Please enable JavaScript to support our website by allowing ads.

Russia Ukraine News In Hindi:फतेहपुर के नर्सिंग होम संचालक के दो बेटों सहित कई छात्र यूक्रेन में फंसे

Russia Ukraine News In Hindi:फतेहपुर के नर्सिंग होम संचालक के दो बेटों सहित कई छात्र यूक्रेन में फंसे
यूक्रेन में फंसे उदय अंकित औऱ हर्ष

रूस औऱ यूक्रेन के बीच जारी युद्ध में हजारों भारतीय यूक्रेन में फंस गए हैं.यूक्रेन से उड़ाने बन्द हो जाने से इन भारतीयों के सामने वापस भारत लौटने का संकट खड़ा हो गया है. फतेहपुर के भी कुछ छात्र यूक्रेन में फंसे हुए हैं. Fatehpur Students In Ukraine Russia War Updates

Fatehpur News:रूस औऱ यूक्रेन के बीच युद्ध शुरू हो गया है.रूसी राष्ट्रपति पुतिन द्वारा सैन्य कार्यवाही का आदेश देने के बाद रूस की सेना ने यूक्रेन पर हमला बोल दिया है. यूक्रेन में कई हज़ार भारतीयों के फंसे होने की सूचना है.इसमें ज्यादातर छात्र हैं जो एमबीबीएस की पढ़ाई के लिए यूक्रेन गए हुए थे.यूपी के फतेहपुर के भी कुछ छात्र छत्राओ के यूक्रेन में फंसे होने की सूचना है. जिसमें से तीन छात्रों के बारे में सूचना प्राप्त हो गई है. यह तीनों छात्र शहर क्षेत्र के रहने वाले हैं. Fatehpur Students In Ukraine

जानकारी के अनुसार शहर के शादीपुर चौराहे पर स्थित सागर नर्सिंग होम के संचालक महेश मिश्रा के दो बेटे हर्ष औऱ उदय यूक्रेन के पोलटवा शहर में एमबीबीएस की पढ़ाई कर रहें हैं.पिता महेश मिश्रा ने बताया कि बड़ा बेटा एमबीबीएस के चौथे साल में है वह 2018 से वहीं हैं औऱ छोटा बेटा हर्ष दिसम्बर 2020 में गया था.उसका एमबीबीएस का पहला साल है.

टिकट कैंसिल होने से परेशान हैं माँ बाप..

फतेहपुर के रहने वाले महेश मिश्र ने बताया कि यूक्रेन के मौजूदा हालात को देखकर बहुत चिंता हो रही है.बेटों से लगातार फोन से बातचीत हो रही है. तीन चार दिन पहले भारत का टिकट करा लिया था.लेकिन अब टिकट कैंसिल हो गया है. छात्रों ने अपने पिता से बताया है कि यूक्रेन में दहशत का माहौल है कोई किसी की मदद के लिए तैयार नहीं है.पिता महेश केंद्र सरकार से गुजारिश कर रहें हैं कि सरकार जल्द से जल्द वहां फंसे भारतीयों को वापस बुलाने का इंतजाम करें.

Read More: UPPCL News: फतेहपुर के बिजली विभाग में बड़ा फेरबदल ! एक्सईएन समेत पांच एसडीओ के तबादले, दो पद अब भी खाली

कई औऱ छात्रों के फंसे होने की सूचना..

Read More: Fatehpur News: फतेहपुर में गूंजा गो सम्मान आवाह्न अभियान ! लाखों हस्ताक्षरों के साथ डीएम को सौंपा जाएगा ज्ञापन

मिल रही जानकारी के अनुसार फतेहपुर ज़िले के कई छात्र छात्राएँ यूक्रेन में फंसे हो सकते हैं.हर्ष औऱ उदय के अलावा शहर के सिविल लाइन निवासी हरिश्चंद्र मिश्रा के बेटे अंकित मिश्रा के भी यूक्रेन में फंसे होने की सूचना मिली है.

Read More: UPPCL News: फतेहपुर के अधिशासी अभियंता निलंबित, बरेली के अफसर को प्रतिकूल प्रविष्टि, बिजली कनेक्शन में देरी पर बड़ी कार्रवाई

Tags:

Latest News

UP News: उत्तर प्रदेश के सरकारी डॉक्टरों के लिए खुशखबरी, अब 65 नहीं 70 साल तक दे सकेंगे सेवाएं UP News: उत्तर प्रदेश के सरकारी डॉक्टरों के लिए खुशखबरी, अब 65 नहीं 70 साल तक दे सकेंगे सेवाएं
उत्तर प्रदेश के सरकारी डॉक्टरों के लिए बड़ी राहत की खबर है. प्रदेश सरकार सेवानिवृत्त चिकित्सकों को 70 वर्ष की...
Fatehpur News: पुलिस मुठभेड़ में एक लाख का इनामी रियाज कुरैशी गिरफ्तार, भाई समेत पांच आरोपी पकड़े गए
Fatehpur News: फतेहपुर में पूर्व मंत्री धुन्नी सिंह को जान से मारने की धमकी, 50 लाख और फार्चुनर गाड़ी ईनाम, दर्ज हुआ मुकदमा
Delhi Building Collapse: सत्य निकेतन में 5 मंजिला इमारत भरभराकर गिरी ! एक छात्र की मौत, 30 से ज्यादा छात्रों के दबे होने की आशंका
Fatehpur News: फतेहपुर के एआरटीओ कार्यालय में छापेमारी, अवैध वसूली की शिकायत पर 12 लोग हिरासत में, चार पर केस दर्ज
Fatehpur Murder: जीजा पर सवार हुआ खून ! ससुराल पहुंचा दामाद, 5 लोगों पर बांके से हमला, पीट-पीट कर हुई हत्या
Janmashtami 2026: 15 साल बाद जन्माष्टमी पर बन रहा अष्टमी और रोहिणी नक्षत्र का दुर्लभ शुभ संयोग, जानें शुभ मुहूर्त

Follow Us