Please enable JavaScript to support our website by allowing ads.

UP Board Result 2024 Intermediate Topper: यूपी बोर्ड की इंटरमीडिएट परीक्षा में सीतापुर के शुभम वर्मा टॉपर ! फतेहपुर को मिला तीसरा स्थान

UP Board Result 2024 Intermediate Topper: यूपी बोर्ड की इंटरमीडिएट परीक्षा में सीतापुर के शुभम वर्मा टॉपर ! फतेहपुर को मिला तीसरा स्थान
UP Board Intermediate Topper Shubham Verma In Middle Image Credit Original Source

Fatehpur News In Hindi

उत्तर प्रदेश बोर्ड (UP Board) साल 2024 का इंटरमीडिएट परीक्षा परिणाम घोषित कर दिया गया है. सीतापुर (Sitapur) के शुभम वर्मा (Shubham Verma) ने 97.80 प्रतिशत अंक अर्जित करते हुए प्रथम स्थान हासिल किया है. दूसरे स्थान पर सीतापुर के दो छात्रों सहित अलग-अलग जनपदों के 6 परीक्षार्थी रहे. तीसरे स्थान पर फतेहपुर जनपद सहित कुल 5 अभ्यर्थियों ने अपना नाम दर्ज कराया. फतेहपुर जनपद की बात करें तो सातवें स्थान पर 2, आठवें स्थान पर 3, नवे और दसवें स्थान पर 4-4 परीक्षार्थियों ने टॉप 10 में जगह बनाई है.

यूपी बोर्ड इंटरमीडिएट में शुभम वर्मा टॉपर, फतेहपुर का भी रहा दबदबा (UP Board Intermediate Topper List)

उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद (UP Board) की हाईस्कूल और इंटरमीडिएट परीक्षा का परिणाम घोषित हो गया है. सीता बाल विद्या मंदिर इंटर कॉलेज के शुभम वर्मा (Shubham Verma) 97.80 प्रतिशत अंक अर्जित किए हैं. इसी विद्यालय की प्राची सिंह ने भी हाईस्कूल की परीक्षा में टॉप किया है. यूपी बोर्ड की टॉप 10 की सूची में सीतापुर के कई परीक्षार्थियों ने अपना नाम दर्ज किया है वहीं फतेहपुर जनपद भी पीछे नहीं रहा है. इंटरमीडिएट टॉप टेन की सूची में कई अलग-अलग जनपदों के साथ तीसरे स्थान पर रहा साथ ही सातवें स्थान पर 2 छात्रों ने, आठवें स्थान पर तीन, और नवे और दसवें स्थान पर 4-4 परीक्षार्थियों ने अपना परचम लहराया है.

यूपी बोर्ड की इंटरमीडिएट में भी फतेहपुर का दबदबा (UP Board Intermediate Topper List)

यूपी बोर्ड की इंटरमीडिएट परीक्षा में फतेहपुर (Fatehpur) का दबदबा रहा है. टॉप टेन की सूची में 15 परीक्षार्थियों ने अपनी जगह बनाई गई है. हाईस्कूल और इंटरमीडिएट दोनों की बात करें तो कुछ 22 परीक्षार्थी टॉपर रहे हैं..

  • आंक्षा विश्वकर्मा, तीसरा स्थान, 487/500, सुखनंदन सुखरानी इ0का0, हुसेनगंज फतेहपुर
  • लवी, चौथा स्थान, 486/500, सुखनंदन सुखरानी इ0का0, हुसेनगंज फतेहपुर
  • ऐंजल केशरवानी, सातवां स्थान, 483/500 सरस्वती बाल मंदिर इ0का0 शाहजादपुर खागा, फतेहपुर
  • आरती देवी, सातवां स्थान, 483/500 सरस्वती बाल मंदिर इ0का0 शाहजादपुर खागा, फतेहपुर
  • आकांक्षा देवी, आठवां स्थान, 482/500, विकास विद्या मंदिर इंटर कॉलेज चौक जहानाबाद, फतेहपुर
  • सौरभ सोनी, आठवां स्थान, 482/500, सरस्वती बाल मंदिर इंटर कॉलेज शहजादपुर खागा, फतेहपुर
  • कशिश तिवारी, आठवां स्थान, 482/500, सरस्वती बाल मंदिर इंटर कॉलेज शहजादपुर खागा, फतेहपुर
  • अग्रिका सिंह, नवां स्थान, 481/500, चौ रामेश्वर सिंह शिवबालक सिंह इंटर कॉलेज बेलाई, फतेहपुर
  • आयूष त्रिवेदी, नवां स्थान, 481/500, सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज वीआईपी रोड़ फतेहपुर
  • नंदनी सिंह, नवां स्थान, 481/500, सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज वीआईपी रोड़ फतेहपुर
  • खुशबू , नवां स्थान, 481/500, जय मां सरस्वती ज्ञान मंदिर इंटर कॉलेज राधानगर, फतेहपुर
  • मुशकान, दशवां स्थान, 480/500, बद्री प्रसाद दुली चंद्र इंटर कॉलेज अमौली, फतेहपुर
  • नित्या त्रिपाठी, दशवां स्थान, 480/500, सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज वीआईपी रोड फतेहपुर
  • अवनीश कुमार, दशवां स्थान, 480/500, सरस्वती बाल मंदिर इंटर कॉलेज रखुवंशपुरम फतेहपुर
  • उमा सिंह, दशवां स्थान, 480/500, सरस्वती बाल मंदिर इंटर कॉलेज शहजादपुर खागा, फतेहपुर

Latest News

UPTET 2026: यूपी शिक्षक पात्रता परीक्षा को लेकर बड़ा अपडेट, 24 नवंबर से शुरू होंगे आवेदन, जानिए इस बार क्या हुआ बदलाव UPTET 2026: यूपी शिक्षक पात्रता परीक्षा को लेकर बड़ा अपडेट, 24 नवंबर से शुरू होंगे आवेदन, जानिए इस बार क्या हुआ बदलाव
उत्तर प्रदेश में शिक्षक बनने की तैयारी कर रहे अभ्यर्थियों के लिए यूपी शिक्षक पात्रता परीक्षा (UPTET) 2026 को लेकर...
Fatehpur News: अवैध संबंधों में की गई विवाहिता की हत्या! मुठभेड़ में पकड़ा गया हत्यारोपी, निर्वस्त्र मिला था महिला का शव
Fatehpur News: सर्दी की पहली धुंध में मौत का तांडव! ट्रक की टक्कर से तीन दोस्तों की चली गई जिंदगी, हाईवे पर बिखरे शवों के टुकड़े
Fatehpur News: फतेहपुर में पत्नी के मायके से न लौटने पर युवक ने दी जान, घर के कमरे में फंदे से लटका मिला शव
Fatehpur News: खागा में भीषण सड़क हादसा, टायर फटने से तीन बार पलटी कार, पुल से 30 फीट नीचे गिरे PWD के JE की मौत
Fatehpur News: फतेहपुर में दिवाली की रात जेब में फटा सुतली बम, 10 वर्षीय मासूम की दर्दनाक मौत ! परिवार में मचा कोहराम
Diwali 2026: दिवाली पर 1 घंटा 56 मिनट रहेगा लक्ष्मी पूजन का शुभ मुहूर्त, 100 साल बाद बन रहा बुधादित्य राजयोग

Follow Us