Please enable JavaScript to support our website by allowing ads.

Fatehpur news:दर्दनाक सड़क हादसे में एक ही परिवार के तीन लोगों की मौत.!

Fatehpur news:दर्दनाक सड़क हादसे में एक ही परिवार के तीन लोगों की मौत.!
सांकेतिक फ़ोटो

यूपी के फतेहपुर में शुक्रवार रात एक दर्दनाक सड़क हादसे में तीन लोगों की मौत हो गई है।मरने वालों में दो सगे भाई औऱ उनका एक भतीजा शामिल है.पढ़ें पूरी खबर युगान्तर प्रवाह पर..

फतेहपुर:शुक्रवार देर रात ज़िले के हथगाम थाना क्षेत्र अंर्तगत एक भयंकर सड़क हादसा हो गया।इस हादसे में तीन लोगों की मौत हो गई है।इस हादसे में जान गंवाने वाले दो सगे भाई औऱ उनका एक भतीजा शामिल है।हादसे के बाद परिवार में कोहराम मच गया है।पुलिस ने शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।Fatehpur news

जानकारी के अनुसार थाना क्षेत्र के रायपुर मुआरी गाँव निवासी रामप्रसाद(55) पुत्र बाबूलाल अपने भाई रामप्रकाश(50) औऱ भतीज़े पप्पू(30) पुत्र रामप्यारे के साथ बाइक से तेरहवीं संस्कार में शामिल होकर वापस गाँव लौट रहे थे इसी दौरान रायपुर मुआरी से क़रीब पाँच किलोमीटर पहले हथगाम हुसैनगंज मार्ग पर जगन्नाथ बाबा के मंदिर के पास बाइक खड़े ट्रक में जा घुसी।Fatehpur road accident

टक्कर जोरदार थी जिसके चलते तीनों सड़क पर जा गिरे।तीनों के सिर पर गम्भीर चोंटे आई पप्पू की मौत मौक़े पर ही हो गई थी जबकि रामप्रसाद औऱ रामप्रकाश को हथगाम सीएचसी भेजा गया जहां से डाक्टरो ने जिला अस्पताल के लिए रेफ़र कर दिया था जहाँ डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया।Fatehpur sadak hadasa

बताया जा रहा है कि बाइक पप्पू चला रहा था औऱ तीनों लोग एक ही बाइक में बैठे हुए थे।आगे जा रही बोलेरो को ओवरटेक करने के चक्कर में बाइक रोड किनारे खड़े ट्रक से जा टकराई थी।Road accident in fatehpur

Read More: Fatehpur News: 11 महीने बाद पूरी तरह शुरू हुआ असनी-गेगासों गंगा पुल, भारी वाहनों की आवाजाही बहाल

एसएसआई आशीष सिंह ने बताया कि मृतक रायपुर मुआरी गाँव के थे।तीनों एक ही बाइक में सवार थे।सूचना पर तुरन्त पुलिस पहुँचीं थी औऱ तीनों को अस्पताल भेजा गया था।लेकिन उन्हें बचाया नहीं जा सका।शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।आगे की विधिक कार्यवाही जारी है

Read More: Fatehpur News: जब फहमीदा ने पूछा- कहां गई योगी सरकार? दबंगों की धमकी से घर छोड़ने को मजबूर दंपति, पुलिस पर संरक्षण देने का आरोप

Tags:

Latest News

Lucknow News: पशुधन भर्ती घोटाले में पूर्व IAS योगेश कुमार गिरफ्तार, तत्कालीन मंत्री पर भी लटक रही कार्रवाई की तलवार Lucknow News: पशुधन भर्ती घोटाले में पूर्व IAS योगेश कुमार गिरफ्तार, तत्कालीन मंत्री पर भी लटक रही कार्रवाई की तलवार
उत्तर प्रदेश में वर्ष 2014 के पशुधन प्रसार अधिकारी भर्ती घोटाले में आर्थिक अपराध अनुसंधान संगठन (EOW) ने बड़ी कार्रवाई...
Who Is Nana Patekar: नाना पाटेकर का 75 साल की उम्र में निधन! जानिए परिवार, संघर्ष, फिल्मी करियर और जिंदगी से जुड़े खास किस्से
Fatehpur News: भाजपा नेता रिंकू लोहारी भेजा गया कानपुर जेल ! वजह कुछ ये बताई जा रही है
Fatehpur News: कलक्ट्रेट परिसर में CEC का पुतला फूंकना पड़ा भारी, सपा जिलाध्यक्ष समेत 11 नामजद 30 अज्ञात पर मुकदमा
Fatehpur News: विधिक जागरूकता कार्यक्रम में छात्रों ने सीखे कानून के गुर, अक्षिता शुक्ला समेत मेधावियों को मिला गोल्ड मेडल
Fatehpur Cylinder Blast: सिलेंडर या बारूद कैसे हुआ धमाका? पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद जांच का रुख बदला
Fatehpur Cylinder Blast: फतेहपुर में सिलेंडर धमाके से ढही दो मंजिला इमारत, 4 की मौत, कई घायल, CM योगी ने लिया संज्ञान

Follow Us