Please enable JavaScript to support our website by allowing ads.

Fatehpur Road Accident:दर्दनाक- बाइक से लौट रहे दोस्तों को डंफर ने कुचला दोनों की मौत

Fatehpur Road Accident:दर्दनाक- बाइक से लौट रहे दोस्तों को डंफर ने कुचला दोनों की मौत
Fatehpur road accident: घटनास्थल

फतेहपुर में सोमवार रात एक दर्दनाक सड़क हादसे में दो युवकों की मौत हो गई दोनों बाइक पर सवार थे. Fatehpur Malwa road accident Latest News

Fatehpur News: बाइक सवार दो युवकों को सोमवार देर शाम एक तेज़ रफ़्तार डम्फर ने कुचल दिया जिसके चलते दोनों की मौक़े पर ही मौत हो गई।हादसा मलवां थाना क्षेत्र कुंवरपुर रोड पर हुआ है।

जानकारी के अनुसार मलवां थाना क्षेत्र के ओखरा कुंवरपुर निवासी रावेंद्र पटेल उर्फ बड़कू (26) व उसका दोस्त सौरभ कुमार (24) बाइक से बिंदकी गए हुए थे।क़रीब सात बजे दोनों  बिंदकी से वापस आ रहे थे।उसी दौरान बिंदकी-कुंवरपुर मार्ग पर सामने से आ रहा एक तेज रफ्तार डंपर इन्हें कुचलते हुए निकल गया।इससे रावेंद्र और सौरभ दोनों की मौक़े पर ही मौत हो गई।औऱ डम्फर को चालक मौक़े से भगा ले गया।Fatehpur road accident latest news

घटना की सूचना पर स्थानीय लोगों की मौक़े पर भीड़ जमा हो गई, परिजन भी आ गए।भीड़ की वजह से कुछ देर यातायात भी बाधित हो गया।हालांकि सीओ संजय सिंह सहित थाने का पुलिस फोर्स मौक़े पर मौजूद था।लोगों को समझा बुझाकर पुलिस ने यातायात बहाल कराया।

घटना के बाद से मृतकों के परिजनों का रो रोकर बुरा हाल है।दोनों युवक आद्योगिक क्षेत्र मलवां में एक ही फ़ैक्ट्री में काम करते थे।दोनों के बीच गहरी दोस्ती थी।

Read More: Fatehpur News: सीधा स्वर्ग से आई महिला बोली, "मैं जिंदा हूं साहब!" अपने अस्तित्व की तलाश में भटकती रही बुजुर्ग, एसडीएम ने दिए जांच के आदेश

Tags:

Latest News

Fatehpur News: कलक्ट्रेट परिसर में CEC का पुतला फूंकना पड़ा भारी, सपा जिलाध्यक्ष समेत 11 नामजद 30 अज्ञात पर मुकदमा Fatehpur News: कलक्ट्रेट परिसर में CEC का पुतला फूंकना पड़ा भारी, सपा जिलाध्यक्ष समेत 11 नामजद 30 अज्ञात पर मुकदमा
फतेहपुर कलक्ट्रेट परिसर में मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार का पुतला जलाकर नारेबाजी करने के मामले में शहर कोतवाली पुलिस...
Fatehpur News: विधिक जागरूकता कार्यक्रम में छात्रों ने सीखे कानून के गुर, अक्षिता शुक्ला समेत मेधावियों को मिला गोल्ड मेडल
Fatehpur Cylinder Blast: सिलेंडर या बारूद कैसे हुआ धमाका? पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद जांच का रुख बदला
Fatehpur Cylinder Blast: फतेहपुर में सिलेंडर धमाके से ढही दो मंजिला इमारत, 4 की मौत, कई घायल, CM योगी ने लिया संज्ञान
Bank Open Today: आज रविवार को खुले हैं सरकारी बैंक, 28 से 30 सितंबर तक हड़ताल से पहले निपटा लें जरूरी काम
आज का राशिफल 27 सितंबर 2026: इन राशियों के जातकों को रहना होगा सावधान, श्री गणेश का ध्यान करके करें यात्रा
Fatehpur News: रात में थाने पहुंचे थे दंपति, सुबह कुछ दूरी पर मिला पति का शव! घटना के बाद फैली सनसनी, पुलिस जांच में जुटी

Follow Us