Please enable JavaScript to support our website by allowing ads.

UP News : फतेहपुर में नौटंकी देख रहे ग्रामीणों को बेक़ाबू ट्रक ने कुचला दो की मौत कई घायल

UP News : फतेहपुर में नौटंकी देख रहे ग्रामीणों को बेक़ाबू ट्रक ने कुचला दो की मौत कई घायल
प्रतीकात्मक फोटो

यूपी के फतेहपुर में रविवार देर रात एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया. सड़क किनारे बैठकर नौटंकी देख रहे ग्रामीणों को एक तेज़ रफ़्तार ट्रक कुचलते हुए निकल गया.जिसमें दो लोगों की मौत हो गई है,औऱ कई लोग घायल हैं.

Fatehpur News : फतेहपुर में रविवार देर रात एक भीषण सड़क हादसे में दो लोगों की मौत हो गई औऱ आधा दर्जन से ज्यादा लोग घायल हो गए.घटना असोथर थाना क्षेत्र की है.जानकारी के अनुसार सातों धर्मपुर ( Fatehpur Sato Dharmpur Accident News ) गांव में रविवार रात नौटँकी का आयोजन था.

नौंटकी सड़क किनारे एक मैदान में हो रही थी. चारों तरफ ग्रामीण बैठे थे.बड़ी संख्या में लोग सड़क किनारे भी बैठे थे. इसी दरम्यान रात को करीब 11 बजे बहरामपुर की तरफ जा रहा एक तेज रफ़्तार ट्रक अनियंत्रित होकर सड़क किनारे बैठे लोगों को कुचलते हुए निकल गया. 

ट्रक की टक्कर से चीख पुकार मच गई. घायलों को लेकर लोग अस्पतालों की तरफ़ दौड़ पड़े. थाना पुलिस भी मौके पर पहुँचीं गम्भीर रूप से घायल हुए ग्रामीणों को जिला अस्पताल भेजा गया. जहां लालू पुत्र रामधनी औऱ अंकिता पुत्री महेश की मौत हो गई. दो अन्य घायलों की स्थिति गम्भीर देखते हुए कानपुर के लिए डॉक्टरों ने रेफर कर दिया है. Fatehpur Asothar Sato Dharmpur Accident News

ट्रक चालक को ग्रामीणों ने पकड़ा..

Read More: Fatehpur News: चाचा-भतीजे की जोड़ी ने जमकर डाली डकैती ! सैफई बन गया था सिंडीकेट का अड्डा, नाच-गाने में खर्च हुआ विकास का पैसा

ग्रामीणों को कुचलकर भाग रहे ट्रक को चालक सहित ग्रामीणों ने घटनास्थल से थोड़ी दूरी पर पकड़ लिया.गुस्साए ग्रामीणों ने जमकर पिटाई कर दी.औऱ फिर पुलिस के हवाले कर दिया.

Read More: Uttar Pradesh: फतेहपुर मंदिर-मकबरा विवाद में मुस्लिम पक्ष को बड़ा झटका ! अब इस तारीख को होगी सुनवाई

सीओ थरियांव ने बताया कि सड़क किनारे खड़े लोगों को ट्रक ने मार दी थी, चार लोग गम्भीर रूप से घायल थे, जिन्हें जिला अस्पताल इलाज के लिए भेजा गया था, जिनमें से दो लोगों की मौत हो गई, शेष दो का इलाज़ जारी है. आरोपी ट्रक चालक को पुलिस ने गिरफ्तार किया है.मुकदमा दर्ज कर विधिक कार्यवाही की जा रही है.

Read More: Fatehpur News: मदरसे के मौलवी की हैवानियत ! नाबालिग छात्रा से शादी का झांसा देकर एक साल तक करता रहा शोषण

Tags:

Latest News

Who Is Nana Patekar: नाना पाटेकर का 75 साल की उम्र में निधन! जानिए परिवार, संघर्ष, फिल्मी करियर और जिंदगी से जुड़े खास किस्से Who Is Nana Patekar: नाना पाटेकर का 75 साल की उम्र में निधन! जानिए परिवार, संघर्ष, फिल्मी करियर और जिंदगी से जुड़े खास किस्से
बॉलीवुड के दिग्गज अभिनेता नाना पाटेकर ने अपने लंबे फिल्मी सफर में दमदार अभिनय और अलग अंदाज से दर्शकों के...
Fatehpur News: भाजपा नेता रिंकू लोहारी भेजा गया कानपुर जेल ! वजह कुछ ये बताई जा रही है
Fatehpur News: कलक्ट्रेट परिसर में CEC का पुतला फूंकना पड़ा भारी, सपा जिलाध्यक्ष समेत 11 नामजद 30 अज्ञात पर मुकदमा
Fatehpur News: विधिक जागरूकता कार्यक्रम में छात्रों ने सीखे कानून के गुर, अक्षिता शुक्ला समेत मेधावियों को मिला गोल्ड मेडल
Fatehpur Cylinder Blast: सिलेंडर या बारूद कैसे हुआ धमाका? पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद जांच का रुख बदला
Fatehpur Cylinder Blast: फतेहपुर में सिलेंडर धमाके से ढही दो मंजिला इमारत, 4 की मौत, कई घायल, CM योगी ने लिया संज्ञान
Bank Open Today: आज रविवार को खुले हैं सरकारी बैंक, 28 से 30 सितंबर तक हड़ताल से पहले निपटा लें जरूरी काम

Follow Us