Please enable JavaScript to support our website by allowing ads.

Fatehpur Nagar Palika Chunav 2022 : भाजपा में टिकट दावेदारों की भीड़ प्रत्याशी चयन में काम करेगा जाति फैक्टर

Fatehpur Nagar Palika Chunav 2022 : भाजपा में टिकट दावेदारों की भीड़ प्रत्याशी चयन में काम करेगा जाति फैक्टर
Fatehpur Nagar Palika Chunav 2022

शुक्रवार को नगर निकायों ( UP Nagar Nikay Chunav 2022 ) के अध्यक्ष पदों के लिए आरक्षण जारी हो जाएगा. फतेहपुर नगर पालिका ( Fatehpur Nagar Palika Chunav 2022 ) की बात करें तो पिछली बार यहां की सीट महिला के लिए आरक्षित थी, जिसमें सपा प्रत्याशी नज़ाकत ख़ातून चुनाव जीतीं थीं.भाजपा प्रत्याशी अर्चना त्रिपाठी क़रीब 3 हज़ार वोटों से हार का सामना करना पड़ा था.

Fatehpur Nagar Palika Chunav 2022 : शनिवार को नगर निकाय अध्यक्ष पदों के लिए आरक्षण घोषित हो जाएगा, इसके बाद राजनीतिक दल अपने अपने प्रत्याशियों की घोषणा करेंगी. फतेहपुर नगर पालिका की बात करें तो पिछली बार यह सीट महिला के लिए आरक्षित थी.

भाजपा ने अर्चना त्रिपाठी को प्रत्याशी घोषित किया था, लेकिन उन्हें सपा की नज़ाकत ख़ातून से शिकस्त मिली थी. सपा में टिकट को लेकर दावेदार शांत हैं, क्योंकि टिकट लगभग फाइनल ही है. मतलब इस बार भी सपा के टिकट पर चुनाव हाजी रजा ही लड़ेंगें, मौजूदा चेयरमैन नज़ाकत ख़ातून हाजी रज़ा की माँ है. पूरे पांच साल नगर पालिका का काम प्रतिनिधि के तौर पर हाजी रजा ही देखते रहे हैं.

भाजपा में टिकट दावेदारों की भीड़..

आरक्षण भले ही तय न हुआ हो लेकिन टिकट के दावेदार महीनों पहले से अपने प्रचार प्रसार में जुटे हुए हैं.भाजपा में टिकट दावेदारों की भारी भीड़ है.सबसे ज्यादा दावेदार ओबीसी वर्ग से हैं.क्योंकि भाजपा से जुड़े सूत्र बताते हैं कि इस बार पार्टी टिकट किसी ओबीसी को ही देगी, भले सीट अनारक्षित रहे.

Read More: NEET UG Results 2026: फतेहपुर में कई मेधावियों ने लहराया नीट में परचम ! अभिनव शुक्ला की सफलता देख भावुक हुए पिता

क्योंकि पिछली बार ब्राम्हण प्रत्याशी होने के चलते बीजेपी को नुकसान उठाना पड़ा था.बीजेपी का कोर वोट (क्षत्रिय) ही पार्टी से अलग हो गया था.जिसके चलते भाजपा उम्मीदवार को हार का मुंह देखना पड़ा था.भाजपा ब्राह्मण औऱ क्षत्रिय जाति से प्रत्याशी उतारने के मूड में नहीं है.

Read More: Fatehpur News: फतेहपुर में गूंजा गो सम्मान आवाह्न अभियान ! लाखों हस्ताक्षरों के साथ डीएम को सौंपा जाएगा ज्ञापन

यदि सीट ओबीसी हो जाती है जिसकी सम्भावना सबसे अधिक है तो भाजपा की मुश्किलें कुछ कम हो जाएंगीं. हालांकि पार्टी के लिए यह भी आसान होगा नहीं,क्योंकि ओबीसी वर्ग से कई मजबूत दावेदार टिकट की लाइन में हैं.

Read More: Fatehpur News: फतेहपुर नगर पालिका में सामग्री खरीद पर बवाल ! सभासदों ने ईओ पर लगाए भ्रष्टाचार के गंभीर आरोप

Tags:

Latest News

Who Is Nana Patekar: नाना पाटेकर का 75 साल की उम्र में निधन! जानिए परिवार, संघर्ष, फिल्मी करियर और जिंदगी से जुड़े खास किस्से Who Is Nana Patekar: नाना पाटेकर का 75 साल की उम्र में निधन! जानिए परिवार, संघर्ष, फिल्मी करियर और जिंदगी से जुड़े खास किस्से
बॉलीवुड के दिग्गज अभिनेता नाना पाटेकर ने अपने लंबे फिल्मी सफर में दमदार अभिनय और अलग अंदाज से दर्शकों के...
Fatehpur News: भाजपा नेता रिंकू लोहारी भेजा गया कानपुर जेल ! वजह कुछ ये बताई जा रही है
Fatehpur News: कलक्ट्रेट परिसर में CEC का पुतला फूंकना पड़ा भारी, सपा जिलाध्यक्ष समेत 11 नामजद 30 अज्ञात पर मुकदमा
Fatehpur News: विधिक जागरूकता कार्यक्रम में छात्रों ने सीखे कानून के गुर, अक्षिता शुक्ला समेत मेधावियों को मिला गोल्ड मेडल
Fatehpur Cylinder Blast: सिलेंडर या बारूद कैसे हुआ धमाका? पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद जांच का रुख बदला
Fatehpur Cylinder Blast: फतेहपुर में सिलेंडर धमाके से ढही दो मंजिला इमारत, 4 की मौत, कई घायल, CM योगी ने लिया संज्ञान
Bank Open Today: आज रविवार को खुले हैं सरकारी बैंक, 28 से 30 सितंबर तक हड़ताल से पहले निपटा लें जरूरी काम

Follow Us