Please enable JavaScript to support our website by allowing ads.

फतेहपुर:पंचायत उपचुनाव:दिलचस्प है पंचायतो की चुनावी जंग..शनिवार को डाले जाएंगे वोट,जाने कहाँ है कांटे की टक्कर!

फतेहपुर:पंचायत उपचुनाव:दिलचस्प है पंचायतो की चुनावी जंग..शनिवार को डाले जाएंगे वोट,जाने कहाँ है कांटे की टक्कर!
प्रतीकात्मक फ़ोटो

ज़िले में पंचायत के रिक्त पड़े पदों पर शनिवार को सुबह सात बजे से मतदान शुरू हो जाएगा..पढ़े पंचायत उपचुनाव पर युगान्तर प्रवाह की यह रिपोर्ट।

फतेहपुर:पंचायत प्रतिनिधियों की मौजूदा कार्यकाल के बीच मे ही मृत्यु हो जाने के चलते रिक्त हुई सीटों पर उपचुनाव के तहत पूरे प्रदेश में शनिवार को वोट डाले जाएंगे।
ज़िले में कुल ग्राम पंचायत सदस्यों के 38 पद रिक्त थे जिनपर एक एक ही नामांकन पत्र आने के चलते सभी सदस्य निर्विरोध निर्वाचित हो गए है।वहीं क्षेत्र पंचायत के रिक्त हुए पदों में दो सदस्य निर्विरोध चुन लिए गए हैं।जबकि विजयीपुर विकास खण्ड प्रमुख रत्ना देवी पत्नी पूर्व विधायक वीरन सिंह के निधन के बाद रिक्त हुई सीट पर कल वोट डाले जाएंगे।
ग़ौरतलब है कि यह जंग क्षेत्र पंचायत सदस्य बनने के साथ ब्लाक प्रमुख के पद के लिए ज़्यादा दिलचस्प हो गई है।

ये भी पढ़े-फतेहपुर:दो समुदायों में विवाद..ग्राम प्रधान के घर पर हुआ पथराव..दोनों ओर से भारी भीड़ हुई इकट्ठा..गाँव में पुलिस बल तैनात!

इसके अलावा जिले के वार्ड नम्बर 6 जिला पंचायत सीट छेउका हुसैनगंज में भी जिला पंचायत सदस्य के पद के लिए उपचुनाव हो रहा है।
इस सीट पर कुल पांच प्रत्यासी चुनावी मैदान में है।यहाँ भाजपा ने विजय प्रताप को अपना प्रत्याशी घोषित कर मैदान में उतारा है तो वहीं इस सीट पर पूर्व सपा जिला पंचायत सदस्य अनूप यादव उनके सामने कड़ी चुनौती पेश कर रहे हैं।

ग्राम प्रधान की 6 सीटों पर है कड़ा मुकाबला..

Read More: Fatehpur News: फतेहपुर में बच्चों की कहासुनी के बाद भिड़े परिजन, 11 लोगों पर मुकदमा, मारपीट का वीडियो वायरल

ज़िले में सबसे ज़्यादा जिस  चुनाव की चर्चा है वह ग्राम प्रधान का है।
आपको बता दे कि ज़िले में ग्राम प्रधान के कुल 6 सीटो पर उपचुनाव हो रहा है।इसमें तेलियानी ब्लाक की ग्राम पंचायत सराय सैय्यद खां(बिलन्दा),भिटौरा की बरई खुर्द व पड़री, हंसवा की एकारी,मलवां की ममरेजपुर तथा धाता विकास खण्ड की तेंदुवा ग्राम पंचायत शामिल हैं।

एकारी में दिलचस्प है मुकाबला..

Read More: Fatehpur News: भाजपा नेता रिंकू लोहारी भेजा गया कानपुर जेल ! वजह कुछ ये बताई जा रही है

हंसवा विकास खण्ड के ग्राम पंचायत एकारी में निवर्तमान प्रधान एजाज अहमद की मौत के बाद रिक्त हुई सीट पर उपचुनाव हो रहा है।
आपको बता दे कि यहाँ उपचुनाव में कुल 6 प्रत्यासी मैदान में है जिसमें निवर्तमान ग्राम प्रधान मृतक एजाज अहमद की पत्नी महनाज बेगम,मोहम्मद इरफान उर्फ मुंशी व रिटार्यड फौजी शिवपूजन पाल के मध्य त्रिकोणी मुकाबला है।

Tags:

Latest News

आज का राशिफल 24 अक्टूबर 2026: इन राशियों के लिए बेहतर नहीं होगा आने वाला समय, शनि की पड़ रही है दृष्टि आज का राशिफल 24 अक्टूबर 2026: इन राशियों के लिए बेहतर नहीं होगा आने वाला समय, शनि की पड़ रही है दृष्टि
आज 24 अक्टूबर 2026, शनिवार का दिन सभी 12 राशियों के लिए अलग-अलग संकेत लेकर आया है. ज्योतिषीय मान्यताओं के...
Fatehpur News: सीडीओ ने किया आई केयर सेंटर का शुभारंभ ! ज्वाइंट कमिश्नर और नगर पालिका अध्यक्ष रहे मौजूद
Lucknow News: पशुधन भर्ती घोटाले में पूर्व IAS योगेश कुमार गिरफ्तार, तत्कालीन मंत्री पर भी लटक रही कार्रवाई की तलवार
Who Is Nana Patekar: नाना पाटेकर का 75 साल की उम्र में निधन! जानिए परिवार, संघर्ष, फिल्मी करियर और जिंदगी से जुड़े खास किस्से
Fatehpur News: भाजपा नेता रिंकू लोहारी भेजा गया कानपुर जेल ! वजह कुछ ये बताई जा रही है
Fatehpur News: कलक्ट्रेट परिसर में CEC का पुतला फूंकना पड़ा भारी, सपा जिलाध्यक्ष समेत 11 नामजद 30 अज्ञात पर मुकदमा
Fatehpur News: विधिक जागरूकता कार्यक्रम में छात्रों ने सीखे कानून के गुर, अक्षिता शुक्ला समेत मेधावियों को मिला गोल्ड मेडल

Follow Us