Please enable JavaScript to support our website by allowing ads.

UP Board 2022 Topper:यूपी बोर्ड परीक्षा में फतेहपुर का दबदबा हाईस्कूल में प्रिंस इंटर में दिव्यांशी ने किया यूपी टॉप

UP Board 2022 Topper:यूपी बोर्ड परीक्षा में फतेहपुर का दबदबा हाईस्कूल में प्रिंस इंटर में दिव्यांशी ने किया यूपी टॉप
हाईस्कूल टॉपर प्रिंस को खुशी से चूमते पिता

यूपी बोर्ड परीक्षा 2022 के परिणाम शनिवार को घोषित कर दिए गए.इस बार फतेहपुर ज़िले ने होनहारों ने पूरे प्रदेश में जिले का नाम रोशन कर दिया है.हाईस्कूल औऱ इंटरमीडिएट में टॉप 1 की रैंक हासिल करने वाले दोनों ही मेधावी फतेहपुर ज़िले से हैं.पढ़ें युगान्तर प्रवाह की रिपोर्ट. Up board exam 2022 Up Topper Biography In Hindi

Fatehpur News:सीमित संसाधनों में भी अपनी लगन व मेहनत के दम पर सफलता का शिखर कैसा चूमा जा सकता है.इसकी बानगी शनिवार को यूपी बोर्ड के घोषित हुए रिजल्ट से देखी जा सकती है.फतेहपुर ज़िले के होनहारों ने जनपद का नाम पूरे प्रदेश में रोशन कर सफलता के झंडे गाड़ दिए हैं.इस साल हाईस्कूल औऱ इंटरमीडिएट में यूपी टॉप करने वाले दोनों ही मेधावी फतेहपुर से हैं.

किसान का बेटा बना टॉपर..

हाईस्कूल में 586 अंक प्राप्त कर यूपी टॉप करने वाले प्रिंस पटेल (Prince Patel Up Board topper 2022) बिंदकी तहसील के गाँव इब्राहिमपुर नवाबाद के रहने वाले हैं. पिता अजय कुमार किसान हैं.माता शिवकांति गृहणी हैं. प्रिंस ने छठी तक की शिक्षा सुपर मांटेसरी स्कूल सठिगवां फतेहपुर में ली और उसके बाद कक्षा छह से अब तक कानपुर नगर के अनुभव इंटर कालेज, मुरलीपुर में हॉस्टल में रह कर पढ़ रहे हैं.प्रिंस के टॉपर बनने की ख़बर से पूरे गाँव में जश्न का माहौल है.घर पहुँच कर बधाई देनें वालों का तांता लगा हुआ है.

इंटरमीडिएट यूपी टॉपर दिव्यांशी

इंटरमीडिएट में दिव्यांशी बनी यूपी टॉपर..

Read More: Fatehpur News: भ्रष्टाचार की परतें खोलने वाली 100 पेज की पत्रावली कलेक्ट्रेट से गायब ! मुख्यमंत्री योगी से शिकायत, सरकारी जमीनों पर बड़ा खेल

इंटरमीडिएट की परीक्षा में फतेहपुर शहर में रहने वाली दिव्यांशी ने प्रदेश में पहला स्थान हासिल कर जनपद का नाम रोशन कर दिया है. दिव्यांशी भी मध्यमवर्गीय परिवार से ताल्लुक रखती हैं. दिव्यांशी की बड़ी बहन दीक्षा ने भी 2017 में मेरिट लिस्ट में स्थान प्राप्त किया था. दिव्यांशी खुद भी हाईस्कूल में प्रदेश में 13वां स्थान हासिल कर चुकी हैं. दिव्यांशी फतेहपुर के राधा नगर मोहल्ले की रहने वाली हैं.इनके पिता राधेकृष्ण राधानगर में ही कपड़े की दुकान चलाते हैं माता जावित्री देवी ग्रहणी हैं.दिव्यांशी जय माँ सरस्वती ज्ञान मंदिर इंटर कॉलेज राधानगर की छात्रा हैं.

Read More: Fatehpur News: शिकायतकर्ता दंपती को थाने में बैठाना पड़ा भारी, बिंदकी कोतवाल समेत 5 पुलिसकर्मियों पर एसपी की बड़ी कार्रवाई

टॉपर्स लिस्ट में फतेहपुर का दबदबा..

Read More: Fatehpur News: फतेहपुर में 112 पंचायत सचिवों पर गिरी गाज, जून का वेतन रोका, दो दिन में जवाब नहीं दिया तो निलंबन

यूपी बोर्ड हाईस्कूल औऱ इंटरमीडिएट परीक्षा की टॉपर्स लिस्ट में फतेहपुर में दबदबा है.इंटरमीडिएट में टॉप टेन टॉपरों की सूची में कुल 28 छात्र छात्राएं शामिल हैं. जिनमें से छः फतेहपुर ज़िले के हैं. पहले स्थान पर आने वाली दिव्यांशी के अलावा फतेहपुर के बालकृष्ण प्रदेश में तीसरे स्थान पर आए हैं.फतेहपुर की ही मुस्कान तिवारी औऱ प्रिया सुल्तानपुर के रेशू, बाराबंकी के प्रवीण कुमार, गोंडा की मुस्कान शुक्ला के साथ संयुक्त रुप से प्रदेश में छठे स्थान पर आए हैं.फतेहपुर के रजनीश कुमार आठवें औऱ उत्कर्ष अवस्थी नौंवे स्थान पर आए हैं.

अपनी बहन औऱ मां के साथ रोशनी निषाद

हाईस्कूल के टॉपरों की बात करें तो फतेहपुर के प्रिंस पटेल पहले स्थान पर रहें हैं.हालांकि वह पढ़ाई कानपुर नगर के एक स्कूल से कर रहे हैं.प्रदेश में नौवें स्थान पर फतेहपुर की रोशनी निषाद आई हैं.ग़रीब परिवार से आने वाली रोशनी असोथर के कठौता गाँव की रहने वाली हैं. पिता मजदूर हैं औऱ मुंबई में रहते हैं. माता गाँव में रहती है. रोशनी अपने बड़ी बहन माया के साथ शहर में रहकर पढ़ाई करती हैं. रोशनी भी जय माँ सरस्वती ज्ञान मंदिर इंटर कॉलेज राधानगर की छात्रा हैं.

Tags:

Latest News

Weather Update: यूपी समेत 22 राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट, 80 KM प्रति घंटे की रफ्तार से चलेंगी तेज हवाएं Weather Update: यूपी समेत 22 राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट, 80 KM प्रति घंटे की रफ्तार से चलेंगी तेज हवाएं
मानसून के अंतिम दौर में देश के कई हिस्सों में मौसम एक बार फिर करवट लेने वाला है. मौसम विभाग...
Fatehpur News: सरकार कहती है तालाबों को संरक्षित करो, प्रशासन कब्जा दिलाने में मस्त ! तालाबी नंबर में जारी है अवैध निर्माण
Fatehpur News: 5G नेटवर्क नहीं आया तो ग्रामीणों का चढ़ा पारा, टेलीकॉम कर्मचारी को टावर से बांधा, वीडियो वायरल
UP News: उत्तर प्रदेश के सरकारी डॉक्टरों के लिए खुशखबरी, अब 65 नहीं 70 साल तक दे सकेंगे सेवाएं
Fatehpur News: पुलिस मुठभेड़ में एक लाख का इनामी रियाज कुरैशी गिरफ्तार, भाई समेत पांच आरोपी पकड़े गए
Fatehpur News: फतेहपुर में पूर्व मंत्री धुन्नी सिंह को जान से मारने की धमकी, 50 लाख और फार्चुनर गाड़ी ईनाम, दर्ज हुआ मुकदमा
Delhi Building Collapse: सत्य निकेतन में 5 मंजिला इमारत भरभराकर गिरी ! एक छात्र की मौत, 30 से ज्यादा छात्रों के दबे होने की आशंका

Follow Us