Please enable JavaScript to support our website by allowing ads.

Fatehpur News : यमुना कछार के दर्द से रुबरु हो रही यात्रा

Fatehpur News : यमुना कछार के दर्द से रुबरु हो रही यात्रा
एकात्म मानव यमुना ग्राम दर्शन यात्रा

एकात्म मानव यमुना ग्राम दर्शन यात्रा जैसे जैसे यमुना पटरी के गांवों में आगे बढ़ रही है, वहां की दुश्वारियों से रूबरू हो रही है.पढ़ें युगान्तर प्रवाह की रिपोर्ट.

Fatehpur News : यमुना कछार का दर्द जानने निकली एकात्म मानव यमुना ग्राम दर्शन यात्रा जैसे-जैसे आगे बढ़ रही है, वहां का दर्द भी सामने आ रहा है. शुक्रवार को धाता ब्लाक के सैदपुर गांव से यात्रा का आरम्भ हुआ.यात्रा में चल रहे इस कार्यक्रम के संयोजक धर्मेंद्र दीक्षित, आयोजक बुंदेलखंड राष्ट्र समिति के केंद्रीय अध्यक्ष प्रवीण पांडेय, सनातन धर्म प्रचार संस्था के प्रेमशंकर मिश्रा, हिमांशु त्रिपाठी, गंगा समग्र के जिला संयोजक रामप्रसाद विश्वकर्मा, राजा त्रिवेदी, दुर्गेश अवस्थी आदि लोग जिधर से गुजरे, लोगों ने दर्द सुनाने के लिए रोक लिया.

यमुना किनारे बसे लोग उपेक्षा से ग्रसित हैं. यहां गंदगी का अंबार लगा हुआ है, लेकिन सुनने वाला कोई नहीं है. जिसके चलते इस इलाक़े के लोगों को बीमारियों का सामना करना पड़ रहा है.इसके उपरांत भी जल जीवन वायु पेड़ पौधों को लेकर लोग सजग नहीं हुए हैं.

यात्रा संयोजक ने बताया कि इस यात्रा का उद्देश्य यह भी है कि लोगों को उनके कर्तव्य से पुनः अवगत कराया जाए. जिससे आने वाली पीढ़ी को भविष्य की सम्भावित समस्याओं से बचाया जा सके. 

यात्रा शुक्रवार को गढ़ा ग्राम पंचायत के बरियाछ, धाने, संगोलीपुर मडइयन, नरौली, गढ़ा खास आदि घाटों का भ्रमण करते हुए देर शाम एकडला घाट पर पहुंची.जहां पर सैकड़ों की संख्या में ग्रामीणों ने आरती कार्यक्रम में भाग लिया. यात्रा रात्री विश्राम के लिए यमुना कटरी के किनारे बसे एकडला गांव में रुक गई.

Read More: Gen Alpha Fatehpur: प्रोटेस्ट वाले इंटर कॉलेज की 16 वर्षीय छात्रा लापता, एएसपी जीपी राय ने संभाली जांच, कई टीमें गठित

Tags:

Latest News

UP Weather Update: यूपी में 28 अक्टूबर से फिर बदलेगा मौसम, पूर्वांचल में भारी बारिश का अलर्ट, 50 किमी की रफ्तार से चलेंगी हवाएं UP Weather Update: यूपी में 28 अक्टूबर से फिर बदलेगा मौसम, पूर्वांचल में भारी बारिश का अलर्ट, 50 किमी की रफ्तार से चलेंगी हवाएं
उत्तर प्रदेश में एक बार फिर मौसम बदलने के आसार हैं. बंगाल की खाड़ी में विकसित हो रहे संभावित चक्रवाती...
Karwa Chauth Gift for Wife: करवा चौथ पर पत्नी को दें राशि के अनुसार खास तोहफा, मेष से मीन तक जानें क्या रहेगा बेस्ट गिफ्ट
आज का राशिफल 26 अक्टूबर 2026: कुंभ राशि के लिए बेहतर होगा समय, जानिए मेष से मीन तक सभी 12 राशियों का दैनिक राशिफल
Kanpur News: कानपुर में अपने देवर के प्राइवेट पार्ट को भाभी ने दांतों से काट डाला! डॉक्टरों को लगाने पड़े 55 टांके
UP School Holiday: यूपी में 26 अक्टूबर को स्कूलों की छुट्टी, इस वजह से योगी सरकार ने किया बड़ा ऐलान
Fatehpur News: फतेहपुर में वर्चस्व की जंग में खूनी बवाल, 10 महिलाओं समेत 20 गिरफ्तार! अब जेल की खानी होगी हवा
आज का राशिफल 25 अक्टूबर 2026: मेष से मीन तक जानिए कैसा रहेगा आपका दिन, किसे मिलेगी खुशखबरी और किसे रहना होगा सावधान

Follow Us