Please enable JavaScript to support our website by allowing ads.

Corona vaccination:फतेहपुर में शनिवार से लगेगा कोरोना का टीका, इन लोगों से होगी शुरुआत

corona vaccination fatehpur

फतेहपुर में शनिवार से कोरोना वैक्सिनेशन (corona vaccination) की प्रक्रिया प्रारंभ हो जाएगी, इसके लिए जिला प्रशासन की तरफ़ से पूरी तैयारी कर ली गई है, तैयारियों के बाबत डीएम अपूर्वा दुबे (ias apurva dubey) औऱ एसपी सतपाल अंतिल (ips satpal antil) ने क्या कुछ कहा है पढ़ें युगान्तर प्रवाह की रिपोर्ट.

फतेहपुर:ज़िले में भी शनिवार से कोरोना वैक्सिनेशन (corona vaccination) की शुरुआत हो जाएगी, इसको लेकर जिला प्रशासन की तरफ़ से पूरी तैयारी कर ली गई है।पहले चरण में जिले के चार स्थानों पर वैक्सिनेशन केंद्र बनाया गया है।जहाँ से इसकी शुरुआत होगी।टीकाकरण का समय सुबह नौ बजे से पांच बजे तक का रखा गया है।corona vaccination fatehpur

इस सम्बंध में जिलाधिकारी अपूर्वा दुबे (ias apurva dubey) ने युगान्तर प्रवाह से बातचीत करते हुए बताया कि कल (शनिवार) कोविड वैक्सिनेशन प्रोग्राम लांच किया जाएगा, इसके लिए जिला स्तरीय टीम द्वारा पूरी तैयारी कर ली गई है।चार स्थान चयनित किए गए हैं जहाँ यह प्रोग्राम शुरू किया जाएगा।उनमें जिला अस्पताल पुरुष, जिला अस्पताल महिला, सीएचसी हथगाम औऱ सीएचसी गाजीपुर शामिल हैं।

डीएम अपूर्वा दुबे (fatehpur dm apurva dubey) ने बताया कि इन स्थानों पर कर्मियों की ड्यूटी लगा दी गई है।हर केंद्र में पुलिस की ड्यूटी लगाई गई है नोडल अधिकारी लगाए गए हैं।प्रत्येक स्थल पर सम्पूर्ण व्यवस्था सुनिश्चित कर ली गई है।वैक्सीन को कड़ी सुरक्षा निगरानी में रखा गया है।

डीएम ने कहा कि वैक्सीन को लेकर जनपद में उत्साह का माहौल है लेकिन उत्साह के माहौल में जिम्मेदारी का भाव बनाए रहें किसी तरह की अफवाह या ग़लत काम न करें।औऱ पूरे कार्यक्रम में सुचारू रूप से सम्पन्न कराएं।corona vaccination fatehpur

Read More: Uttar Pradesh: पति को खाट से बांधकर जिंदा जलाने वाली पत्नी और साले को आजीवन कारावास, जानिए क्या था पूरा मामला

डीएम ने बताया कि अभी ज़िले को 11860 डोज उपलब्ध हुईं हैं।पहले चरण में यह टीके स्वास्थ्य कर्मियों को लगेंगे।इसमें डॉक्टर, नर्सेज व समस्त मेडिकल स्टाफ़ शामिल है।

Read More: UPPCL News: फतेहपुर के बिजली विभाग में बड़ा फेरबदल ! एक्सईएन समेत पांच एसडीओ के तबादले, दो पद अब भी खाली

ठगों से रहें सावधान..

Read More: Fatehpur News: फतेहपुर में भाजपा नेता अवधेश मिश्रा पर करोड़ों की धोखाधड़ी के आरोप, डीएम से शिकायत

कोरोना वैक्सिनेशन के सम्बंध में एसपी सतपाल अंतिल ने बातचीत करते हुए बताया कि वैक्सिनेशन केंद्रों में पर्याप्त पुलिस बल की तैनाती की जाएगी।किसी तरह की अराजकता बर्दाश्त नहीं की जाएगी।

एसपी सतपाल अंतिल (ips satpal antil) ने जनता से अपील करते हुए कहा है कि ठगों से सावधान रहें, यदि कोई आपसे यह कहे कि वैक्सिनेशन सूची में आपका नाम डलवा देगा तो उससे सावधान रहें  किसी को भी वैक्सिनेशन कराने के नाम पर पैसे न दें।क्योंकि ठग हर तरह से कामों में लोगों को बेवकूफ बनाकर पैसे कमाने की जुगत में रहते हैं।साथ ही यदि पैसे माँग रहा हो तो उसकी सूचना पुलिस को दें ऐसे ठगों के खिलाफ पुलिस सख़्त कार्यवाही करेगी।

15 Jan 2021 By Shubham Mishra

Corona vaccination:फतेहपुर में शनिवार से लगेगा कोरोना का टीका, इन लोगों से होगी शुरुआत

फतेहपुर:ज़िले में भी शनिवार से कोरोना वैक्सिनेशन (corona vaccination) की शुरुआत हो जाएगी, इसको लेकर जिला प्रशासन की तरफ़ से पूरी तैयारी कर ली गई है।पहले चरण में जिले के चार स्थानों पर वैक्सिनेशन केंद्र बनाया गया है।जहाँ से इसकी शुरुआत होगी।टीकाकरण का समय सुबह नौ बजे से पांच बजे तक का रखा गया है।corona vaccination fatehpur

इस सम्बंध में जिलाधिकारी अपूर्वा दुबे (ias apurva dubey) ने युगान्तर प्रवाह से बातचीत करते हुए बताया कि कल (शनिवार) कोविड वैक्सिनेशन प्रोग्राम लांच किया जाएगा, इसके लिए जिला स्तरीय टीम द्वारा पूरी तैयारी कर ली गई है।चार स्थान चयनित किए गए हैं जहाँ यह प्रोग्राम शुरू किया जाएगा।उनमें जिला अस्पताल पुरुष, जिला अस्पताल महिला, सीएचसी हथगाम औऱ सीएचसी गाजीपुर शामिल हैं।

डीएम अपूर्वा दुबे (fatehpur dm apurva dubey) ने बताया कि इन स्थानों पर कर्मियों की ड्यूटी लगा दी गई है।हर केंद्र में पुलिस की ड्यूटी लगाई गई है नोडल अधिकारी लगाए गए हैं।प्रत्येक स्थल पर सम्पूर्ण व्यवस्था सुनिश्चित कर ली गई है।वैक्सीन को कड़ी सुरक्षा निगरानी में रखा गया है।

डीएम ने कहा कि वैक्सीन को लेकर जनपद में उत्साह का माहौल है लेकिन उत्साह के माहौल में जिम्मेदारी का भाव बनाए रहें किसी तरह की अफवाह या ग़लत काम न करें।औऱ पूरे कार्यक्रम में सुचारू रूप से सम्पन्न कराएं।corona vaccination fatehpur

डीएम ने बताया कि अभी ज़िले को 11860 डोज उपलब्ध हुईं हैं।पहले चरण में यह टीके स्वास्थ्य कर्मियों को लगेंगे।इसमें डॉक्टर, नर्सेज व समस्त मेडिकल स्टाफ़ शामिल है।

ठगों से रहें सावधान..

कोरोना वैक्सिनेशन के सम्बंध में एसपी सतपाल अंतिल ने बातचीत करते हुए बताया कि वैक्सिनेशन केंद्रों में पर्याप्त पुलिस बल की तैनाती की जाएगी।किसी तरह की अराजकता बर्दाश्त नहीं की जाएगी।

एसपी सतपाल अंतिल (ips satpal antil) ने जनता से अपील करते हुए कहा है कि ठगों से सावधान रहें, यदि कोई आपसे यह कहे कि वैक्सिनेशन सूची में आपका नाम डलवा देगा तो उससे सावधान रहें  किसी को भी वैक्सिनेशन कराने के नाम पर पैसे न दें।क्योंकि ठग हर तरह से कामों में लोगों को बेवकूफ बनाकर पैसे कमाने की जुगत में रहते हैं।साथ ही यदि पैसे माँग रहा हो तो उसकी सूचना पुलिस को दें ऐसे ठगों के खिलाफ पुलिस सख़्त कार्यवाही करेगी।

Latest News

Fatehpur News: जब फहमीदा ने पूछा- कहां गई योगी सरकार? दबंगों की धमकी से घर छोड़ने को मजबूर दंपति, पुलिस पर संरक्षण देने का आरोप Fatehpur News: जब फहमीदा ने पूछा- कहां गई योगी सरकार? दबंगों की धमकी से घर छोड़ने को मजबूर दंपति, पुलिस पर संरक्षण देने का आरोप
फतेहपुर में फहमीदा बानो ने पड़ोसियों पर मकान की दीवार और छत क्षतिग्रस्त करने, कब्जे की कोशिश, मारपीट और धमकी...
Fatehpur News: फतेहपुर में भाजपा नेता अवधेश मिश्रा पर करोड़ों की धोखाधड़ी के आरोप, डीएम से शिकायत
Uttar Pradesh: फतेहपुर मेडिकल कॉलेज में करोड़ों खर्च, फिर भी MRI और CT Scan नहीं ! असुविधाओं से जूझ रहे मरीज
Fatehpur News: व्यापारी कुंभ में फतेहपुर से जाएंगे 100 व्यापारी, 20 गाड़ियों से लखनऊ कूच की तैयारी, बैठक में बनी रणनीति
आज का राशिफल 09 अगस्त 2026: इन राशियों के जातकों को रहना होगा सावधान, जानें सभी 12 राशियों का दैनिक भाग्यफल
Unnao News: 28 साल पहले जिस बेटे की हो गई थी तेरहवीं, वह अचानक जिंदा घर लौटा, मां से मिल छलक पड़े आंसू
Baidyanath Dham Jyotirlinga: रोगों से मुक्ति दिलाने वाले बाबा बैद्यनाथ धाम का क्या है रावण से संबंध? जानिए ज्योतिर्लिंग की महिमा

Follow Us