Please enable JavaScript to support our website by allowing ads.

School College Closed In UP : फतेहपुर में बारिश का रेड अलर्ट, स्कूल, कॉलेजों में छुट्टी, डीएम ने जारी किया आदेश

School College Closed In UP : फतेहपुर में बारिश का रेड अलर्ट, स्कूल, कॉलेजों में छुट्टी, डीएम ने जारी किया आदेश
Fatehpur School College Closed

कानपुर, लखनऊ के बाद अब फतेहपुर में भी डीएम ने खराब मौसम को देखते हुए 1 से 12 तक के समस्त स्कूलों में छुट्टी का आदेश जारी कर दिया है. Fatehpur School College Closed News

Fatehpur School College Closed News : यूपी में लगातार हो रही बारिश से हालात बिगड़ गए हैं. बेमौसम हो रही बारिश ने लोगों को जीवन को अस्त व्यस्त कर दिया है. फ़िलहाल अभी ऐसे मौसम से राहत की उम्मीद नहीं है. 10 अक्टूबर को प्रदेश के अधिकांश जिलों में मौसम विभाग की तरफ से रेड और येलो अलर्ट जारी किया गया है. Fatehpur Red alert Rain 

जिसके चलते कई जिलों में डीएम ने 10 अक्टूबर को सभी स्कूल कॉलेजों को बन्द रखने के निर्देश दिए हैं. कानपुर, लखनऊ, नोएडा सहित कुछ जिलों में डीएम द्वारा 10 अक्टूबर की छुट्टी घोषित होने के बाद फतेहपुर की जिलाधिकारी श्रुति ने भी कक्षा 12 तक के समस्त स्कूल, कालेजो में छुट्टी घोषित कर दी है. Fatehpur News

डीएम श्रुति ने जानकारी देते हुए बताया कि मौसम विभाग के द्वारा दिनाँक 09 अक्टूबर 2022 को जारी अत्यधिक वर्षा सम्बन्धी रेड अलर्ट चेतावनी के दृष्टिगत जनपद फतेहपुर के नर्सरी से कक्षा 12 तक के समस्त सरकारी /प्राइवेट विद्यालयों में दिनाँक 10 अक्टूबर 2022 को अवकाश घोषित किया जाता है.

फतेहपुर में भारी बारिश की चेतावनी..

Read More: Fatehpur News: शिकायतकर्ता दंपती को थाने में बैठाना पड़ा भारी, बिंदकी कोतवाल समेत 5 पुलिसकर्मियों पर एसपी की बड़ी कार्रवाई

मौसम विभाग केंद्र लखनऊ की तरफ़ से जारी किए गए मौसम पूर्वानुमान में 9- 10 अक्टूबर को फतेहपुर जिले में बारिश का रेड अलर्ट घोषित किया गया है. रेड अलर्ट जिलों में फतेहपुर के साथ साथ कानपुर नगर, कानपुर देहात, उन्नाव औऱ रायबरेली जिला शामिल है.

Read More: Fatehpur News: 3 सितंबर के स्वदेशी व्यापारी कुंभ को सफल बनाने में जुटा व्यापार मंडल, बन रही है भ्रष्ट अधिकारियों की सूची

जिला प्रशासन ने जारी किए आपात नम्बर..

Read More: Fatehpur Murder: जीजा पर सवार हुआ खून ! ससुराल पहुंचा दामाद, 5 लोगों पर बांके से हमला, पीट-पीट कर हुई हत्या

मौसम विभाग के द्वारा दिनांक 9 अक्टूबर 2022 को जारी अत्यधिक वर्षा संबंधी रेड अलर्ट चेतावनी के दृष्टिगत जनपद फतेहपुर में कण्ट्रोल रूम स्थापित किया गया है जिसका संपर्क नंबर 05180 298632, 9454417876 व 7800198000  है. इन संपर्क नम्बरों पर जन सामान्य द्वारा किसी भी आपात स्थिति में संपर्क किया जा सकता है .

साथ ही बहराइच, बलरामपुर, बाराबंकी, बरेली, बिजनौर, बुलंदशहर, एटा, इटावा, फैजाबाद, फर्रुखाबाद, फिरोजाबाद, गोंडा, ग्रेटर नोएडा, हापुड़, हरदोई, भदोही, कन्नौज, कुशीनगर, लखीमपुर खीरी, लखनऊ, महामयानगर, मैनपुरी, मेरठ, मुरादाबाद, मुजफ्फरनगर, नोएडा, पीलीभीत, रामपुर, सहारनपुर, संभल, शाहजहांपुर, श्रावस्ती, सिद्धार्थनगर, सीतापुर में येलो अलर्ट घोषित किया है. (फतेहपुर में बारिश की छुट्टियां)

Tags:

Latest News

Weather Update: यूपी समेत 22 राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट, 80 KM प्रति घंटे की रफ्तार से चलेंगी तेज हवाएं Weather Update: यूपी समेत 22 राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट, 80 KM प्रति घंटे की रफ्तार से चलेंगी तेज हवाएं
मानसून के अंतिम दौर में देश के कई हिस्सों में मौसम एक बार फिर करवट लेने वाला है. मौसम विभाग...
Fatehpur News: सरकार कहती है तालाबों को संरक्षित करो, प्रशासन कब्जा दिलाने में मस्त ! तालाबी नंबर में जारी है अवैध निर्माण
Fatehpur News: 5G नेटवर्क नहीं आया तो ग्रामीणों का चढ़ा पारा, टेलीकॉम कर्मचारी को टावर से बांधा, वीडियो वायरल
UP News: उत्तर प्रदेश के सरकारी डॉक्टरों के लिए खुशखबरी, अब 65 नहीं 70 साल तक दे सकेंगे सेवाएं
Fatehpur News: पुलिस मुठभेड़ में एक लाख का इनामी रियाज कुरैशी गिरफ्तार, भाई समेत पांच आरोपी पकड़े गए
Fatehpur News: फतेहपुर में पूर्व मंत्री धुन्नी सिंह को जान से मारने की धमकी, 50 लाख और फार्चुनर गाड़ी ईनाम, दर्ज हुआ मुकदमा
Delhi Building Collapse: सत्य निकेतन में 5 मंजिला इमारत भरभराकर गिरी ! एक छात्र की मौत, 30 से ज्यादा छात्रों के दबे होने की आशंका

Follow Us