Please enable JavaScript to support our website by allowing ads.

Fatehpur Chauk Hanuman Mandir : फतेहपुर में हनुमान मंदिर प्रबंधक पर धन हड़पने का आरोप हटाए गए

Fatehpur Chauk Hanuman Mandir : फतेहपुर में हनुमान मंदिर प्रबंधक पर धन हड़पने का आरोप हटाए गए
Fatehpur Chauk Hanuman Mandir

फतेहपुर में चौक बाज़ार स्थित प्रतिष्ठित हनुमान मंदिर प्रबंध समिति ट्रस्ट के प्रबंधक पर समित के मेंबरों ने गम्भीर आरोप लगाते हुए उन्हें पद से हटा दिया है. ट्रस्ट की मौजूदा प्रबंध समिति को भंग करते हुए नई कार्यकारिणी का गठन किया गया है.

Fatehpur Chauk Hanuman Mandir News : फतेहपुर के चौक बाजार स्थित प्रतिष्ठित हनुमान मंदिर समिति की आवश्यक बैठक सोमवार को सम्पन्न हुई, जिसमें मौजूदा कार्यकारणी को भंग करते हुए नई कार्यकारिणी का गठन किया गया है. ट्रस्ट के वर्तमान प्रबंधक पर मंदिर का धन हड़पने का आरोप लगाते हुए उन्हें ट्रस्ट से हटा दिया गया है.

बैठक की अध्यक्षता करते हुए ट्रस्ट के संरक्षक बृजेंद्र सिंह ने की. उन्होंने बताया कि प्रबंधक श्रीराम गुप्ता हनुमान मंदिर से लगी दुकान और मकानों से मिलने वाले किराए को प्रबंधक बनने के समय से अब तक वसूल करते रहें हैं, लेकिन आज तक किराए की धनराशि को मंदिर के खाते में जमा नहीं किया है और ना ही कोषाध्यक्ष को इसकी जानकारी दी.

बृजेन्द्र सिंह ने कहा कि मंदिर के जीर्णोद्धार के लिए प्रयास किए जा रहे हैं जिसमें धन की आवश्यकता है जीर्णोद्धार हेतु प्रबंधक श्रीराम गुप्ता से किराए की धनराशि मांगी गई तो उन्होंने देने से इंकार कर दिया और कहा कि मेरे पास कोई भी धनराशि नहीं है.प्रबंधक के इस रवैये के कारण सर्वसम्मति से उन्हें प्रबंधक पद से हटाकर उनकी जगह कालिका प्रसाद को प्रबंधक बनाया गया है.

डीएम से होगी शिकायत..

Read More: Uttar Pradesh: पति को खाट से बांधकर जिंदा जलाने वाली पत्नी और साले को आजीवन कारावास, जानिए क्या था पूरा मामला

इस बैठक में नई कार्यकारिणी का गठन हुआ, जिसमें महामंत्री पद की जिम्मेदारी जिले के चर्चित सराफ़ा व्यवसायी कुलदीप रस्तोगी 'पप्पन' को दी गई है. कुलदीप ने बताया कि मंदिर को भव्य रूप देने के लिए शीघ्र ही इंजीनियरों से मिलकर आकर्षक नक्शा बनवा कर मंदिर का निर्माण कराया जाएगा.मंदिर के किराए की धनराशि पूर्व प्रबंधक से प्राप्त करने के लिए जिलाधिकारी से मिलकर उचित कार्रवाई करने के लिए भी रणनीति बनाई गई.

Read More: Fatehpur News: मदरसे के मौलवी की हैवानियत ! नाबालिग छात्रा से शादी का झांसा देकर एक साल तक करता रहा शोषण

नई कार्यकारिणी में जिसमें संरक्षक पद पर राधेश्याम हयारण, हरिओम रस्तोगी, बृजेंद्र स्वरूप सिंह, दिलीप कुमार गुप्ता, कैलाश चंद्र पुरवार, हरिनारायण रस्तोगी, गया प्रसाद मोदनवाल प्रबंधक कालिका प्रसाद,अध्यक्ष जगन्नाथ प्रसाद गांधी, महामंत्री कुलदीप रस्तोगी, वरिष्ठ उपाध्यक्ष अशोक कुमार गुप्ता, उपाध्यक्ष सोनू गुप्ता,कोषाध्यक्ष राजू पुरवार,जिला मंत्री अभिषेक रस्तोगी,आय-व्यय निरीक्षक मोनू रस्तोगी, कानूनी सलाहकार अर्जुन सिंह, मीडिया प्रभारी विश्वनाथ प्रताप सिंह, सदस्य शिवाकांत चौरसिया, कुलदीप गांधी, विकास मोदनवाल,अनिल रस्तोगी को बनाया गया है.

Read More: Fatehpur News: राकेश त्रिवेदी को शिक्षा माफिया क्यों बता रहे हैं सपा नेता संतोष द्विवेदी, आंदोलन की चेतावनी

Tags:

Latest News

Who Is Nana Patekar: नाना पाटेकर का 75 साल की उम्र में निधन! जानिए परिवार, संघर्ष, फिल्मी करियर और जिंदगी से जुड़े खास किस्से Who Is Nana Patekar: नाना पाटेकर का 75 साल की उम्र में निधन! जानिए परिवार, संघर्ष, फिल्मी करियर और जिंदगी से जुड़े खास किस्से
बॉलीवुड के दिग्गज अभिनेता नाना पाटेकर ने अपने लंबे फिल्मी सफर में दमदार अभिनय और अलग अंदाज से दर्शकों के...
Fatehpur News: भाजपा नेता रिंकू लोहारी भेजा गया कानपुर जेल ! वजह कुछ ये बताई जा रही है
Fatehpur News: कलक्ट्रेट परिसर में CEC का पुतला फूंकना पड़ा भारी, सपा जिलाध्यक्ष समेत 11 नामजद 30 अज्ञात पर मुकदमा
Fatehpur News: विधिक जागरूकता कार्यक्रम में छात्रों ने सीखे कानून के गुर, अक्षिता शुक्ला समेत मेधावियों को मिला गोल्ड मेडल
Fatehpur Cylinder Blast: सिलेंडर या बारूद कैसे हुआ धमाका? पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद जांच का रुख बदला
Fatehpur Cylinder Blast: फतेहपुर में सिलेंडर धमाके से ढही दो मंजिला इमारत, 4 की मौत, कई घायल, CM योगी ने लिया संज्ञान
Bank Open Today: आज रविवार को खुले हैं सरकारी बैंक, 28 से 30 सितंबर तक हड़ताल से पहले निपटा लें जरूरी काम

Follow Us