Please enable JavaScript to support our website by allowing ads.

फतेहपुर-सड़क हादसा:दो दिन के नवजात के सिर से उठ गया पिता का साया,बाइकों की भिड़ंत में दो की मौत,एक घायल..!

फतेहपुर-सड़क हादसा:दो दिन के नवजात के सिर से उठ गया पिता का साया,बाइकों की भिड़ंत में दो की मौत,एक घायल..!
चीरघर मे मृतक युवकों के साथ परिजन

शुक्रवार दोपहर भिटौरा रोड में दो बाइकों की आमने सामने हुई भिड़ंत में दो लोगों की मौत हो गई,और एक गंभीर रूप से घायल हो गया..पढ़े युगान्तर प्रवाह की एक रिपोर्ट...

फतेहपुर:'काश' वो हेलमेट लगाए होते,'काश' वो आज घर से निकलते ही न,ऐसे न जाने कितने ही 'काश' रोते बिलखते परिजनों के मुंह से निकल रहे थे लेक़िन तब तक शायद बहुत देर हो चुकी थी औऱ एक पिता अपनी बीवी औऱ उसकी गोद में अपने 2 दिन के बच्चे को छोड़कर दुनियां से जा चुका था।

ताज़ा मामला हुसेनगंज थाना क्षेत्र के भिटौरा रोड का है जहां आज दोपहर क़रीब 1:30 बजे सहिमापुर डोलेपुर के पास में आमने सामने से आ रही दो बाइको की भिड़ंत हो गई जिसमें बाइक चला रहे दोनों बाइक सवारों की मौक़े पर ही मौत हो गई और एक गंभीर रूप से घायल हो गया।
प्राप्त जानकारी के अनुसार नारायण प्रजापति (28) अपने मामा किशोर के साथ बरौरा थाना मलवां से अपने बहन की शादी का कार्ड बांटने जा रहा था,तभी भिटौरा रोड में विकास सोनी(30) भिटौरा घाट से एक अंतिम संस्कार में शामिल होने के बाद फतेहपुर की तरफ आ रहा था,अचानक दोनों बाइकों आपस में सामने से भिड़ंत हो गई और नारायण औऱ विकास की मौके पर ही मौत हो गई।इस दुर्घटना में मृतक नारायण के मामा किशोर भी गम्भीर रूप से घायल हो गए, जिसको इलाज के लिए पुलिस ने सदर अस्पताल भेजा जहां से डॉक्टरों ने घायल को कानपुर रेफ़र कर दिया है।
घटना की जानकारी देते हुए परिजनों ने बताया कि मृतक विकास सोनी अपनी ससुराल चौक में रहता था आज सुबह एक अंतिम संस्कार में शामिल होने के लिए भिटौरा घाट गया हुआ था,मृतक की शादी को मात्र अभी दो साल हुए थे औऱ दो दिन पहले एक पुत्र भी हुआ है, इस दुर्घटना में अपनी जान गंवाने वाले दोनों मृतको के परिजनों का रो रोकर बुरा हाल है।
पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

Tags:

Latest News

Fatehpur News: नौसेना में देश की सेवा, फिर बने यूपी पुलिस में दरोगा ! परिवार के लिए छोड़ी नौकरी, सड़क हादसे में बैंक कैशियर की मौत Fatehpur News: नौसेना में देश की सेवा, फिर बने यूपी पुलिस में दरोगा ! परिवार के लिए छोड़ी नौकरी, सड़क हादसे में बैंक कैशियर की मौत
फतेहपुर में परिवार के साथ रहने के लिए यूपी पुलिस में सब-इंस्पेक्टर की नौकरी छोड़कर बैंक में कैशियर बने अविनाश...
Fatehpur News: फतेहपुर पहुंचते ही भड़के कमिश्नर, नगर पालिका ईओ पर निलंबन की कार्रवाई, सीएमओ का वेतन रोका
Fatehpur News: 10 रुपये छीनने के विवाद में युवक का सिर फोड़ा, 12 साल बाद अदालत ने सुनाई 5 साल की सजा
फतेहपुर में भीषण सड़क हादसा: ट्रक से भिड़ा पल्लेदारों से भरा लोडर, दो की मौत, छह घायल
Fatehpur News: फतेहपुर में खेत की मेड़ पर घास रखने को लेकर हुआ था विवाद ! मामा-भांजे समेत 3 को 10-10 साल की सजा
UP Scholarship 2026-27: यूपी स्कॉलरशिप के लिए 31 अक्टूबर तक करें आवेदन, ग्रेजुएशन के नए छात्रों को मौका, जानें पूरी प्रक्रिया
Fatehpur News: डीसीएम चालक की हत्या कर लूटा था केमिकल से भरा वाहन, छह साल बाद चार दोषियों को उम्रकैद

Follow Us