Please enable JavaScript to support our website by allowing ads.

फतेहपुर:उपमुख्यमंत्री का रिश्तेदार बता अतिक्रमण अभियान में ईओ कर रहा भेदभाव।

फतेहपुर:उपमुख्यमंत्री का रिश्तेदार बता अतिक्रमण अभियान में ईओ कर रहा भेदभाव।
ईओ और सभासद की शिकायत करने आए ग्रामीण

खागा नगर पंचायत के ईओ औऱ एक सभासद के विरोध में कलक्ट्रेट पहुंचे नगर पंचायत वासियों ने जिलाधिकारी को एक शिकायती पत्र सौंपा..जिस पर जिलाधिकारी ने मामले का संज्ञान लेते हुए जल्द कार्यवाही का भरोसा दिलाया है.. पढ़े युगान्तर प्रवाह की एक्सक्लुसिव रिपोर्ट।

फ़तेहपुर: शहर क्षेत्र के साथ साथ नगर औऱ ग्रामीण इलाकों में सरकारी ज़मीनों पर अवैध कब्जा किए कब्जेदारों के खिलाफ भी अतिक्रमण अभियान का बुलडोजर चल रहा है और जिलाधिकारी के निर्देश पर सभी जगहों की सरकारी जमीनों को अवैध कब्जों से मुक्त कराया जा रहा है। लेकिन खागा नगर पंचायत में चल रहा अतिक्रमण अभियान अभी भी सवालों के घेरे में हैं?
बुधवार दोपहर कलक्ट्रेट पहुंचे नगर पंचायत वासियों ने डीएम को शिकायती पत्र देते हुए कहा कि नगर पंचायत के अधिशाषी अधिकारी(ईओ) द्वारा एक सभासद की मिलीभगत से अतिक्रमण अभियान में भेदभाव किया जा रहा है और सभासद द्वारा सरकारी जमीनों में किए गए कब्ज़े को नहीं हटवाया जा रहा है।

ज्ञापन देने आए लोगों ने युगान्तर प्रवाह से बातचीत करते हुए कहा कि नगर पंचायत के ईओ लालचंद मौर्य अपने आप को सूबे के उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्या का रिश्तेदार बताते हैं और मनमाने तरीके से लोगों से पैसों की साठगांठ करके सरकारी जमीनों पर धनबलियों और बाहुबलियों को कब्ज़ा दिलाए हुए हैं।लोगों ने कहा कि इस मामले पर जब हम लोगों ने ईओ से बात करने की कोशिश की तो ईओ द्वारा हमको माँ बहन की गालियाँ देते हुए धमकी दी जाती है और कहा जाता है कि इस मामले में न पड़ो अन्यथा बुलडोजर लगाकर तुम्हारा सबका घर गिरवा दूंगा।

प्रश्न इस बात का है कि अतिक्रमण अभियान में उठ रहे सवाल और एक जिम्मेदार अधिकारी पर लग रहे आरोप कहीं न कहीं जिला प्रशासन के अतिक्रमण हटाओ अभियान पर प्रश्न चिन्ह तो खड़ा नहीं कर रहे हैं..?

Tags:

Latest News

Fatehpur News: फतेहपुर पहुंचते ही भड़के कमिश्नर, नगर पालिका ईओ पर निलंबन की कार्रवाई, सीएमओ का वेतन रोका Fatehpur News: फतेहपुर पहुंचते ही भड़के कमिश्नर, नगर पालिका ईओ पर निलंबन की कार्रवाई, सीएमओ का वेतन रोका
फतेहपुर में शहर की बदहाल सफाई व्यवस्था, सड़कों पर कूड़े के ढेर और गड्ढों को देखकर प्रयागराज मंडल के मंडलायुक्त...
Fatehpur News: 10 रुपये छीनने के विवाद में युवक का सिर फोड़ा, 12 साल बाद अदालत ने सुनाई 5 साल की सजा
फतेहपुर में भीषण सड़क हादसा: ट्रक से भिड़ा पल्लेदारों से भरा लोडर, दो की मौत, छह घायल
Fatehpur News: फतेहपुर में खेत की मेड़ पर घास रखने को लेकर हुआ था विवाद ! मामा-भांजे समेत 3 को 10-10 साल की सजा
UP Scholarship 2026-27: यूपी स्कॉलरशिप के लिए 31 अक्टूबर तक करें आवेदन, ग्रेजुएशन के नए छात्रों को मौका, जानें पूरी प्रक्रिया
Fatehpur News: डीसीएम चालक की हत्या कर लूटा था केमिकल से भरा वाहन, छह साल बाद चार दोषियों को उम्रकैद
UP Weather Update: यूपी में 28 अक्टूबर से फिर बदलेगा मौसम, पूर्वांचल में भारी बारिश का अलर्ट, 50 किमी की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

Follow Us