फतेहपुर:हिन्दूवादी संगठनों ने शौर्य दिवस मना-भरी राम मंदिर निर्माण की हुंकार।
On
छः दिसम्बर को देश भर में जहां विश्वहिंदू परिषद सहित अन्य हिंदू संगठन शौर्य दिवस के रूप में मनाते हैं वहीं मुस्लिम संगठनों द्वारा इसे काला दिवस के रूप में मनाया जाता है।फतेहपुर में भी विहिप व बजंरग दल के कार्यकर्ताओं ने शौर्य दिवस का आयोजन किया। पढ़े एक रिपोर्ट...
फ़तेहपुर: बाबरी ढांचा विध्वंस की तारीख़ 6 दिसम्बर को जहां मुस्लिम संगठनों द्वारा काला दिवस के रूप में मनाया जाता है वहीं हिन्दूवादी संगठन इसे शौर्य दिवस के रूप में मनाते हैं। गुरुवार को जिले में विहिप और बजरंग दल के कार्यकर्ताओं द्वारा शहर के मुराइनटोला स्थित हनुमान मंदिर में सुंदरकांड का आयोजन कर शौर्य दिवस मनाया गया।


गौरतलब है कि,6 दिसम्बर सन 1992 को अयोध्या में बाबरी मस्जिद को कारसेवकों ने इकट्ठा होकर ढहा दिया था।औऱ ये विवाद अब सुप्रीम कोर्ट में है जिसकी सुनवाई अगले साल जनवरी में शुरू होगी।
Tags:
Related Posts
Latest News
08 Oct 2026 09:25:50
बॉलीवुड के दिग्गज अभिनेता नाना पाटेकर ने अपने लंबे फिल्मी सफर में दमदार अभिनय और अलग अंदाज से दर्शकों के...
