Please enable JavaScript to support our website by allowing ads.

Fatehpur Uttar Pradesh : फतेहपुर में दर्दनाक सड़क हादसा एक ही बाइक में सवार 6 लोग घायल कानपुर रेफर

Fatehpur Uttar Pradesh : फतेहपुर में दर्दनाक सड़क हादसा एक ही बाइक में सवार 6 लोग घायल कानपुर रेफर
अस्पताल में भर्ती घायल

फतेहपुर के बिंदकी कोतवाली क्षेत्र में एक दर्दनाक सड़क हादसा हुआ है. नवजात बच्ची सहित हादसे में 6 लोग गम्भीर रूप से घायल हुए हैं. सभी को कानपुर रेफर किया गया है.


हाईलाइट्स

  • बिंदकी कोतवाली क्षेत्र में दर्दनाक सड़क हादसा..
  • एक ही बाइक पर सवार थे 6 लोग..
  • नवजात बच्ची सहित सभी 6 घायल...

Fatehpur Uttar Pradesh : फतेहपुर के बिंदकी कोतवाली क्षेत्र में दर्दनाक सड़क हादसा हुआ है. एक बाइक में ट्रक ने टक्कर मार दी. जिसके चलते बाइक सवार हादसे का शिकार हो गए. मां के साथ बाइक में बैठी 2 माह की नवजात बच्ची सहित 6 लोग हादसे में घायल हैं. सभी की हालत गम्भीर है. कानपुर के लिए रेफर किया गया है.

एक ही बाइक पर सवार थे कुल 6 लोग..

जानकारी के अनुसार फतेहपुर जिले के बिंदकी कोतवाली क्षेत्र के मिलखिन खेडा गांव के रहने वाले अजय (30) अपनी भाभी ममता (30) को होली के त्योहार की वजह से उनके मायके छोड़ने जा रहे थे. बाइक में ममता की 2 माह की नवजात बच्ची प्रियंका, ऋषभ (6), खुशी (12) भी थे.

बाइक में कल्यानपुर थाना क्षेत्र के नेशनल हाईवे 2 स्थित रामपुर रेवाड़ी के पास एक ट्रक ने जोरदार टक्कर मार दी, जिसके चलते सभी गम्भीर रूप से घायल हो गए. डॉक्टरों ने प्राथमिक उपचार के बाद हालत नाजुक देखते हुए मां ममता सहित 4 लोगों को कानपुर हैलेट के लिए रेफर कर दिया है. 

Read More: Fatehpur News: सामाजिक सेवा के लिए डॉ. अनुराग श्रीवास्तव सम्मानित, राज्यपाल ने दिया उत्कृष्ट सेवा सम्मान

Latest News

Fatehpur News: डीसीएम चालक की हत्या कर लूटा था केमिकल से भरा वाहन, छह साल बाद चार दोषियों को उम्रकैद Fatehpur News: डीसीएम चालक की हत्या कर लूटा था केमिकल से भरा वाहन, छह साल बाद चार दोषियों को उम्रकैद
उत्तर प्रदेश के फतेहपुर में डीसीएम चालक राम आसरे की हत्या और केमिकल लदे वाहन की लूट के करीब छह...
UP Weather Update: यूपी में 28 अक्टूबर से फिर बदलेगा मौसम, पूर्वांचल में भारी बारिश का अलर्ट, 50 किमी की रफ्तार से चलेंगी हवाएं
Karwa Chauth Gift for Wife: करवा चौथ पर पत्नी को दें राशि के अनुसार खास तोहफा, मेष से मीन तक जानें क्या रहेगा बेस्ट गिफ्ट
आज का राशिफल 26 अक्टूबर 2026: कुंभ राशि के लिए बेहतर होगा समय, जानिए मेष से मीन तक सभी 12 राशियों का दैनिक राशिफल
Kanpur News: कानपुर में अपने देवर के प्राइवेट पार्ट को भाभी ने दांतों से काट डाला! डॉक्टरों को लगाने पड़े 55 टांके
UP School Holiday: यूपी में 26 अक्टूबर को स्कूलों की छुट्टी, इस वजह से योगी सरकार ने किया बड़ा ऐलान
Fatehpur News: फतेहपुर में वर्चस्व की जंग में खूनी बवाल, 10 महिलाओं समेत 20 गिरफ्तार! अब जेल की खानी होगी हवा

Follow Us