Please enable JavaScript to support our website by allowing ads.

Fatehpur road accident:पेड़ में जा घुसी कार सवार थे चार दोस्त दो की मौत दो घायल.!

Fatehpur road accident:पेड़ में जा घुसी कार सवार थे चार दोस्त दो की मौत दो घायल.!
Fatehpur road accident

फतेहपुर के खागा कोतवाली क्षेत्र अंर्तगत एक भयंकर सड़क हादसे में कार सवार चार दोस्तों में से दो की मौत हो गई है, दो गम्भीर हालत में अस्पताल में भर्ती हैं..पढ़ें पूरी खबर युगान्तर प्रवाह पर..

फतेहपुर:यूपी के फतेहपुर ज़िले में एक के बाद एक हो रहे दर्दनाक सड़क हादसों से कोहराम मचा हुआ है।सोमवार शाम खागा कोतवाली क्षेत्र अंर्तगत एक औऱ दर्दनाक सड़क हादसा हुआ जिसमें दो नवजवान दोस्तों की मौत हो गई है औऱ दो का गम्भीर हालत में इलाज जारी है।Fatehpur road accident

जानकारी के अनुसार खागा क़स्बे के रहने वाले 22 वर्षीय गोलू सिंह, 23 वर्षीय हेमन्त सिंह निवासी कैनाल रोड, 22 वर्षीय कलीम निवासी विजयनगर व 20 वर्षीय अमित सिंह निवासी हरदों एक कार में सवार होकर कुंभीपुर गाँव में रहने वाले दोस्त से मिलने के लिए गए हुए थे।Fatehpur khaga road accident

दोस्त से मिलकर शाम को कुंभीपुर से वापस लौट रहे थे तभी रास्ते में कुंभीपुर मोड़ पर कार अनियंत्रित होकर रोड के किनारे जाकर एक पेड़ से टकरा गई जिसके चलते कार के परखच्चे उड़ गए औऱ चारों युवक उसी कार के भीतर फंसकर बुरी तरह से जख़्मी हो गए।

सूचना पर पहुँचीं पुलिस ने आनन फानन में स्थानीय लोगों की मदद से कड़ी मशक्कत के बाद चारों को कार से बाहर निकाल जिला अस्पताल भेजा।जिला अस्पताल में कलीम की मौत हो गई शेष तीनों को परिजन रेफर करा कानपुर के रिजेंसी अस्पताल ले गए जहाँ इलाज़ के दौरान देर रात हेमन्त सिंह ने भी दम तोड़ दिया।अमित औऱ गोलू का इलाज़ जारी है।

Read More: Fatehpur News: किसानों की खाद पर कालाबाजारी का खेल! फतेहपुर में छापेमारी, 173 बोरी खाद सीज, दर्ज हुआ मुकदमा

कोतवाली प्रभारी सन्तोष शर्मा ने बताया कि सभी घायलों को अस्पताल भेजवाया गया है।कार अनियंत्रित होकर पेड़ से टकरा गई थी।अन्य विधिक कार्यवाही नियमानुसार जारी है।

Read More: Fatehpur News: सामाजिक सेवा के लिए डॉ. अनुराग श्रीवास्तव सम्मानित, राज्यपाल ने दिया उत्कृष्ट सेवा सम्मान

Tags:

Latest News

Lucknow News: पशुधन भर्ती घोटाले में पूर्व IAS योगेश कुमार गिरफ्तार, तत्कालीन मंत्री पर भी लटक रही कार्रवाई की तलवार Lucknow News: पशुधन भर्ती घोटाले में पूर्व IAS योगेश कुमार गिरफ्तार, तत्कालीन मंत्री पर भी लटक रही कार्रवाई की तलवार
उत्तर प्रदेश में वर्ष 2014 के पशुधन प्रसार अधिकारी भर्ती घोटाले में आर्थिक अपराध अनुसंधान संगठन (EOW) ने बड़ी कार्रवाई...
Who Is Nana Patekar: नाना पाटेकर का 75 साल की उम्र में निधन! जानिए परिवार, संघर्ष, फिल्मी करियर और जिंदगी से जुड़े खास किस्से
Fatehpur News: भाजपा नेता रिंकू लोहारी भेजा गया कानपुर जेल ! वजह कुछ ये बताई जा रही है
Fatehpur News: कलक्ट्रेट परिसर में CEC का पुतला फूंकना पड़ा भारी, सपा जिलाध्यक्ष समेत 11 नामजद 30 अज्ञात पर मुकदमा
Fatehpur News: विधिक जागरूकता कार्यक्रम में छात्रों ने सीखे कानून के गुर, अक्षिता शुक्ला समेत मेधावियों को मिला गोल्ड मेडल
Fatehpur Cylinder Blast: सिलेंडर या बारूद कैसे हुआ धमाका? पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद जांच का रुख बदला
Fatehpur Cylinder Blast: फतेहपुर में सिलेंडर धमाके से ढही दो मंजिला इमारत, 4 की मौत, कई घायल, CM योगी ने लिया संज्ञान

Follow Us