Please enable JavaScript to support our website by allowing ads.

Fatehpur Education News : भविष्य की चिंता से डरी छात्राओं की फतेहपुर डीएम से गुहार.!

Fatehpur Education News : भविष्य की चिंता से डरी छात्राओं की फतेहपुर डीएम से गुहार.!
कलेक्ट्रेट पहुँचीं छात्राएं

फतेहपुर में एक ऐसा भी राजकीय विद्यालय है जहां एक भी नियमित शिक्षक की नियुक्ति नहीं है.जिसके चलते छात्राएं अपने भविष्य को लेकर चिंतित हो गईं हैं.सोमवार को छात्राओं ने डीएम श्रुति से मिलकर अपनी समस्या बताई.

Fatehpur Education News : बिना शिक्षक के भी क्या कोई स्कूल चल सकता है, आप कहेंगे नहीं ऐसे कैसे, बिना शिक्षक के स्कूल का मतलब ही नहीं है. लेकिन यूपी के फतेहपुर में एक राजकीय स्कूल बिना शिक्षक के ही संचालित हो रहा है. छात्राओं ने कई बार इस सम्बंध में जिला प्रशासन को अवगत कराया है.

लेकिन अब तक कोई स्थायी समाधान नहीं निकल पाया है. अब जैसे जैसे बोर्ड परीक्षा का समय नजदीक आता जा रहा है वहां पढ़ने वाली छात्राओ की चिंताएं बढ़ने लगीं हैं. सोमवार को एक बार फिर छात्राओं ने कलक्ट्रेट पहुँच जिलाधिकारी को शिक्षक नियुक्ति किए जाने के सम्बंध में प्रार्थना पत्र दिया.

मामला जिले के इजुरा खुर्द स्थिति राजकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय का है.डीएम के यहां पहुँचीं छात्राओं ने बताया कि हमारे यहां शिक्षक ही नहीं है. एक मैडम जो नियुक्त थीं उनको बीते 28 नवम्बर से अन्दौली स्थिति राजकीय विद्यालय से अटैच कर दिया गया है.

अब एक टीचर को स्कूल में भेजा गया है जो हफ्ते में केवल 3 दिन स्कूल आकर क्लास लेंगें वह भी केवल जनवरी तक के लिए. छात्राओं ने बताया कि 70 किलोमीटर दूर से हम जिला मुख्यालय अपनी समस्या लेकर आए हैं. पूर्व में भी जिलाधिकारी से दो बार छात्राएं मिल चुकी हैं.लेकिन अब तक स्थायी समाधान नहीं हो सका है. छात्राओं ने कहा कि अब फरवरी में बोर्ड परीक्षा होनी है.बिना टीचर के हम लोग कैसे पढ़ाई करें.

Read More: Fatehpur News: किसानों की खाद पर कालाबाजारी का खेल! फतेहपुर में छापेमारी, 173 बोरी खाद सीज, दर्ज हुआ मुकदमा

Tags:

Latest News

Fatehpur News: नौसेना में देश की सेवा, फिर बने यूपी पुलिस में दरोगा ! परिवार के लिए छोड़ी नौकरी, सड़क हादसे में बैंक कैशियर की मौत Fatehpur News: नौसेना में देश की सेवा, फिर बने यूपी पुलिस में दरोगा ! परिवार के लिए छोड़ी नौकरी, सड़क हादसे में बैंक कैशियर की मौत
फतेहपुर में परिवार के साथ रहने के लिए यूपी पुलिस में सब-इंस्पेक्टर की नौकरी छोड़कर बैंक में कैशियर बने अविनाश...
Fatehpur News: फतेहपुर पहुंचते ही भड़के कमिश्नर, नगर पालिका ईओ पर निलंबन की कार्रवाई, सीएमओ का वेतन रोका
Fatehpur News: 10 रुपये छीनने के विवाद में युवक का सिर फोड़ा, 12 साल बाद अदालत ने सुनाई 5 साल की सजा
फतेहपुर में भीषण सड़क हादसा: ट्रक से भिड़ा पल्लेदारों से भरा लोडर, दो की मौत, छह घायल
Fatehpur News: फतेहपुर में खेत की मेड़ पर घास रखने को लेकर हुआ था विवाद ! मामा-भांजे समेत 3 को 10-10 साल की सजा
UP Scholarship 2026-27: यूपी स्कॉलरशिप के लिए 31 अक्टूबर तक करें आवेदन, ग्रेजुएशन के नए छात्रों को मौका, जानें पूरी प्रक्रिया
Fatehpur News: डीसीएम चालक की हत्या कर लूटा था केमिकल से भरा वाहन, छह साल बाद चार दोषियों को उम्रकैद

Follow Us