Please enable JavaScript to support our website by allowing ads.

यूपी:फतेहपुर के इस दिव्यांग साहित्यकार को राज्य स्तरीय पुरस्कार प्रदान करेंगे मुख्यमंत्री योगी..!

यूपी:फतेहपुर के इस दिव्यांग साहित्यकार को राज्य स्तरीय पुरस्कार प्रदान करेंगे मुख्यमंत्री योगी..!
पीयूष द्विवेदी फ़ाइल फ़ोटो

दिव्यांग साहित्यकार पीयूष कुमार द्विवेदी 'पूतू' को विश्व दिव्यांग दिवस के अवसर पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ द्वारा राज्य स्तरीय पुरस्कार देकर सम्मानित किया जाएगा..पढ़े युगान्तर प्रवाह की एक रिपोर्ट।

फतेहपुर:आगामी तीन दिसम्बर को विश्व दिव्यांग दिवस के अवसर पर फतेहपुर निवासी दिव्यांग साहित्यकार पीयूष कुमार द्विवेदी 'पुतू' को राज्य स्तरीय पुरस्कार मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ द्वारा लखनऊ में आयोजित एक कार्यक्रम के दौरान प्रदान किया जाएगा।

ये भी पढ़े-फतेहपुर:एचआईवी मरीजों के लिए राहत भरी खबर..जिला अस्पताल में खुलने जा रहा है एआरटी सेंटर.!

दिव्यांग जन सशक्तिकरण विभाग उत्तर प्रदेश द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार पीयूष कुमार द्विवेदी को 3 दिसम्बर को विश्व दिव्यांग दिवस के अवसर पर लखनऊ के मार्स आडिटोरियम इंद्रा गांधी प्रतिष्ठान विभूति खण्ड गोमती नगर लखनऊ में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ द्वारा सृजनशील दिव्यांग साहित्यकार के तौर पर राज्य स्तरीय पुरस्कार प्रदान किया जाएगा।

आपको बता दे कि साहित्यकार पीयूष कुमार द्विवेदी 'पुतू' मूल रूप से फतेहपुर ज़िले के हंसवा विकास खण्ड क्षेत्र के टीसी गाँव के रहने वाले हैं।वर्तमान में पुतू चित्रकूट स्थित जगद्गुरू रामभद्राचार्य दिव्यांग विश्वविद्यालय में हिंदी विभाग प्रवक्ता के तौर पर कार्यरत हैं।

Read More: UPPCL News: फतेहपुर के बिजली विभाग में बड़ा फेरबदल ! एक्सईएन समेत पांच एसडीओ के तबादले, दो पद अब भी खाली

जहां तक पीयूष के साहित्यिक सफ़र का सवाल है वो उनकी अब तक चार पुस्तकें व 20  संयुक्त काव्य संग्रह प्रकाशित हो चुके हैं।इतना ही नहीं पीयूष के गीत,गजलें, दोहा आदि आधा दर्जन से ज्यादा देशों की पत्र पत्रिकाओं में प्रकाशित हो चुकी हैं।

Read More: Fatehpur News: फतेहपुर में भाजपा नेता अवधेश मिश्रा पर करोड़ों की धोखाधड़ी के आरोप, डीएम से शिकायत

आज पीयूष अपनी रचनाओं के चलते अपने गाँव टीसी व जिला फतेहपुर का नाम पूरे देश में रोशन कर रहें हैं।

Read More: Fatehpur News: भाजपा नेता रिंकू लोहारी भेजा गया कानपुर जेल ! वजह कुछ ये बताई जा रही है

Tags:

Latest News

Lucknow News: पशुधन भर्ती घोटाले में पूर्व IAS योगेश कुमार गिरफ्तार, तत्कालीन मंत्री पर भी लटक रही कार्रवाई की तलवार Lucknow News: पशुधन भर्ती घोटाले में पूर्व IAS योगेश कुमार गिरफ्तार, तत्कालीन मंत्री पर भी लटक रही कार्रवाई की तलवार
उत्तर प्रदेश में वर्ष 2014 के पशुधन प्रसार अधिकारी भर्ती घोटाले में आर्थिक अपराध अनुसंधान संगठन (EOW) ने बड़ी कार्रवाई...
Who Is Nana Patekar: नाना पाटेकर का 75 साल की उम्र में निधन! जानिए परिवार, संघर्ष, फिल्मी करियर और जिंदगी से जुड़े खास किस्से
Fatehpur News: भाजपा नेता रिंकू लोहारी भेजा गया कानपुर जेल ! वजह कुछ ये बताई जा रही है
Fatehpur News: कलक्ट्रेट परिसर में CEC का पुतला फूंकना पड़ा भारी, सपा जिलाध्यक्ष समेत 11 नामजद 30 अज्ञात पर मुकदमा
Fatehpur News: विधिक जागरूकता कार्यक्रम में छात्रों ने सीखे कानून के गुर, अक्षिता शुक्ला समेत मेधावियों को मिला गोल्ड मेडल
Fatehpur Cylinder Blast: सिलेंडर या बारूद कैसे हुआ धमाका? पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद जांच का रुख बदला
Fatehpur Cylinder Blast: फतेहपुर में सिलेंडर धमाके से ढही दो मंजिला इमारत, 4 की मौत, कई घायल, CM योगी ने लिया संज्ञान

Follow Us