Please enable JavaScript to support our website by allowing ads.

School Closed In UP Today: यूपी के फतेहपुर में फिर बंद हुए हुए स्कूल ! भीषण ठंड के चलते डीएम ने दिया आदेश

यूपी के फतेहपुर में फिर बंद हुए स्कूल : फोटो प्रतीकात्मक

Fatehpur UP School Closed Today

यूपी (Uttar Pradesh) में भीषण ठंड और गलन की वजह से अधिकतर स्कूल बंद कर दिए गए हैं. फतेहपुर (Fatehpur) में 6 जनवरी तक की छुट्टी को बढ़ा कर 10 जनवरी तक कर दिया है. अब प्री-प्राइमरी से कक्षा 8 तक के समस्त स्कूलों में 10 जनवरी तक छुट्टी (School Closed) का आदेश कर दिया गया है.

School Closed In UP: उत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh) में भीषण सर्दी और गलन को देखते हुए स्थानीय स्तर पर कई जिलों की छुट्टियों को आगे बढ़ा दिया गया है. फतेहपुर (Fatehpur) में भी 6 जनवरी तक बंद स्कूलों की छुट्टियों को आगे बढ़ाते हुए 10 जनवरी तक कर दिया गया है साथ ही आंगनबाड़ी केंद्रों में भी 14 जनवरी तक बच्चों की छुट्टी रहेगी हलाकी आंगनबाड़ी केंद्र खुले रहेंगे. जिलाधिकारी सी इंदुमती के आदेश पर छुट्टियों की घोषणा की गई है.

फतेहपुर की डीएम सी इंदुमती ने बढ़ाई स्कूलों की छुट्टियां 

फतेहपुर में अत्यधिक ठंड के चलते बीएसए फतेहपुर पंकज यादव (BSA Pankaj Yadav) ने जिलाधिकारी (C indumati) के आदेशानुसार समस्त गैर सहायता प्राप्त मन्यता प्राप्त निजी विद्यालयों सहित सीबीएससी, आईसीएससी और समस्त बोर्डों के विद्यालयों को निर्देशित किया है कि 10 जनवरी तक नर्सरी से कक्षा 8 तक के स्कूली बच्चों का अवकाश रहेगा. इसके पहले आदेश में बीएसए ने कहा था कि कक्षा 9 से 12 की कक्षाएं संचालित की जा रही है तो उनका समय प्रातः 10 बजे से दोपहर 03 बजे के बीच ही रखा जाये.

fatehpur_school_closed_order_dm_bsa
फतेहपुर बीएसए पंकज यादव द्वारा जारी आदेश

उक्त का कड़ाई से पालन सुनिश्चित किया जाये, जो विद्यालय उक्त का पालन सुनिश्चित नहीं करेगा उसके विरूद्ध नियमानुसार कड़ी कार्यवाही सुनिश्चित की जायेगी. वहीं आंगनबाड़ी केंद्रों में भी जिला कार्यक्रम अधिकारी साहब सिंह यादव के आदेश पर 14 जनवरी तक पठन पाठन बंद रहेगा लेकिन केंद्रों में अन्य गतिविधियां संचालित रहेंगी. आंगनबाड़ी की जिला अध्यक्ष सुनंदा तिवारी ने बताया कि अधिकारियों जब समस्या से अवगत कराया गया तो बच्चों की 14 जनवरी तक छुट्टी प्रदान की गई

तापमान की गिरावट तय करेगी स्कूलों की छुट्टियां 

यूपी में अभी भीषण ठंड जारी है ऐसा माना जाता है कि मकर संक्रांति (Makar Sankranti) के बाद तापमान का स्तर बढ़ेगा यदि फिर भी तापमान में गिरावट बनी रही तो स्थानीय स्तर पर बच्चों की छुट्टियां बढ़ाई भी जा सकती हैं. कई वर्षो से सर्दी का स्तर लंबे समय तक बना रहता है जनवरी के अंत तक भी अत्यधिक शीतलहर और गलन देखने को मिलती है.

Read More: UP Board Exam 2026: फतेहपुर में अभेद्य सुरक्षा घेरे में रहेंगे प्रश्नपत्र, छह तालों वाले स्ट्रांग रूम और सीसीटीवी से होगी निगरानी

07 Jan 2024 By Vishwa Deepak Awasthi

Latest News

Fatehpur News: शादी के 10 दिन बाद उजड़ गया शिवम का घर, डंपर की टक्कर से दो युवकों की मौत, एक गंभीर Fatehpur News: शादी के 10 दिन बाद उजड़ गया शिवम का घर, डंपर की टक्कर से दो युवकों की मौत, एक गंभीर
फतेहपुर के असोथर क्षेत्र में यमुना पुल पर भीषण सड़क हादसे में दो युवकों की मौत हो गई जबकि एक...
Aaj Ka Rashifal: बुद्ध पूर्णिमा पर बन रहा है शुभ संयोग, इन राशियों के जातक भूल से ना करें गलती, जानिए दैनिक भाग्यफल
Fatehpur News: फतेहपुर कांड में फरार बबलू सिंगरौर पर एक लाख का इनाम ! बुलडोजर ने तोड़ दी हेकड़ी, सात टीमें दे रहीं दबिश
Etawah Punarjanm ki kahani: पुनर्जन्म की इस हैरान कर देने वाली कहानी सुन हो जाएंगे रोंगटे खड़े ! अमेरिकी वैज्ञानिकों ने इस सच्ची घटना पर लगाई थी मुहर
Accident In Fatehpur: फतेहपुर में बारातियों से भरी बस डंपर से टकराकर पलटी, बड़ी संख्या में घायल
आज का राशिफल 25 अप्रैल 2026: शनिवार के दिन कैसे रहेंगे आपके ग्रह, जानिए दैनिक भाग्यफल में क्या कहते हैं सितारे
Fatehpur News: फतेहपुर में पूर्व मंत्री धुन्नी सिंह की तहरीर पर सपा मीडिया सेल के एक्स अकाउंट पर दर्ज हुआ मुकदमा

Follow Us