Please enable JavaScript to support our website by allowing ads.

फतेहपुर:बेटी को ससुराल छोड़कर लौट रहे पिता की सड़क हादसे में मौत..!

फतेहपुर:बेटी को ससुराल छोड़कर लौट रहे पिता की सड़क हादसे में मौत..!

शनिवार देर शाम हुसेनगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत हुए एक दुःखद सड़क हादसे में एक अधेड़ उम्र के युवक की जान चली गई..पढ़े युगान्तर प्रवाह की एक रिपोर्ट।

फतेहपुर: बेटी को उसकी ससुराल छोड़कर लौट रहे पिता की शनिवार देर शाम हुसेनगंज थाना क्षेत्र के सहिमापुर रोड में डोलेपुर गाँव के समीप सड़क हादसे में दर्दनाक मौत हो गई।

युगान्तरप्रवाह संवाददाता द्वारा मिली जानकारी के अनुसार भगवान सिह का पुरवा निवासी रज्जन विश्वकर्मा  (45) पुत्र रामकुवारे विश्वकर्मा अपनी बेटी को जहानाबाद से छोडकर वापस बाइक से अपने घर लौट रहे थे तभी सहिमापुर रोड की तरफ़ आ रहे तेज रफ्तार ट्रक जिसका नम्बर UP41AT4737 था ने टक्कर मार दी,जिससे बाइक सवार रज्जन सिंह की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई।घटना की सूचना पर मौक़े पर पहुंचे हुसेनगंज थाना प्रभारी राकेश कुमार सिंह ने जानकारी देते हुए बताया कि शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है साथ ही ट्रक के खलासी को गिरफ्तार कर आगे की विधिक कार्यवाही की जा रही है।

टक्कर मारने के बाद ट्रक भी खाई में पलटा...

बाइक में टक्कर मारने के बाद तेज रफ्तार ट्रक भी अनियंत्रित होकर खाई में पलट गया,जिसे मौके पर पहुंची पुलिस द्वारा काफ़ी मशक्कत के बाद निकाला जा सका।

Read More: Fatehpur News: फतेहपुर में भीषण सड़क हादसा, बिजली विभाग के अधिशाषी अभियंता रत्नेश जायसवाल बाल-बाल बचे

घटना के बाद परिजनों में मचा कोहराम...

Read More: One Nation One Election: एक देश-एक चुनाव पर गरमाई सियासत, JPC की बैठक में पक्ष-विपक्ष के बीच तीखी राय

सड़क हादसे में रज्जन विश्वकर्मा की मौत की ख़बर जैसे ही पारिवारिक जनों को मिली तो कोहराम मच गया।प्राप्त जानकारी के अनुसार मृतक रज्जन कानपुर में ट्रक चलाकर अपने परिवार का पालन पोषण करता था।मृतक के दो बेटी व एक छोटा बेटा है बड़ी बेटी जिसकी शादी अभी कुछ वर्षों पहले जहानाबाद में हुई थी,वह कुछ दिनों के लिए अपने मायके आई हुई थी,शनिवार को वह अपनी उसी बड़ी बेटी को उसकी ससुराल जहानाबाद छोड़कर वापस आ रहा था तभी देर शाम हादसे का शिकार हो गया।

Read More: Uttar Pradesh: फतेहपुर मेडिकल कॉलेज में करोड़ों खर्च, फिर भी MRI और CT Scan नहीं ! असुविधाओं से जूझ रहे मरीज

Tags:

Latest News

आज का राशिफल 21 सितंबर 2026: भगवान भोलेनाथ की कृपा से बनेंगे काम, जानिए आज का दैनिक राशिफल आज का राशिफल 21 सितंबर 2026: भगवान भोलेनाथ की कृपा से बनेंगे काम, जानिए आज का दैनिक राशिफल
आज 21 सितंबर 2026 का दिन कई राशियों के लिए नई उम्मीद और सकारात्मक बदलाव लेकर आ सकता है. भगवान...
Fatehpur News: भाजपा नेता और मंत्री के करीबी रिंकू लोहारी सहित 5 भेजे गए जेल ! प्रदेश कांग्रेस ने उठाया फतेहपुर का मुद्दा
Fatehpur News: भाजपा नेता रिंकू लोहारी समेत 10 पर हत्या के प्रयास और बलवा का मुकदमा, चौकी के पास ताबड़तोड़ फायरिंग
Weather Update: यूपी समेत 22 राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट, 80 KM प्रति घंटे की रफ्तार से चलेंगी तेज हवाएं
Fatehpur News: सरकार कहती है तालाबों को संरक्षित करो, प्रशासन कब्जा दिलाने में मस्त ! तालाबी नंबर में जारी है अवैध निर्माण
Fatehpur News: 5G नेटवर्क नहीं आया तो ग्रामीणों का चढ़ा पारा, टेलीकॉम कर्मचारी को टावर से बांधा, वीडियो वायरल
UP News: उत्तर प्रदेश के सरकारी डॉक्टरों के लिए खुशखबरी, अब 65 नहीं 70 साल तक दे सकेंगे सेवाएं

Follow Us