Please enable JavaScript to support our website by allowing ads.

Fatehpur News:किशनपुर बवाल में तीन एफआईआर क़रीब 300 लोगों पर मुकदमा ताबड़तोड़ गिरफ्तारी

Fatehpur News:किशनपुर बवाल में तीन एफआईआर क़रीब 300 लोगों पर मुकदमा ताबड़तोड़ गिरफ्तारी
Fatehpur: घटना के बाद थाने में इकठ्ठा लोग (फ़ाइल फ़ोटो)

फतेहपुर में होली के मौक़े पर रंग लगाने में दो गुटों के बीच हुए विवाद में तीन एफआईआर दर्ज हुईं हैं.अब तक इस मामले में क्या कुछ हुआ आइए जानते हैं. Fatehpur Kishanpur News 2022

Fatehpur News:फतेहपुर के किशनपुर क़स्बे में होली के दिन रंग डालने में दो गुटों के बीच हुए जातीय संघर्ष में दोनों गुटों के लोगों के साथ साथ पुलिस के भी कई कर्मी घायल हो गए थे.इस विवाद में पाँच पुलिस कर्मियों सहित क़रीब 30 लोग घायल हुए हैं.

मामले में तीन एफआईआर दर्ज हुई हैं. एक एक एफआईआर दोनों पक्षों की ओर से और एक एफआईआर पुलिस की तरफ़ से दर्ज की गई है.कुल 45 नामजद व 242 अज्ञात लोगों के विरुद्ध बलवा, मारपीट, सेवन सीएलए सहित कई गम्भीर धाराओं में मुकदमा दर्ज हुआ है. पुलिस ने मामले में आरोपियों की ताबड़तोड़ गिरफ्तारी शुरू कर दी है.कई नामजद अभियुक्तों को पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है.

क्या है पूरा मामला.. 

जानकारी के अनुसार किशनपुर थाना क्षेत्र सरौली गाँव के रहने वाले सिंगरौर बिरादरी के दो लड़के किशनपुर क़स्बे दवा कराने आए हुए थे.इसी दौरान रंग खेल रहे लड़कों के समूह ने सरौली के लड़कों को रोक लिया औऱ फिर रंग लगाने के चक्कर में आपस में मारपीट औऱ गाली गलौज होने लगी.देखते ही देखते दोनों पक्षों से दर्जनों लोग लाठी डंडा ले इकठ्ठा हो गए.

Read More: Uttar Pradesh: फतेहपुर मंदिर-मकबरा विवाद में मुस्लिम पक्ष को बड़ा झटका ! अब इस तारीख को होगी सुनवाई

सूचना पर थाने का पुलिस फोर्स भी पहुँचा लेकिन हालात नियंत्रण नहीं हुए.इसके बाद डीएम, एसपी सहित ज़िले के क़रीब दर्जन भर थानों का पुलिस फोर्स मौक़े पर पहुँचा, बलवा पर उतारू भीड़ ने पुलिस प्रशासन की गाड़ियों पर भी पथराव कर दिया.जिसके चलते हथगाम थाना अध्यक्ष अश्वनी कुमार सिंह सहित कई पुलिस कर्मियों को गम्भीर चोटें आ गईं.पुलिस पीएसी को बवाल नियंत्रित करने में कई घण्टे लगे.देर रात एडीजी प्रयागराज प्रेम प्रकाश भी घटनास्थल पर पहुँचें.

Read More: Fatehpur News: तेजस द्विवेदी मौत प्रकरण में प्रधानाचार्य गिरफ्तार ! प्रबंधक राकेश त्रिवेदी फरार, पसलियों में मिला फ्रैक्चर

Tags:

Latest News

Lucknow News: पशुधन भर्ती घोटाले में पूर्व IAS योगेश कुमार गिरफ्तार, तत्कालीन मंत्री पर भी लटक रही कार्रवाई की तलवार Lucknow News: पशुधन भर्ती घोटाले में पूर्व IAS योगेश कुमार गिरफ्तार, तत्कालीन मंत्री पर भी लटक रही कार्रवाई की तलवार
उत्तर प्रदेश में वर्ष 2014 के पशुधन प्रसार अधिकारी भर्ती घोटाले में आर्थिक अपराध अनुसंधान संगठन (EOW) ने बड़ी कार्रवाई...
Who Is Nana Patekar: नाना पाटेकर का 75 साल की उम्र में निधन! जानिए परिवार, संघर्ष, फिल्मी करियर और जिंदगी से जुड़े खास किस्से
Fatehpur News: भाजपा नेता रिंकू लोहारी भेजा गया कानपुर जेल ! वजह कुछ ये बताई जा रही है
Fatehpur News: कलक्ट्रेट परिसर में CEC का पुतला फूंकना पड़ा भारी, सपा जिलाध्यक्ष समेत 11 नामजद 30 अज्ञात पर मुकदमा
Fatehpur News: विधिक जागरूकता कार्यक्रम में छात्रों ने सीखे कानून के गुर, अक्षिता शुक्ला समेत मेधावियों को मिला गोल्ड मेडल
Fatehpur Cylinder Blast: सिलेंडर या बारूद कैसे हुआ धमाका? पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद जांच का रुख बदला
Fatehpur Cylinder Blast: फतेहपुर में सिलेंडर धमाके से ढही दो मंजिला इमारत, 4 की मौत, कई घायल, CM योगी ने लिया संज्ञान

Follow Us