Please enable JavaScript to support our website by allowing ads.

Pranshu Datt Dwivedi : फतेहपुर पहुँचें भाजपा युवा मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष के बयान से बढ़ी सियासी हलचल

Pranshu Datt Dwivedi : फतेहपुर पहुँचें भाजपा युवा मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष के बयान से बढ़ी सियासी हलचल
मीडिया से बातचीत करते हुए प्रांशु दत्त द्विवेदी

यूपी के फतेहपुर जिले में चिकित्सा शिविर कार्यक्रम में पहुँचें बीजेपी युवा मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष प्रांशु दत्त द्विवेदी ने सपा नेता स्वामी प्रसाद मौर्य और ओमप्रकाश राजभर को लेकर क्या कुछ आइए जानते हैं.


हाईलाइट्स

  • युवा मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष के बयान ने बढ़ाई सियासी गर्मी..
  • 2024 के चुनाव में ओमप्रकाश राजभर भाजपा के साथ- प्रांशु दत्त द्विवेदी
  • फतेहपुर जिला अस्पताल में आयोजित चिकित्सा शिविर के उद्घाटन में पहुँचें थे प्रदेश अध्यक्ष..

Fatehpur News : चिकित्सा शिविर कार्यक्रम में फतेहपुर पहुँचें भाजपा युवा मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष ने मीडिया से बातचीत करते हुए स्वामी प्रसाद पर जमकर निशाना साधा. स्वामी के बीजेपी पर दिए गए बयान पर पलटवार करते हुए कहा कि स्वामी प्रसाद हताश और निराश हैं.

ऐसे हताश और निराश लोग देश और समाज को बांटने का काम कर रहे हैं. जातियों को लड़ाने का काम कर रहे हैं इनको लगता है कि हो सकता है फूट डालने से कुछ वोट इनको मिल जाए लेकिन जनता अब जाग चुकी है मोदी जी के नेतृत्व में हर व्यक्ति विकास की राह पर आगे बढ़ चुका है देश विकास के रास्ते पर आगे बढ़ेगा.

प्रदेश अध्यक्ष ने आगे कहा कि गरीबों के उत्थान की योजनाओं को केंद्र सरकार लेकर आ रही है इनकी बाते कोई सुनने वाला नही है, मोदी जी के नेतृत्व में एक बार फिर प्रचंड बहुमत की सरकार 2024 में बनने वाली है.मुझे तो लगता है जो पिछले विधानसभा में समाजवादी पार्टी का प्रदर्शन था उससे भी नीचे हो सकता है और  80 की 80 सीटें समाजवादी पार्टी हार जाएगी.

वहीं ओपी राजभर के बयान पर कहा कि विधानसभा चुनाव में राजभर सपा के साथ थे लेकिन जिस प्रकार का समाजवादी पार्टी के कार्य करने का तरीका है उससे राजभर जी को दुख हुआ है. सपा अपने सहयोगी दलों को सम्मान नही देती. एक जाति को छोड़कर जो अन्य पिछड़ी जातियां हैं.उनको अपमानित करते है आने वाले चुनाव में वह भाजपा के साथ रहेंगे.

Read More: Fatehpur News: शिकायतकर्ता दंपती को थाने में बैठाना पड़ा भारी, बिंदकी कोतवाल समेत 5 पुलिसकर्मियों पर एसपी की बड़ी कार्रवाई

Latest News

Delhi Building Collapse: सत्य निकेतन में 5 मंजिला इमारत भरभराकर गिरी ! एक छात्र की मौत, 30 से ज्यादा छात्रों के दबे होने की आशंका Delhi Building Collapse: सत्य निकेतन में 5 मंजिला इमारत भरभराकर गिरी ! एक छात्र की मौत, 30 से ज्यादा छात्रों के दबे होने की आशंका
दिल्ली के दक्षिणी इलाके सत्य निकेतन में रविवार को बारिश के बीच एक बड़ा हादसा हो गया, यहां पांच मंजिला...
Fatehpur News: फतेहपुर के एआरटीओ कार्यालय में छापेमारी, अवैध वसूली की शिकायत पर 12 लोग हिरासत में, चार पर केस दर्ज
Fatehpur Murder: जीजा पर सवार हुआ खून ! ससुराल पहुंचा दामाद, 5 लोगों पर बांके से हमला, पीट-पीट कर हुई हत्या
Janmashtami 2026: 15 साल बाद जन्माष्टमी पर बन रहा अष्टमी और रोहिणी नक्षत्र का दुर्लभ शुभ संयोग, जानें शुभ मुहूर्त
UP Rain Alert: उत्तर प्रदेश में 6 सितंबर तक भारी बारिश का अलर्ट, बाढ़-वज्रपात की आशंका पर सभी जिलों को सतर्क रहने के निर्देश
Fatehpur News: सामाजिक सेवा के लिए डॉ. अनुराग श्रीवास्तव सम्मानित, राज्यपाल ने दिया उत्कृष्ट सेवा सम्मान
Fatehpur News: 3 सितंबर के स्वदेशी व्यापारी कुंभ को सफल बनाने में जुटा व्यापार मंडल, बन रही है भ्रष्ट अधिकारियों की सूची

Follow Us