Please enable JavaScript to support our website by allowing ads.

फतेहपुर:सार्वजनिक स्थलों पर नहीं स्थापित होंगी दुर्गा प्रतिमाएं.!

फतेहपुर:सार्वजनिक स्थलों पर नहीं स्थापित होंगी दुर्गा प्रतिमाएं.!
फतेहपुर:प्रधानों संग बैठक करते हुए थाना प्रभारी।

सोमवार को थरियांव थाने में आयोजित हुई पीस कमेटी की बैठक में थाना प्रभारी उपेंद्र राय ने स्पष्ट औऱ साफ़ शब्दों में कहा है कि थाना क्षेत्र के अन्तर्गत सार्वजनिक दुर्गा पूजा आयोजन की अनुमति नहीं है..पढ़ें पूरी खबर युगान्तर प्रवाह पर..

थरियांव/फतेहपुर:कोरोना के चलते इस साल नवरात्रि का पर्व भक्तों के लिए खासा निराश करने वाला है।संक्रमण को बढ़ने से रोकने के लिए शासन ने गाइडलाइन जारी कर त्योहारों को घर पर ही रहक़र मनाने का लोगों से आग्रह किया है।fatehpur news

ज़िले में थाना स्तर पर पीस कमेटियों की बैठक शुरू हैं, इसी क्रम में सोमवार को थरियांव थाना परिसर में बैठक का आयोजन हुआ जिसमें क्षेत्र भर के क़रीब दो दर्जन ग्राम प्रधान व अन्य लोग उपस्थित रहे।fatehpur durga puja guidelines

थाना प्रभारी उपेंद्र राय ने सभी से आगामी त्योहारों को शांतिपूर्ण व सदभाव के साथ मनाने की अपील की साथ ही उन्होंने दुर्गा पूजा महोत्सव को लेकर स्पष्ट औऱ साफ़ शब्दों में कहा कि थाना क्षेत्र के अन्तर्गत किसी को भी सार्वजनिक स्थानों पर दुर्गा प्रतिमा स्थापित करने की अनुमति कोरोना के चलते नहीं मिलेगी।fatehpur durga puja

उपेंद्र राय ने कहा कि शासन की गाइडलाइन को ध्यान में रखते हुए संक्रमण के दृष्टिगत यह फ़ैसला लिया गया है।दुर्गा प्रतिमाएं लोग अपने घरों में स्थापित कर सकतें हैं।लेकिन किसी भी सार्वजनिक स्थल पर ऐसे किसी भी आयोजन की अनुमति नहीं है,जिससे संक्रमण का ख़तरा और बढ़ जाए।

Read More: फतेहपुर में फायर सुरक्षा अभियान: गैस सिलेंडर में आग लगने पर क्या करें? लाइव डेमो से लोगों को किया गया जागरूक

Tags:

Latest News

Lucknow News: पशुधन भर्ती घोटाले में पूर्व IAS योगेश कुमार गिरफ्तार, तत्कालीन मंत्री पर भी लटक रही कार्रवाई की तलवार Lucknow News: पशुधन भर्ती घोटाले में पूर्व IAS योगेश कुमार गिरफ्तार, तत्कालीन मंत्री पर भी लटक रही कार्रवाई की तलवार
उत्तर प्रदेश में वर्ष 2014 के पशुधन प्रसार अधिकारी भर्ती घोटाले में आर्थिक अपराध अनुसंधान संगठन (EOW) ने बड़ी कार्रवाई...
Who Is Nana Patekar: नाना पाटेकर का 75 साल की उम्र में निधन! जानिए परिवार, संघर्ष, फिल्मी करियर और जिंदगी से जुड़े खास किस्से
Fatehpur News: भाजपा नेता रिंकू लोहारी भेजा गया कानपुर जेल ! वजह कुछ ये बताई जा रही है
Fatehpur News: कलक्ट्रेट परिसर में CEC का पुतला फूंकना पड़ा भारी, सपा जिलाध्यक्ष समेत 11 नामजद 30 अज्ञात पर मुकदमा
Fatehpur News: विधिक जागरूकता कार्यक्रम में छात्रों ने सीखे कानून के गुर, अक्षिता शुक्ला समेत मेधावियों को मिला गोल्ड मेडल
Fatehpur Cylinder Blast: सिलेंडर या बारूद कैसे हुआ धमाका? पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद जांच का रुख बदला
Fatehpur Cylinder Blast: फतेहपुर में सिलेंडर धमाके से ढही दो मंजिला इमारत, 4 की मौत, कई घायल, CM योगी ने लिया संज्ञान

Follow Us