Please enable JavaScript to support our website by allowing ads.

Fatehpur Chunav 2023 : फतेहपुर में मंगलवार से शुरु हो जाएगी नामांकन की प्रक्रिया प्रशासन तैयारियों में जुटा

Fatehpur Chunav 2023 : फतेहपुर में मंगलवार से शुरु हो जाएगी नामांकन की प्रक्रिया प्रशासन तैयारियों में जुटा
Fatehpur Chunav 2023

फतेहपुर में नगर निकाय चुनाव के लिए नामांकन की प्रक्रिया 11 अप्रैल से शुरू हो रही है प्रशासन तैयारियों को अंतिम रूप देने में जुटा हुआ है.


हाईलाइट्स

  • मंगलवार से शुरु हो जाएगी नामांकन की प्रक्रिया..
  • फतेहपुर में पहले चरण में होगा चुनाव..
  • प्रशासन तैयारियों को अंतिम रुप देने में जुटा..

Fatehpur Nagar Nikay Chunav 2023 Nomination : नगर निकाय चुनाव की तारीखों का ऐलान होने के साथ ही राजनीतिक सरगर्मी तेज हो गई है. पहले चरण के लिए 11 अप्रैल से नामांकन की प्रक्रिया शुरू हो जाएगी. फतेहपुर में भी पहले चरण के अंतर्गत 4 मई को वोट डाले जाएंगे.जिसके चलते जिले में नामांकन की प्रक्रिया 11 अप्रैल से प्रारंभ हो जाएगी अधिसूचना के मुताबिक नामांकन 11 अप्रैल से 17 अप्रैल तक होंगे 18 अप्रैल को आवेदन पत्रों की जांच होगी 20 अप्रैल तक नामांकन वापस लिए जा सकेंगे वही 21 अप्रैल को चुनाव चिन्ह आवंटन की प्रक्रिया संपन्न होगी. वहीं मतगणना एक साथ पूरे प्रदेश में 13 मई को संपन्न होगी.

प्रशासन तैयारियों को अंतिम रूप देने में जुटा..

11 अप्रैल से जिले में नामांकन की प्रक्रिया शुरू हो रही है. सदर तहसील परिसर में नगर पालिका सदर, नगर पंचायत बहुआ, नगर पंचायत असोथर के सभासद औऱ अध्यक्ष पदों के नामांकन किए जा सकेंगें. वहीं बिंदकी तहसील में नगर पालिका बिंदकी, जहानाबाद नगर पंचायत के नामांकन होंगें. वहीं खागा तहसील में नगर पंचायत खागा, धाता औऱ खखरेरू के नामांकन होंगें. प्रशासन तैयारियों को अंतिम रूप देने में जुटा हुआ है. नामांकन केंद्रों में सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं. नामांकन जुलूस ले जाने की अनुमति नहीं होगी.

Latest News

Delhi Building Collapse: सत्य निकेतन में 5 मंजिला इमारत भरभराकर गिरी ! एक छात्र की मौत, 30 से ज्यादा छात्रों के दबे होने की आशंका Delhi Building Collapse: सत्य निकेतन में 5 मंजिला इमारत भरभराकर गिरी ! एक छात्र की मौत, 30 से ज्यादा छात्रों के दबे होने की आशंका
दिल्ली के दक्षिणी इलाके सत्य निकेतन में रविवार को बारिश के बीच एक बड़ा हादसा हो गया, यहां पांच मंजिला...
Fatehpur News: फतेहपुर के एआरटीओ कार्यालय में छापेमारी, अवैध वसूली की शिकायत पर 12 लोग हिरासत में, चार पर केस दर्ज
Fatehpur Murder: जीजा पर सवार हुआ खून ! ससुराल पहुंचा दामाद, 5 लोगों पर बांके से हमला, पीट-पीट कर हुई हत्या
Janmashtami 2026: 15 साल बाद जन्माष्टमी पर बन रहा अष्टमी और रोहिणी नक्षत्र का दुर्लभ शुभ संयोग, जानें शुभ मुहूर्त
UP Rain Alert: उत्तर प्रदेश में 6 सितंबर तक भारी बारिश का अलर्ट, बाढ़-वज्रपात की आशंका पर सभी जिलों को सतर्क रहने के निर्देश
Fatehpur News: सामाजिक सेवा के लिए डॉ. अनुराग श्रीवास्तव सम्मानित, राज्यपाल ने दिया उत्कृष्ट सेवा सम्मान
Fatehpur News: 3 सितंबर के स्वदेशी व्यापारी कुंभ को सफल बनाने में जुटा व्यापार मंडल, बन रही है भ्रष्ट अधिकारियों की सूची

Follow Us