Please enable JavaScript to support our website by allowing ads.

Fatehpur Husainganj Encounter : फतेहपुर में दो बदमाशों को पुलिस ने मुठभेड़ के बाद किया गिरफ्तार लूट के साथ रेप की वारदात को दिया था अंजाम

Fatehpur Husainganj Encounter : फतेहपुर में दो बदमाशों को पुलिस ने मुठभेड़ के बाद किया गिरफ्तार लूट के साथ रेप की वारदात को दिया था अंजाम
घटनास्थल पर मौजूद पुलिस अधिकारी

Fatehpur Husainganj Encounter फतेहपुर के हुसैनगंज थाना क्षेत्र अंर्तगत शनिवार देर रात पुलिस की बदमाशों के साथ मुठभेड़ हो गई, पुलिस की गोली लगने से दो बदमाश घायल हो गए, तीसरा फ़रार हो गया.पकड़े गए दोनों बदमाशों के ऊपर 20 से ज्यादा मुकदमे दर्ज हैं. हाल ही में थाना क्षेत्र में लूट के साथ हुई रेप की वारदात में भी दोनों वांछित थे.

Fatehpur Husainganj Encounter : यूपी के फतेहपुर में शनिवार देर रात पुलिस की बदमाशों के साथ मुठभेड़ हुई है, जिसमें दो शातिर बदमाश हत्थे चढ़े हैं. दोनों हाल ही में थाना क्षेत्र के एक घर में घुसकर हुई लूटपाट औऱ गृहस्वामी की बेटी के साथ हुई रेप की वारदात में वांछित थे.

पुलिस अधीक्षक द्वारा जारी बयान के मुताबिक हुसैनगंज थाना क्षेत्र के हाजीपुर गंग मोड़ के पास थाना हुसैनगंज पुलिस व स्वाट टीम-1 के साथ शातिर बदमाशों से मुठभेड़ हुई है.मुठभेड़ में बलात्कार व लूट में वांछित 02 बदमाश घायल हुए हैं.कब्जे से 02 अदद तमंचा ढेर सारा कारतूस, एक बाइक बिना नम्बर प्लेट, 4000 रु0 नगद बरामद हुए हैं.

मुठभेड़ में शातिर बदमाश पप्पु यादव पुत्र मानसिंह निवासी रहमालन का पुरवा थाना हुसैनगंज उम्र करीब 29 वर्ष व मुकीम पुत्र ज्ञान अली निवासी सातोधरम का पुरवा थाना असोथर जनपद फतेहपुर उम्र करीब 30 वर्ष के पैर में गोली लगी है, जिससे घायल हो गए है.अभियुक्तों को इलाज हेतु अस्पताल भेजा गया है.

एक अन्य अंधेरे का फायदा उठाकर भाग गय़ा है, थाना स्थानीय पुलिस द्वारा कॉम्बिंग की जा रही है.एसपी ने बताया कि अभियुक्त पप्पू यादव के विरुद्ध लगभग 20 मुकदमें दर्ज है.जनपद हमीरपुर के थाना भरुआ सुमेरपुर से गैंगेस्टर का वांछित है.तथा मुकीम के विरुद्ध भी गौकशी आदि के विभिन्न मुकदमे दर्ज हैं.इसके साथ ही दोनों थाना हुसैनगंज पर पंजीकृत अभियोग में 376 और 394 आईपीसी में वांछित अभियुक्त भी हैं.पप्पू थाने का हिस्ट्रीशीटर अपराधी भी है नियमानुसार कार्यवाही की जा रही है.

Read More: Uttar Pradesh: फतेहपुर मंदिर-मकबरा विवाद में मुस्लिम पक्ष को बड़ा झटका ! अब इस तारीख को होगी सुनवाई

लूट के साथ हुई रेप की वारदात से पुलिस पर उठे थे गम्भीर सवाल..

Read More: Fatehpur News: व्यापारी कुंभ में फतेहपुर से जाएंगे 100 व्यापारी, 20 गाड़ियों से लखनऊ कूच की तैयारी, बैठक में बनी रणनीति

बीते दस दिसम्बर को हुसैनगंज थाना क्षेत्र के एक गांव में रात को बदमाशों ने धावा बोल दिया था. बदमाशों ने लूटपाट के दौरान पिता पुत्र को कमरे में बंधक बनाकर, एक बदमाश ने बेटी के साथ रेप किया था.इस मामले को स्थानीय थाना पुलिस दबाने में जुटी थी.जिसके चलते शनिवार शाम ही कप्तान ने कार्यवाहक थाना प्रभारी को निलंबित कर दिया था

Read More: Fatehpur News: फतेहपुर में चंगाई सभा पर पुलिस की छापेमारी ! धर्मांतरण करने के लगे आरोप, दर्ज हुआ मुकदमा

Tags:

Latest News

Who Is Nana Patekar: नाना पाटेकर का 75 साल की उम्र में निधन! जानिए परिवार, संघर्ष, फिल्मी करियर और जिंदगी से जुड़े खास किस्से Who Is Nana Patekar: नाना पाटेकर का 75 साल की उम्र में निधन! जानिए परिवार, संघर्ष, फिल्मी करियर और जिंदगी से जुड़े खास किस्से
बॉलीवुड के दिग्गज अभिनेता नाना पाटेकर ने अपने लंबे फिल्मी सफर में दमदार अभिनय और अलग अंदाज से दर्शकों के...
Fatehpur News: भाजपा नेता रिंकू लोहारी भेजा गया कानपुर जेल ! वजह कुछ ये बताई जा रही है
Fatehpur News: कलक्ट्रेट परिसर में CEC का पुतला फूंकना पड़ा भारी, सपा जिलाध्यक्ष समेत 11 नामजद 30 अज्ञात पर मुकदमा
Fatehpur News: विधिक जागरूकता कार्यक्रम में छात्रों ने सीखे कानून के गुर, अक्षिता शुक्ला समेत मेधावियों को मिला गोल्ड मेडल
Fatehpur Cylinder Blast: सिलेंडर या बारूद कैसे हुआ धमाका? पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद जांच का रुख बदला
Fatehpur Cylinder Blast: फतेहपुर में सिलेंडर धमाके से ढही दो मंजिला इमारत, 4 की मौत, कई घायल, CM योगी ने लिया संज्ञान
Bank Open Today: आज रविवार को खुले हैं सरकारी बैंक, 28 से 30 सितंबर तक हड़ताल से पहले निपटा लें जरूरी काम

Follow Us