Please enable JavaScript to support our website by allowing ads.

UP Panchayat Sahayak Jobs 2023 : फतेहपुर की इन 51 ग्राम पंचायतों में भरे जाएंगें डीईओ के पद जारी हुआ नोटिफिकेशन

UP Panchayat Sahayak Jobs 2023 : फतेहपुर की इन 51 ग्राम पंचायतों में भरे जाएंगें डीईओ के पद जारी हुआ नोटिफिकेशन
UP Panchayat Sahayak Jobs 2023

उत्तर प्रदेश शासन द्वारा ग्राम पंचायतों में रिक्त हुए पंचायत सहायक/एकाउंटेंट कम डाटा एंट्री आपरेटर के पदों पर नियुक्तियों हेतु शासनादेश जारी कर दिया गया है. जिसके क्रम में फतेहपुर में भी जिला पंचायत राज अधिकारी द्वारा ज़िले में रिक्त 51 पदों हेतु नोटिफिकेशन जारी कर दिया गया है.

UP Panchayat Sahayak Jobs 2023 : उत्तर प्रदेश में विभिन्न कारणों से रिक्त हुए पंचायत सहायक / एकाउंटेंट कम डाटा एंट्री आपरेटर पदों पर भर्ती हेतु शासनादेश जारी हो गया है. जिसके क्रम में फतेहपुर के जिला पंचायत राज अधिकारी द्वारा जनपद में रिक्त पदों पर भर्ती हेतु सभी खण्ड विकास अधिकारियों को आदेश जारी कर दिया गया है.

शासन के निर्देश पर जिला पंचायत राज अधिकारी उपेंद्र राज सिंह द्वारा जारी किए गए आदेश के मुताबिक जनपद की 51 ग्राम पंचायतों में रिक्त हुए पंचायत सहायक पदों पर नियुक्ति होनी है. रिक्त पदों वाले ग्राम पंचायतों की सूची ब्लाकवार जारी की गई है.

किन ग्राम पंचायतों में खाली हैं पद..

जनपद के तेलियानी विकास खण्ड को छोड़कर शेष सभी विकास खण्डों में पद रिक्त हैं. ऐराया की अल्लीपुर बहेरा, हसनपुर कसार, कोरका , सलेमपुर गोली ग्राम पंचायत में पद रिक्त है. इसी तरह अमौली के मेहदिया, नसेनिया, सलेमपुर कनेरा. असोथर में अढ़ावल, घाटमपुर, जरौली, परसेठा, रेय, सुसवन बुजुर्ग में पद रिक्त हैं. बहुआ में धनीपुर, श्यामपुर, रसूलपुर, दुलापुर, मोहम्मदपुर.

Read More: Fatehpur News: बहुआ के लदिगवां में इंडियन ऑयल के धरम स्मार्ट स्टेशन का शुभारंभ, पूर्व विधायक विक्रम सिंह ने किया उद्घाटन

भिटौरा में असनी, फरसी, महोई, नौगांव, सराय उदई, उन्नौर, लालपुर. देवमई में भिसौली, गलाथा, करचलपुर, मुसाफ़ा. धाता में सलेमपुर, शाहपुर हरदासपुर. हंसवा में अंचितपुर पिटाई, बुधरामउ, रामपुर इमादपुर. खजुहा में अकिलाबाद, अरईपुर, केवाई, सराय, सरकंडी. मलवां में भीखमपुर, गुनीर, जलाला, कंसपुर गुगौली, मलवां, रेवाड़ी बुजुर्ग, सौनाखेड़ा, सौरा, तेंदुली, अल्लीपुर. विजयीपुर में सरौली, हथगाम में रसूलपुर ग्राम पंचायत में रिक्त पद पर नियुक्ति होगी.

Read More: Fatehpur News: फतेहपुर नगर पालिका में सामग्री खरीद पर बवाल ! सभासदों ने ईओ पर लगाए भ्रष्टाचार के गंभीर आरोप

महत्वपूर्ण डेट्स..

Read More: Fatehpur News: फतेहपुर में नकाबपोश बदमाशों का धावा, मां-बेटे को तमंचे के बल पर बनाया बंधक, कैश और जेवर लेकर भागे

जिला पंचायत राज अधिकारी कार्यालय या विकास खण्ड कार्यालय या ग्राम पंचायत कार्यालय में आवेदन पत्र जमा कराने की अवधि - 17 जनवरी से 2 फरवरी 2023 तक है.

इसके बाद जिला पंचायत राज अधिकारी कार्यालय या विकास खण्ड कार्यालय में प्राप्त आवेदन पत्रों को सम्बन्धित ग्राम पंचायत को उपलब्ध कराने की अवधि - 3 से 8 फरवरी 2023 तक है.

ग्राम पंचायत में प्राप्त आवेदनों की श्रेष्ठता सूची तैयार करना ( हाईस्कूल औऱ इंटरमीडिएट में प्राप्त अंकों से उम्मीदवारों की मेरिट तैयार करना ) इसके बाद प्रशासनिक समिति के समक्ष प्रस्तुत करना और विचार किया जाना इसकी अवधि 9 से 16 फरवरी 2023 है

जिलाधिकारी की अध्यक्षता में गठित समिति द्वारा परीक्षण संस्तुति - 17 से 24 फरवरी 2023, इसके उपरांत ग्राम पंचायत द्वारा नियुक्ति पत्र निर्गत कराये जाने की अवधि - 25 से 27 फरवरी 2023 तक है. 

महत्वपूर्ण निर्देश
Tags:

Latest News

Lucknow News: पशुधन भर्ती घोटाले में पूर्व IAS योगेश कुमार गिरफ्तार, तत्कालीन मंत्री पर भी लटक रही कार्रवाई की तलवार Lucknow News: पशुधन भर्ती घोटाले में पूर्व IAS योगेश कुमार गिरफ्तार, तत्कालीन मंत्री पर भी लटक रही कार्रवाई की तलवार
उत्तर प्रदेश में वर्ष 2014 के पशुधन प्रसार अधिकारी भर्ती घोटाले में आर्थिक अपराध अनुसंधान संगठन (EOW) ने बड़ी कार्रवाई...
Who Is Nana Patekar: नाना पाटेकर का 75 साल की उम्र में निधन! जानिए परिवार, संघर्ष, फिल्मी करियर और जिंदगी से जुड़े खास किस्से
Fatehpur News: भाजपा नेता रिंकू लोहारी भेजा गया कानपुर जेल ! वजह कुछ ये बताई जा रही है
Fatehpur News: कलक्ट्रेट परिसर में CEC का पुतला फूंकना पड़ा भारी, सपा जिलाध्यक्ष समेत 11 नामजद 30 अज्ञात पर मुकदमा
Fatehpur News: विधिक जागरूकता कार्यक्रम में छात्रों ने सीखे कानून के गुर, अक्षिता शुक्ला समेत मेधावियों को मिला गोल्ड मेडल
Fatehpur Cylinder Blast: सिलेंडर या बारूद कैसे हुआ धमाका? पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद जांच का रुख बदला
Fatehpur Cylinder Blast: फतेहपुर में सिलेंडर धमाके से ढही दो मंजिला इमारत, 4 की मौत, कई घायल, CM योगी ने लिया संज्ञान

Follow Us