Please enable JavaScript to support our website by allowing ads.

Fatehpur Health News: फतेहपुर में डेंगू का ख़तरा बढ़ा,अस्पतालों में बुखार के मरीजों की भारी भीड़

Fatehpur Health News: फतेहपुर में डेंगू का ख़तरा बढ़ा,अस्पतालों में बुखार के मरीजों की भारी भीड़
फतेहपुर में बढ़े बुखार के मरीज

इन दिनों बुखार के मरीजों की संख्या में जबरदस्त इज़ाफ़ा हो रहा है.प्राइवेट से लेकर सरकारी अस्पतालों तक मरीजों की लाइन लगी हुई है.फतेहपुर में भी डेंगू के लगातार मरीज मिल रहे हैं.सरकारी आंकड़ा भले ही ज्यादा मरीजों की पुष्टि न करता हो लेकिन प्राइवेट लैबों में हो रही जांचों में डेंगू की पुष्टि हो रही है.

Fatehpur Health News : ठंड शुरु हो चुकी है, लेकिन दिन में तापमान बढ़ा हुआ रहता है,जिसके चलते सर्दी ज़ुकाम, बुखार के मरीजों में बहुत ज्यादा इज़ाफ़ा हो गया है.वहीं खतरनाक डेंगू भी तेज़ी से पांव पसार रहा है.फतेहपुर में भी इन दिनों अस्पतालों में बुखार के मरीजों की लाइन लगी हुई है.डेंगू के मरीज़ भी अस्पतालों में भर्ती हैं.हालांकि सरकारी आंकड़ों के इतर प्राइवेट लैबों की जांच में डेंगू के आंकड़ा डराने वाला है.

शनिवार तक के सरकारी आंकड़े की बात करें तो डेंगू के 25 औऱ 42 मलेरिया के मरीज़ हैं, जिनका इलाज जारी है.जिला अस्पताल ( Fatehpur District Hospital ) में तैनात वरिष्ठ फिजीशियन डॉ. एन. के. सक्सेना ने बताया कि इस समय मौसम के बदलाव के चलते सर्दी, जुकाम बुखार के मरीज बढ़े हुए हैं. Fatehpur Dengue News 

वायरल संक्रमण के चलते बुखार के मरीजों की संख्या ज्यादा है.उन्होंने बताया कि डेंगू मलेरिया से बचाव के लिए घर के नजदीक पानी का जमाव न होने पाए, साफ सफाई का ध्यान रखें. डॉ. सक्सेना बताते हैं कि इस समय मच्छर भी काफी बढ़े हुए रहते हैं. ऐसे में रात को सोते समय मच्छरदानी का प्रयोग करें. फुल आस्तीन के कपड़े पहनकर सोएं.

डेंगू के लक्षण..

Read More: Uttar Pradesh: फतेहपुर मेडिकल कॉलेज में करोड़ों खर्च, फिर भी MRI और CT Scan नहीं ! असुविधाओं से जूझ रहे मरीज

डेंगू के प्रमुख लक्षणों की बात करें तो भूख कम लगना,ठंड लगकर बुखार आना,सिर और आंखों में दर्द होना,शरीर और जोड़ों में दर्द होना पेट के निचले हिस्से में दर्द होना,जी मिचलाना उल्टी दस्त आना,गंभीर स्थिति में आंख और नाक से खून आना,शरीर में लाल निशान, चक्कते और खुजली होना. यदि इनमें से कोई लक्षण हैं तो तुरन्त जांच कराकर इलाज शुरू कर देना चाहिए. Fatehpur Health News

Read More: Fatehpur News: पिता के अस्तित्व को बचाने कमिश्नर के पास पहुंची फहमीदा, बोली-आरोपियों को बचा रही पुलिस

Tags:

Latest News

Fatehpur News: 10 रुपये छीनने के विवाद में युवक का सिर फोड़ा, 12 साल बाद अदालत ने सुनाई 5 साल की सजा Fatehpur News: 10 रुपये छीनने के विवाद में युवक का सिर फोड़ा, 12 साल बाद अदालत ने सुनाई 5 साल की सजा
उत्तर प्रदेश के फतेहपुर में महज 10 रुपये को लेकर हुए विवाद में एक युवक पर डंडे से जानलेवा हमला...
फतेहपुर में भीषण सड़क हादसा: ट्रक से भिड़ा पल्लेदारों से भरा लोडर, दो की मौत, छह घायल
Fatehpur News: फतेहपुर में खेत की मेड़ पर घास रखने को लेकर हुआ था विवाद ! मामा-भांजे समेत 3 को 10-10 साल की सजा
UP Scholarship 2026-27: यूपी स्कॉलरशिप के लिए 31 अक्टूबर तक करें आवेदन, ग्रेजुएशन के नए छात्रों को मौका, जानें पूरी प्रक्रिया
Fatehpur News: डीसीएम चालक की हत्या कर लूटा था केमिकल से भरा वाहन, छह साल बाद चार दोषियों को उम्रकैद
UP Weather Update: यूपी में 28 अक्टूबर से फिर बदलेगा मौसम, पूर्वांचल में भारी बारिश का अलर्ट, 50 किमी की रफ्तार से चलेंगी हवाएं
Karwa Chauth Gift for Wife: करवा चौथ पर पत्नी को दें राशि के अनुसार खास तोहफा, मेष से मीन तक जानें क्या रहेगा बेस्ट गिफ्ट

Follow Us