Please enable JavaScript to support our website by allowing ads.

Shiksha Mitra Andolan Latest News : फतेहपुर में शिक्षा मित्रों ने दिखाई ताक़त हक की लड़ाई के लिए लखनऊ कूच की तैयारी

SDM को ज्ञापन सौंपते || नहर कालोनी में मौजूद शिक्षामित्र

उत्तर प्रदेश प्राथमिक शिक्षामित्र संघ के शीर्ष नेतृत्व के आह्वान पर फतेहपुर में जिलाध्यक्ष सुशील तिवारी के नेतृत्व में जिले भर के हजारों शिक्षमित्रों ने नहर कालोनी पहुँचकर अपने हक के लिए आवाज बुलंद की.एसडीएम ने धरना स्थल पर पहुँचकर ज्ञापन लिया.

Shiksha Mitra Andolan Latest News : शिक्षामित्र एक बार फिर अपने हक औऱ रोजी रोटी के लिए सरकार से सामना करने का मन बना चुके हैं.अपनी मांगों को लेकर लगातार संघर्ष कर रहे शिक्षामित्र आर पार की लड़ाई लड़ने का मन बना रहे हैं.पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार उत्तर प्रदेश प्राथमिक शिक्षामित्र संघ के आह्वान पर फतेहपुर में सोमवार को नहर कालोनी में जिला अध्यक्ष सुशील तिवारी के नेतृत्व में हजारों शिक्षा मित्र इकठ्ठा हुए.

भीषण ठंड की परवाह न करते हुए बड़ी संख्या में शिक्षामित्र प्रदर्शन स्थल पर कई घण्टे डटे रहे.शिक्षामित्रों से उनकी मांगों का ज्ञापन लेने के लिए सदर एसडीएम अवधेश निगम आंदोलन स्थल पहुँचें. जिलाध्यक्ष सुशील तिवारी द्वारा उपजिलाधिकारी के माध्यम से शासन को ज्ञापन भेजा गया.

जिलाध्यक्ष सुशील तिवारी ने युगान्तर प्रवाह से बातचीत करते हुए कहा कि शासन की गलत नीतियों की वजह से शिक्षामित्र अल्पमानदेय में जीवन जीने को मजबूर हैं, शिक्षामित्र किसान व गरीब घरों से आते हैं इसलिए घर के खर्चे, बच्चों की पढ़ाई ,बीमारी आदि का बोझ उठाना मुश्किल हो रहा है.

उन्होंने कहा कि हम सरकार से निवेदन करते हैं कि शिक्षामित्रों को उनका हक़ देते हुए मांगों को पूर्ण करे अन्यथा भीषण सर्दी में अपनी रोजी रोटी के लिए हम लोग 11 व 12 जनवरी को पूरे प्रदेश से इकठ्ठा होकर लखनऊ की धरती पर अपने हक़ के लिए आंदोलन करेंगें.

Read More: फर्जी मार्कशीट के सहारे 10 साल तक बनी रहीं टीचर, STF जांच में खुला खेल, फतेहपुर BSA ने किया सस्पेंड

03 Jan 2023 By Shubham Mishra

Shiksha Mitra Andolan Latest News : फतेहपुर में शिक्षा मित्रों ने दिखाई ताक़त हक की लड़ाई के लिए लखनऊ कूच की तैयारी

Shiksha Mitra Andolan Latest News : शिक्षामित्र एक बार फिर अपने हक औऱ रोजी रोटी के लिए सरकार से सामना करने का मन बना चुके हैं.अपनी मांगों को लेकर लगातार संघर्ष कर रहे शिक्षामित्र आर पार की लड़ाई लड़ने का मन बना रहे हैं.पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार उत्तर प्रदेश प्राथमिक शिक्षामित्र संघ के आह्वान पर फतेहपुर में सोमवार को नहर कालोनी में जिला अध्यक्ष सुशील तिवारी के नेतृत्व में हजारों शिक्षा मित्र इकठ्ठा हुए.

भीषण ठंड की परवाह न करते हुए बड़ी संख्या में शिक्षामित्र प्रदर्शन स्थल पर कई घण्टे डटे रहे.शिक्षामित्रों से उनकी मांगों का ज्ञापन लेने के लिए सदर एसडीएम अवधेश निगम आंदोलन स्थल पहुँचें. जिलाध्यक्ष सुशील तिवारी द्वारा उपजिलाधिकारी के माध्यम से शासन को ज्ञापन भेजा गया.

जिलाध्यक्ष सुशील तिवारी ने युगान्तर प्रवाह से बातचीत करते हुए कहा कि शासन की गलत नीतियों की वजह से शिक्षामित्र अल्पमानदेय में जीवन जीने को मजबूर हैं, शिक्षामित्र किसान व गरीब घरों से आते हैं इसलिए घर के खर्चे, बच्चों की पढ़ाई ,बीमारी आदि का बोझ उठाना मुश्किल हो रहा है.

उन्होंने कहा कि हम सरकार से निवेदन करते हैं कि शिक्षामित्रों को उनका हक़ देते हुए मांगों को पूर्ण करे अन्यथा भीषण सर्दी में अपनी रोजी रोटी के लिए हम लोग 11 व 12 जनवरी को पूरे प्रदेश से इकठ्ठा होकर लखनऊ की धरती पर अपने हक़ के लिए आंदोलन करेंगें.

Tags:

Latest News

Fatehpur News: फतेहपुर में भाजपा नेता अवधेश मिश्रा पर करोड़ों की धोखाधड़ी के आरोप, डीएम से शिकायत Fatehpur News: फतेहपुर में भाजपा नेता अवधेश मिश्रा पर करोड़ों की धोखाधड़ी के आरोप, डीएम से शिकायत
फतेहपुर में भाजपा नेता अवधेश मिश्रा और उनकी पत्नी रेखा मिश्रा पर जमीन, ईंट भट्ठे में साझेदारी और कारोबार में...
Uttar Pradesh: फतेहपुर मेडिकल कॉलेज में करोड़ों खर्च, फिर भी MRI और CT Scan नहीं ! असुविधाओं से जूझ रहे मरीज
Fatehpur News: व्यापारी कुंभ में फतेहपुर से जाएंगे 100 व्यापारी, 20 गाड़ियों से लखनऊ कूच की तैयारी, बैठक में बनी रणनीति
आज का राशिफल 09 अगस्त 2026: इन राशियों के जातकों को रहना होगा सावधान, जानें सभी 12 राशियों का दैनिक भाग्यफल
Unnao News: 28 साल पहले जिस बेटे की हो गई थी तेरहवीं, वह अचानक जिंदा घर लौटा, मां से मिल छलक पड़े आंसू
Baidyanath Dham Jyotirlinga: रोगों से मुक्ति दिलाने वाले बाबा बैद्यनाथ धाम का क्या है रावण से संबंध? जानिए ज्योतिर्लिंग की महिमा
आज का राशिफल 07 अगस्त 2026: तुला समेत इन राशियों को मिलेगा भाग्य का साथ, जानें सभी 12 राशियों का दैनिक भाग्यफल

Follow Us