Please enable JavaScript to support our website by allowing ads.

Fatehpur News : ब्लाक प्रमुख अमित तिवारी ने एक बार फिर भरी निर्धन बच्चों की फ़ीस

Fatehpur News : ब्लाक प्रमुख अमित तिवारी ने एक बार फिर भरी निर्धन बच्चों की फ़ीस
प्रबंधक को चेक सौंपते ब्लॉक प्रमुख अमित तिवारी

फतेहपुर के भिटौरा ब्लॉक प्रमुख अमित तिवारी अपने नेक कामों को लेकर चर्चा में रहते हैं, एक बार फिर उन्होंने निर्धन बच्चों की फ़ीस अपनी जेब से भरकर समाज में मिशाल कायम की है.

Fatehpur News : फतेहपुर के भिटौरा ब्लॉक प्रमुख अमित तिवारी का नाम एक बार फ़िर चर्चा में है. एक बार फिर उन्होंने अपने पास से प्राइवेट इंटर कॉलेजों में पढ़ने वाले निर्धन बच्चों की पूरे वर्ष भर की फीस जमा की है. 

जानकारी के अनुसार ब्लॉक प्रमुख अमित तिवारी बलराम श्री कृष्ण इंटर कॉलेज चितिसापुर फतेहपुर पहुँचें थे. यहां में उन्होंने निर्धन या जिन छात्र-छात्राओं के माता या पिता इस दुनिया में नहीं रह गए उन छात्राओं की साल भर की फीस ₹39700 चेक के माध्यम से विद्यालय प्रबंधक अवधेश प्रताप सिंह के पास जमा किया

जिन छात्राओं की फीस अमित तिवारी ने अपने पास से जमा की है, उनमें आंचल देवी पुत्री स्व. ब्रजेंद्र कक्षा _12, शारदा देवी पुत्री स्व. शिव बोधन कक्षा 12, मंजू देवी पुत्री स्व. वीरेंद्र कक्षा 12, मधु देवी पुत्री अनेक कक्षा 10, रोशनी देवी पुत्री जयकरन कक्षा 11 शामिल हैं.

ब्लाक प्रमुख भिटौरा अमित तिवारी ने कहा कि उनका प्रयास है कि पैसे के अभाव में कोई शिक्षा से वंचित न रह सके, उन्होंने बताया कि इसके पूर्व भी अपने पास से कई छात्र छात्राओं की पूरे साल की फीस स्कूलों में जमा कराई है.और आगे भी इसी तरह का सहयोग करते रहेंगें.

Read More: Fatehpur News: जब फहमीदा ने पूछा- कहां गई योगी सरकार? दबंगों की धमकी से घर छोड़ने को मजबूर दंपति, पुलिस पर संरक्षण देने का आरोप

Tags:

Latest News

Fatehpur News: फतेहपुर में प्रेम प्रसंग में की गई हत्या ! पत्नी ने पति के साथ मिलकर प्रेमी को मार डाला, झाड़ियों में फेंका शव Fatehpur News: फतेहपुर में प्रेम प्रसंग में की गई हत्या ! पत्नी ने पति के साथ मिलकर प्रेमी को मार डाला, झाड़ियों में फेंका शव
उत्तर प्रदेश के फतेहपुर जिले में एक युवक की हत्या के मामले में पुलिस ने बड़ा खुलासा किया है. हुसैनगंज...
आज का राशिफल 24 अक्टूबर 2026: इन राशियों के लिए बेहतर नहीं होगा आने वाला समय, शनि की पड़ रही है दृष्टि
Fatehpur News: सीडीओ ने किया आई केयर सेंटर का शुभारंभ ! ज्वाइंट कमिश्नर और नगर पालिका अध्यक्ष रहे मौजूद
Lucknow News: पशुधन भर्ती घोटाले में पूर्व IAS योगेश कुमार गिरफ्तार, तत्कालीन मंत्री पर भी लटक रही कार्रवाई की तलवार
Who Is Nana Patekar: नाना पाटेकर का 75 साल की उम्र में निधन! जानिए परिवार, संघर्ष, फिल्मी करियर और जिंदगी से जुड़े खास किस्से
Fatehpur News: भाजपा नेता रिंकू लोहारी भेजा गया कानपुर जेल ! वजह कुछ ये बताई जा रही है
Fatehpur News: कलक्ट्रेट परिसर में CEC का पुतला फूंकना पड़ा भारी, सपा जिलाध्यक्ष समेत 11 नामजद 30 अज्ञात पर मुकदमा

Follow Us