
Fatehpur News: ऑक्सीजन की कमी से राजेश सिंह चौहान के भाई की मृत्यु.धराशाही हुई जिले की व्यवस्था।
फ़तेहपुर में कोरोना(corona virus)ने तांडव मचा रखा है।पूरे जिले में गांव से शहर तक अधिकतर लोग तेज़ बुख़ार और ऑक्सीजन की कमी से जूझ रहे हैं।सदर अस्पताल की चरमराई व्यवस्था ने कई परिवारों को उजाड़ दिया है। भारतीय किसान यूनियन के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष राजेश सिंह चौहान के पारिवारिक भाई की भी मृत्यु ऑक्सीजन की कमी से हो गई है।पढ़ें युगान्तर प्रवाह की एक रिपोर्ट..(Fatehpur Latest News Today)
Fatehpur Latest News Today: कोरोना की इस दूसरी लहर ने पूरे देश से ऑक्सीजन को गायब कर दिया है।ऐसा भयावह मंजर है कि चारो ओर लोगों के रोने की आवाज़ आ रही है।गांव से लेकर शहर तक अधिकतर लोग कोरोना(Corona Virus)के चक्रव्यूह से घिर गए हैं।यूपी में हुए पंचायत चुनाव ने इसको और बुरी स्थिति में लाकर खड़ा कर दिया है।(Fatehpur Latest News Today)

बताया जा रहा है कि कुछ दिन पहले उन्होंने कोविड का इंजेक्शन लगवाया था जिसके बाद से उनकी तबियत खराब रहने लगी जब इस बारे में डॉक्टरों को बताया गया तो उन्होंने इसके लिए दवाएं लिखी लेकिन दिन प्रतिदिन उनकी हालत ख़राब होने लगी। मंगलवार को जब उनको सांस लेने में अत्यधिक दिक्कत होने लगी तो आननफानन में उनके परिजन उन्हें लेकर हथगाम सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचे लेकिन ऑक्सीजन की दुहाई देते हुए वहां के स्टाफ़ ने हाथ खड़े कर लिए। रमेश सिंह चौहान के पुत्र बृजेश बहादुर सिंह बताते हैं कि हथगाम अस्पताल में दो घण्टे रहने के बाद भी वहां के स्टाफ़ ने उन्हें देखा तक नहीं जिसके बाद वो लोग अपने मरीज़ को सदर अस्पताल लेकर आए।



किसान यूनियन के नेता राजेश सिंह ने कहा कि वो जनपद से बाहर थे उनके भाई की हालत खराब होने पर जिला प्रशासन के कई अधिकारियों से इसके लिए पैरवी तक करनी पड़ी बड़ी मशक्कत के बाद उनके भाई को भर्ती किया गया लेकिन तबतक देर गई थी। उन्होंने इस पूरी घटना के लिए जिले के सीएमओ,पुरुष अस्पताल के सीएमएस सहित ट्रामा सेंटर के उस डॉक्टर को दोषी ठहराया है। उन्होंने कहा कि दोषी डॉक्टर के ऊपर अन्तिम संस्कार के बाद हत्या का मुकदमा दर्ज कराया जाएगा।

