Please enable JavaScript to support our website by allowing ads.

Fatehpur News : फतेहपुर में अतीक के करीबियों को ढूंढ रही पुलिस, पूर्व चेयरमैन के साथ असद की फ़ोटो वायरल

Fatehpur News : फतेहपुर में अतीक के करीबियों को ढूंढ रही पुलिस, पूर्व चेयरमैन के साथ असद की फ़ोटो वायरल
असद के साथ अनवारूल हक की फ़ोटो वायरल

फतेहपुर में पुलिस अतीक के मददगारों की कुंडली तलाशने में पुलिस जुटी हुई है. इस बीच जहानाबाद नगर पंचायत के पूर्व चेयरमैन अनवारूल हक की फ़ोटो एनकाउंटर में मारे गए अतीक के बेटे असद के साथ वायरल हो रही है.


हाईलाइट्स

  • फतेहपुर में अतीक के मददगारों को खोज रही पुलिस..
  • अतीक के बेटे असद के साथ पूर्व चेयरमैन की फ़ोटो वायरल..
  • जहानाबाद नगर पंचायत का पूर्व चेयरमैन है अनवारूल हक..

Fatehpur Atiq Conetion : फतेहपुर में अतीक के करीबियों की पहचान के लिए पुलिस की घेराबंदी शुरू है. पुलिस लगातार मिल रहे इनपुट के आधार पर अतीक और उसके गुर्गों से संबंध रखने वाले लोगों की तलाश में जुटी हुई है. जिले में अतीक के आने की चर्चा से प्रशासन अलर्ट मोड पर है. इस बीच फतेहपुर की जहानाबाद नगर पंचायत सीट से पूर्व में चेयरमैन रहे बसपा नेता अनवारूल हक की एक फोटो एनकाउंटर में मारे गए अतीक के बेटे असद के साथ वायरल हो रही है. जिसके बाद पुलिस अनवारूल हक की तलाश में जुट गई है.

बताया जा रहा है कि अनवारुल हक अतीक कांड के बाद से ही घर से गायब है फोटो वायरल होने के बाद स्थानीय थाना पुलिस ने अनवारूल हक की खोजबीन शुरू कर दी है. हालांकि अनवारूल हक के बेटे का कहना है यह फोटो पुरानी है प्रयागराज में पार्टी का कार्यकर्ता सम्मेलन हुआ था. उसी दौरान की यह फोटो है. उनके परिवार का अतीक और उससे जुड़े लोगों से कोई लेना-देना नहीं है.थानाध्यक्ष विनोद कुमार मिश्रा ने बताया अनवारूल हक घर से बाहर है पूछताछ के लिए खोजबीन की जा रही है तथ्यों के आधार पर आगे कार्रवाई की जाएगी.

Latest News

Fatehpur News: विधिक जागरूकता कार्यक्रम में छात्रों ने सीखे कानून के गुर, अक्षिता शुक्ला समेत मेधावियों को मिला गोल्ड मेडल Fatehpur News: विधिक जागरूकता कार्यक्रम में छात्रों ने सीखे कानून के गुर, अक्षिता शुक्ला समेत मेधावियों को मिला गोल्ड मेडल
फतेहपुर के महर्षि विद्या मंदिर इंटर कॉलेज में जिला विधिक सेवा प्राधिकरण की ओर से विधिक साक्षरता एवं जागरूकता कार्यक्रम...
Fatehpur Cylinder Blast: सिलेंडर या बारूद कैसे हुआ धमाका? पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद जांच का रुख बदला
Fatehpur Cylinder Blast: फतेहपुर में सिलेंडर धमाके से ढही दो मंजिला इमारत, 4 की मौत, कई घायल, CM योगी ने लिया संज्ञान
Bank Open Today: आज रविवार को खुले हैं सरकारी बैंक, 28 से 30 सितंबर तक हड़ताल से पहले निपटा लें जरूरी काम
आज का राशिफल 27 सितंबर 2026: इन राशियों के जातकों को रहना होगा सावधान, श्री गणेश का ध्यान करके करें यात्रा
Fatehpur News: रात में थाने पहुंचे थे दंपति, सुबह कुछ दूरी पर मिला पति का शव! घटना के बाद फैली सनसनी, पुलिस जांच में जुटी
Pitru Paksha 2026: आज से शुरू हुआ पितृपक्ष, जानिए 15 दिनों में क्या करें, क्या न करें, तर्पण-श्राद्ध के नियम और पूरा कैलेंडर

Follow Us