Please enable JavaScript to support our website by allowing ads.

Fatehpur UP News: दर्दनाक सड़क हादसे में एक ही परिवार के चार लोगों की मौत दो घायल.कार में थे सवार

Fatehpur UP News: दर्दनाक सड़क हादसे में एक ही परिवार के चार लोगों की मौत दो घायल.कार में थे सवार
Fatehpur khaga road accident: दुर्घनाग्रस्त कार

यूपी के फतेहपुर में शनिवार सुबह एक दर्दनाक सड़क हादसे में एक ही परिवार के चार लोगों की मौत हो गई जबकि दो लोग घायल हो गए. Fatehpur khaga road accident today

Fatehpur khaga road accident News: शनिवार सुबह फतेहपुर के खागा कोतवाली क्षेत्र अन्तर्गत नेशनल हाइवे में एक कार रोड किनारे खड़े कंटेनर में जा घुसी। जिसके चलते कार के परखच्चे उड़ गए औऱ उसमें सवार चार लोगों की मौत हो गई औऱ दो लोग घायल हुए हैं जिन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

 

जानकारी के अनुसार यूपी के प्रतापगढ़ से कानपुर जाने के लिए एक ही परिवार के 6 लोग शनिवार की सुबह कार से निकले थे। खागा के आधारपुर के निकट जैसे ही कार पहुँचीं तो वहां हाइवे में खड़े कंटेनर में जा घुसी। टक्कर इतनी जोरदार थी कि कार के बुरी तरह से चकनाचूर हो गई। कार में बिंदकी कोतवाली क्षेत्र के झावरखेड़ा निवासी शिक्षिका नीलम वर्मा (35) उनके पति अमर सिंह (37) बेटा अयांश (3) पिता रामकिशोर (62), बेटी अनन्या (12) व तन्नो ( 9) मौजूद थे।Fatehpur khaga road accident

नीलम वर्मा औऱ उनके बेटे अयांश इस हादसे में जिंदा बचें हैं शेष चारों की मौत हो गई है। बताया जा रहा है कि नीलम वर्तमान में प्रतापगढ़ में ज़िले में पोस्ट थीं पति अमर सिंह रेलवे विभाग में कानपुर में तैनात थे औऱ वहीं कानपुर के चकेरी में उनका निवास है। नीलम का तबादला हाल ही में उन्नाव के लिए हो गया था जिसके बाद परिवार कानपुर शिफ्ट कर रहा था।Fatehpur road accident in khaga

Read More: Uttar Pradesh: फतेहपुर मेडिकल कॉलेज में करोड़ों खर्च, फिर भी MRI और CT Scan नहीं ! असुविधाओं से जूझ रहे मरीज

Tags:

Latest News

Fatehpur News: 10 रुपये छीनने के विवाद में युवक का सिर फोड़ा, 12 साल बाद अदालत ने सुनाई 5 साल की सजा Fatehpur News: 10 रुपये छीनने के विवाद में युवक का सिर फोड़ा, 12 साल बाद अदालत ने सुनाई 5 साल की सजा
उत्तर प्रदेश के फतेहपुर में महज 10 रुपये को लेकर हुए विवाद में एक युवक पर डंडे से जानलेवा हमला...
फतेहपुर में भीषण सड़क हादसा: ट्रक से भिड़ा पल्लेदारों से भरा लोडर, दो की मौत, छह घायल
Fatehpur News: फतेहपुर में खेत की मेड़ पर घास रखने को लेकर हुआ था विवाद ! मामा-भांजे समेत 3 को 10-10 साल की सजा
UP Scholarship 2026-27: यूपी स्कॉलरशिप के लिए 31 अक्टूबर तक करें आवेदन, ग्रेजुएशन के नए छात्रों को मौका, जानें पूरी प्रक्रिया
Fatehpur News: डीसीएम चालक की हत्या कर लूटा था केमिकल से भरा वाहन, छह साल बाद चार दोषियों को उम्रकैद
UP Weather Update: यूपी में 28 अक्टूबर से फिर बदलेगा मौसम, पूर्वांचल में भारी बारिश का अलर्ट, 50 किमी की रफ्तार से चलेंगी हवाएं
Karwa Chauth Gift for Wife: करवा चौथ पर पत्नी को दें राशि के अनुसार खास तोहफा, मेष से मीन तक जानें क्या रहेगा बेस्ट गिफ्ट

Follow Us