Please enable JavaScript to support our website by allowing ads.

फतेहपुर:जिला प्रशासन ने CAA और NRC को लेकर व्याप्त अफवाहों के मद्देनजर उठाया यह क़दम..जिसकी हो रही है सराहना..!

फतेहपुर:जिला प्रशासन ने CAA और NRC को लेकर व्याप्त अफवाहों के मद्देनजर उठाया यह क़दम..जिसकी हो रही है सराहना..!
fatehpur news बैठक को सम्बोधित करते डीएम व एसपी फ़ोटो युगान्तर प्रवाह

प्रदेश के अलग अलग शहरों में नागरिकता कानून को लेकर माहौल ख़राब है।शनिवार को जिला अधिकारी की अध्यक्षता में विकास भवन के सभागार में पीस कमेटी की बैठक हुई जिसमें नागरिकता कानून और एनआरसी को लेकर फैली भ्रांतियों को लेकर जागरूक किया गया..पढ़े युगान्तर प्रवाह की एक रिपोर्ट।

फतेहपुर:नागरिकता क़ानून (CAA)को लेकर फैलाए जा रहे भ्रम के चलते इस वक़्त देश के कई इलाकों में माहौल तनावपूर्ण है।ख़ासकर पिछले दो तीन दिनों के अंदर यूपी के अलग अलग कई हिस्सों में हिंसा की घटनाएँ सामने आईं।लेक़िन फतेहपुर में जिला प्रशासन की पुख्ता तैयारियों और लोगों की समझदारी के चलते अब तक ज़िले में कंही से भी किसी भी प्रकार की कोई अप्रिय घटना की सूचना नहीं है।ज़िले में माहौल शांतिपूर्ण बना रहे इसके लिए जिलाधिकारी और पुलिस अधीक्षक द्वारा लगातार ज़िले के अलग अलग हिस्सों में जाकर पीस कमेटियों की बैठकें कर लोगों से शांति बनाए रखने की अपील की जा रही है। (Fatehpur news reumurs of CAA NRC)

ये भी पढ़े-लखनऊ:राज्यपाल से मुलाकात कर मुख्यमंत्री ने बताए प्रदेश के ताज़ा हालात..उपद्रवियों को दिया कड़ा सन्देश..!

शनिवार को जिलाधिकारी संजीव सिंह पुलिस अधीक्षक प्रशांत वर्मा के संयुक्त तत्वाधान विकास भवन के सभागार में पीस कमेटी की बैठक सम्भ्रांत नागरिकों के साथ की गई।इस दौरान जिलाधिकारी ने नागरिकता संसोधन अधिनियम (सीएए) के बारे में जो गलत भ्रांतियां लोगों के बीच फैलाई जा रही हैं उसको दूर करते हुए कहा कि यह किसी धर्म के भारतीय नागरिक को प्रभावित नही करता है।

Read More: Uttar Pradesh: बसपा के इकलौते विधायक उमाशंकर सिंह का निधन ! पूर्वांचल की राजनीति को बड़ा झटका, योगी ने जताया दुःख

इस मौके पर डीएम ने सीएए(CAA) को लेकर व्याप्त भ्रांतियों को दूर करने के लिए जिला प्रशासन की तरफ़ से छपवाए गए पर्चे भी बांटे।डीएम द्वारा उठाये गए इस कदम की लोग सराहना करते हुए कह रहे हैं कि इस पर्चे से बहुत से लोगों की भ्रांतियां दूर हो जाएंगी।

Read More: Fatehpur News: व्यापारी कुंभ में फतेहपुर से जाएंगे 100 व्यापारी, 20 गाड़ियों से लखनऊ कूच की तैयारी, बैठक में बनी रणनीति

ये भी पढ़े-#कानपुर:जुमे की नमाज़ के बाद उपद्रवियों ने की जमकर आगज़नी..तोड़फोड़..14 को लगी गोली.!

Read More: UP News: उत्तर प्रदेश में अब बदलेंगे थानों के हालात, 18.41 करोड़ रुपये से बनेंगे नए हॉस्टल-बैरक और विवेचना कक्ष

पीस कमेटी की बैठक को सम्बोधित करते हुए जिलाधिकारी संजीव कुमार सिंह ने कहा कि धारा 144 प्रभावी तौर पर लगाई गई है जिसमे 03- 05 तक लोग एक स्थान पर न खड़े हो।गोष्ठियां, जुलूस निकालने पर पूर्णतया प्रतिबंधित लगाया गया है।ज़िले को जोनल और सेक्टर में बांटकर मजिस्ट्रेट पुलिस बल के साथ अपने-अपने क्षेत्रों पर भ्रमण कर रहे हैं।उन्होंने कहा कि जिस तरह से आप लोगो ने शांति बनाए रखने में योगदान दिया है उससे पूरे प्रदेश में एक अच्छा संदेश गया है।उन्होंने आगे भी लोगों से इसी तरह शांति बनाए रखने का सहयोग मांगा।

मुख्य विकास अधिकारी थमीम अंसरिया ए ने  सीएए और एनआरसी को लेकर फैले भ्रम को दूर करते हुए कहा कि यह एक्ट किसी की भी नागरिकता छीनने के नहीं नही है।आप सभी लोगो को एक्ट के बारे में लोगो को सम्पूर्ण जानकारी दे ताकि भ्रम दूर हो सके।

पीस कमेटी की बैठक में सभी धर्मों के आये हुए लोगो ने जिला प्रशासन को आश्वस्त किया कि इस एक्ट का प्रचार प्रसार करके भ्रम को दूर करेंगे । पीस कमेटी की बैठक में आये हुए सभी धर्मों के लोगो ने अपने-अपने विचार रखे।इस अवसर पर एसडीएम, सीओ सहित सभी धर्मों के सम्भ्रांत नागरिक उपस्थित रहे ।

Tags:

Latest News

Lucknow News: पशुधन भर्ती घोटाले में पूर्व IAS योगेश कुमार गिरफ्तार, तत्कालीन मंत्री पर भी लटक रही कार्रवाई की तलवार Lucknow News: पशुधन भर्ती घोटाले में पूर्व IAS योगेश कुमार गिरफ्तार, तत्कालीन मंत्री पर भी लटक रही कार्रवाई की तलवार
उत्तर प्रदेश में वर्ष 2014 के पशुधन प्रसार अधिकारी भर्ती घोटाले में आर्थिक अपराध अनुसंधान संगठन (EOW) ने बड़ी कार्रवाई...
Who Is Nana Patekar: नाना पाटेकर का 75 साल की उम्र में निधन! जानिए परिवार, संघर्ष, फिल्मी करियर और जिंदगी से जुड़े खास किस्से
Fatehpur News: भाजपा नेता रिंकू लोहारी भेजा गया कानपुर जेल ! वजह कुछ ये बताई जा रही है
Fatehpur News: कलक्ट्रेट परिसर में CEC का पुतला फूंकना पड़ा भारी, सपा जिलाध्यक्ष समेत 11 नामजद 30 अज्ञात पर मुकदमा
Fatehpur News: विधिक जागरूकता कार्यक्रम में छात्रों ने सीखे कानून के गुर, अक्षिता शुक्ला समेत मेधावियों को मिला गोल्ड मेडल
Fatehpur Cylinder Blast: सिलेंडर या बारूद कैसे हुआ धमाका? पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद जांच का रुख बदला
Fatehpur Cylinder Blast: फतेहपुर में सिलेंडर धमाके से ढही दो मंजिला इमारत, 4 की मौत, कई घायल, CM योगी ने लिया संज्ञान

Follow Us