
फतेहपुर:दो पक्षों में जातीय संघर्ष..असोथर प्रधानपति सहित कई चुटहिल..भारी पुलिस फोर्स मौक़े पर..!
On
असोथर गाँव के प्रधानपति रामकिंकर अवस्थी और उनके विपक्षियों के बीच जमकर मारपीट हुई जिसके बाद प्रधानपति रोड में धरने में बैठ गए। गाँव मे बढ़े तनाव को देखते हुए मौके पर भारी पुलिस फोर्स तैनात हो गई..पढ़े युगान्तर प्रवाह की एक रिपोर्ट।
फ़तेहपुर: गुरुवार देर शाम असोथर प्रधानपति पर उनके समर्थकों के ऊपर कुछ लोगों ने हमला कर दिया जिसके बाद उपजे जातीय संघर्ष में दोनों पक्षों में जमकर मारपीट हुई।
स्थानीय ग्रामीणों की माने तो प्रधानपति अपने दरवाजे पर खड़े थे तभी गाँव के ही अनुज सिंह गौतम व दीपेश सिंह भदौरिया से उनकी कहासुनी हो गई देखते ही देखते अनुज व दीपेश ने प्रधानपति पर हमला कर दिया।
हमले के बाद दोनों पक्षों सें भारी भीड़ मौके पर इकट्ठा हो गई औऱ जमकर बवाल हुआ।घटना की जानकारी मिलते ही मौक़े पर सीओ थरियांव सहित भारी पुलिस बल पहुंच गया जिसके बाद किसी तरह मामले को पुलिस ने शांत कराया।गाँव मे अभी भी तनाव की स्थिति बनी हुई है।
Tags:
Related Posts
Latest News
30 Oct 2026 22:14:16
उत्तर प्रदेश के फतेहपुर में महज 10 रुपये को लेकर हुए विवाद में एक युवक पर डंडे से जानलेवा हमला...
Fatehpur News: डीसीएम चालक की हत्या कर लूटा था केमिकल से भरा वाहन, छह साल बाद चार दोषियों को उम्रकैद
