Please enable JavaScript to support our website by allowing ads.

Fatehpur Delivery Boy Accident : फतेहपुर में पार्सल लेकर जा रहे डिलवरी बॉय की सड़क हादसे में मौत

Fatehpur Delivery Boy Accident : फतेहपुर में पार्सल लेकर जा रहे डिलवरी बॉय की सड़क हादसे में मौत
Fatehpur Delivery Boy Accident

फतेहपुर में शनिवार देर शाम गाजीपुर थाना क्षेत्र के शाह कस्बे में ट्रक की टक्कर से बाइक सवार एक युवक की मौक़े पर ही मौत हो गई, मृतक एक कोरियर कम्पनी में डिलवरी बॉय का काम करता था.

Fatehpur Delivery Boy Accident : यूपी के फतेहपुर में शनिवार देर शाम गाजीपुर थाना क्षेत्र के शाह कस्बे में ट्रक की टक्कर से बाइक सवार युवक की मौके पर ही मौत हो गई.

जानकारी के अनुसार सदर कोतवाली क्षेत्र के अस्ती गड़रियनपुरवा निवासी ‌गोविंद केसरवानी (24) एक कूरियर एजेंसी में डिलवरी बॉय का काम करता था. वह शनिवार देर शाम शाह कस्बे में पार्सल पहुंचाने जा रहा था. शाह कस्बे में ही बांदा की ओर जा रहे ट्रक ने युवक की बाइक में पीछे से टक्कर मार दी.बाइक सहित सवार रोड पर गिर गया, हादसा देखकर आसपास के लोग पहुंचे.

एंबुलेंस से घायल को जिला अस्पताल भेजा गया. जिला अस्पताल में डाक्टर ने युवक को मृत घोषित कर दिया. बताया जा रहा है कि युवक की मौत मौक़े पर ही हो गई थी. हादसे की सूचना पर पिता शिवशंकर समेत अन्य परिजन मौके पर पहुंचे. थानाध्यक्ष आनंद पाल सिंह ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम हेतु मोर्चरी में रखवा दिया गया है, टक्कर मारने वाले ट्रक की तलाश की जा रही है.

Tags:

Latest News

Fatehpur News: 10 रुपये छीनने के विवाद में युवक का सिर फोड़ा, 12 साल बाद अदालत ने सुनाई 5 साल की सजा Fatehpur News: 10 रुपये छीनने के विवाद में युवक का सिर फोड़ा, 12 साल बाद अदालत ने सुनाई 5 साल की सजा
उत्तर प्रदेश के फतेहपुर में महज 10 रुपये को लेकर हुए विवाद में एक युवक पर डंडे से जानलेवा हमला...
फतेहपुर में भीषण सड़क हादसा: ट्रक से भिड़ा पल्लेदारों से भरा लोडर, दो की मौत, छह घायल
Fatehpur News: फतेहपुर में खेत की मेड़ पर घास रखने को लेकर हुआ था विवाद ! मामा-भांजे समेत 3 को 10-10 साल की सजा
UP Scholarship 2026-27: यूपी स्कॉलरशिप के लिए 31 अक्टूबर तक करें आवेदन, ग्रेजुएशन के नए छात्रों को मौका, जानें पूरी प्रक्रिया
Fatehpur News: डीसीएम चालक की हत्या कर लूटा था केमिकल से भरा वाहन, छह साल बाद चार दोषियों को उम्रकैद
UP Weather Update: यूपी में 28 अक्टूबर से फिर बदलेगा मौसम, पूर्वांचल में भारी बारिश का अलर्ट, 50 किमी की रफ्तार से चलेंगी हवाएं
Karwa Chauth Gift for Wife: करवा चौथ पर पत्नी को दें राशि के अनुसार खास तोहफा, मेष से मीन तक जानें क्या रहेगा बेस्ट गिफ्ट

Follow Us