Please enable JavaScript to support our website by allowing ads.

फतेहपुर:गरीबों का दर्द जानने कड़कड़ाती ठंड में आधी रात सड़क पर निकल पड़ा शहंशाह..!

फतेहपुर:गरीबों का दर्द जानने कड़कड़ाती ठंड में आधी रात सड़क पर निकल पड़ा शहंशाह..!
रेलवे स्टेशन में कम्बल देते डीएम आञ्जनेय कुमार

नए वर्ष की शुरुआत फतेहपुर जिलाधिकारी आञ्जनेय कुमार सिंह ने ग़रीबो के साथ उनका दुःख दर्द जानकर की,औऱ सड़क किनारे ठंड से तड़प रहे जरूरत मन्दो को कम्बल भी प्रदान किया..पढ़े युगान्तर प्रवाह की एक्सक्लुसिव रिपोर्ट...

फ़तेहपुर: अमिताभ बच्चन की फ़िल्म शहंशाह तो आपने जरूर देखी होगी फ़िल्म में बच्चन साहब रात के अंधेरे में गरीबों,मज़लूमों,औऱ जरूरतमन्दो की मदद करने के लिए शहंशाह का अवतार लेकर सड़कों पर घूमते हैं।
ऐसा ही कुछ नजारा नए वर्ष की पूर्व आधी रात को फतेहपुर की सड़कों पर दिखा जब जिलाधिकारी आञ्जनेय कुमार सिंह शहर के दौरे पर इस कड़कड़ाती ठंड में आधी रात को निकल पड़े।

आञ्जनेय कुमार सबसे पहले रेलवे स्टेशन पहुंचे जहां उन्होने यात्रियों के लिए बने रैन बसेरे का जायज़ा लिया,इसके बाद जिलाधिकारी ने ज्वालागंज बस स्टॉप,सदर अस्पताल, नउआ बाग स्थित शनि मंदिर औऱ अंत मे ताम्बेश्वर मंदिर पहुंचकर गरीबों का हाल जाना,साथ ही पूरे शहर में जहां भी कोई ऐसा ग़रीब दिखा जिसके पास ठंड से बचने के लिए पर्याप्त कपड़े नहीं है उसको कम्बल प्रदान किया।

जहां एक ओर जिले के जनप्रतिनिधियों के गुर्गों पर कम्बल मांगने पर ग़रीब को पीटने का आरोप लगा वहीं दूसरी ओर डीएम द्वारा आधी रात में गरीबों को घूम-घूम कर कम्बल बाँटना लोगों के बीच चर्चा का विषय बना हुआ है।
अपनी नायक वाली छवि से फतेहपुर की जनता के हीरो बन चुके आञ्जनेय कुमार द्वारा नए साल की शुरुआत आधी रात में ग़रीबो के बीच करना एक बार फ़िर से उनको शुर्खियो में ले आया है..औऱ लोग जिलाधिकारी को गरीबों का मसीहा,शहंशाह,नायक,हीरो औऱ न जाने ऐसे ही कितने नामों से पुकारने लगे हैं...!

Tags:

Latest News

Diwali 2026: दिवाली पर 1 घंटा 56 मिनट रहेगा लक्ष्मी पूजन का शुभ मुहूर्त, 100 साल बाद बन रहा बुधादित्य राजयोग Diwali 2026: दिवाली पर 1 घंटा 56 मिनट रहेगा लक्ष्मी पूजन का शुभ मुहूर्त, 100 साल बाद बन रहा बुधादित्य राजयोग
Diwali Laxmi Ganesh Pujan 2026: देशभर में आज 8 नवंबर को दीपावली का पर्व धूमधाम और श्रद्धा के साथ मनाया...
Fatehpur News: फतेहपुर में पटाखा बनाते समय भीषण विस्फोट ! महिला के उड़े चीथड़े, 150 मीटर दूर जा गिरा हाथ
Fatehpur News: पत्नी की हत्या में भोजपुरी फिल्म लेखक पति और अभिनेत्री प्रेमिका को उम्रकैद, पढ़िए मर्डर मिस्ट्री
Fatehpur News: फतेहपुर में एसपी अभिमन्यु मांगलिक का बड़ा एक्शन, हथगाम इंस्पेक्टर और दरोगा निलंबित, हेड कांस्टेबल लाइन हाजिर
आज का राशिफल 07 नवंबर 2026: दीपावली पर इन राशियों के जातक रहें सावधान, शनि देव की कृपा से बनेंगे बिगड़े काम
Fatehpur News: नौसेना में देश की सेवा, फिर बने यूपी पुलिस में दरोगा ! परिवार के लिए छोड़ी नौकरी, सड़क हादसे में बैंक कैशियर की मौत
Fatehpur News: फतेहपुर पहुंचते ही भड़के कमिश्नर, नगर पालिका ईओ पर निलंबन की कार्रवाई, सीएमओ का वेतन रोका

Follow Us