Please enable JavaScript to support our website by allowing ads.

फतेहपुर:मौरंग खदान में जबरदस्त उत्पात..आगज़नी व फ़ायरिंग से दहशत में ग्रामीण..!

फतेहपुर:मौरंग खदान में जबरदस्त उत्पात..आगज़नी व फ़ायरिंग से दहशत में ग्रामीण..!
खनन क्षेत्र में आगजनी

ललौली थाना क्षेत्र के कोर्रा खदान खण्ड चार में ग्रामीणों व सिंडिकेट के बीच जमकर हुआ बवाल..पढ़े युगान्तर प्रवाह की एक रिपोर्ट।

फ़तेहपुर: ललौली थाना क्षेत्र के अंतर्गत चल रही कोर्रा खदान खण्ड चार में बुधवार रात करीब दो बजे आगजनी और फायरिंग से पूरा इलाका दहल गया।बताया जा रहा पहले खदान में खड़ी गाड़ियों में आग लगा दी गई उसके बाद वहां हवाई फाइरिंग की गई।मौरंग खदान के कर्मचारियों के अनुसार आस पास के ग्रामीणों ने आगजनी की घटना को अंजाम दिया जिससे वहां के कई वाहन जल गए हैं। कर्मचारियों के अनुसार ग्रामीण शराब पीने के लिए पैसे मांग रहे थे जब उनको इससे मना किया गया तो उन लोगों ने इस घटना को अंजाम दिया।

आख़िर क्या रही खदान में उत्पात की वास्तविकता...

सूत्रों की माने कई दिनों से डीएम के अचानक खदान में आने की बात कही जा रही थी जिसको लेकर वहां के कर्मचारियों में भय व्याप्त था। जब कभी आला अधिकारियों के आने की बात होती थी तो खदान में चल रही पोकलैंड मशीनें मौरंग खदान के आस-पास स्थित खेतों में छुपा दी जाती थी। जानकारी के अनुसार मशीनों के खेतों में जाने से किसानों की फसलें बर्बाद हो रही थीं। और इसका मुवाबजा भी उन्हें नहीं दिया जा रहा था जिसका किसानों ने विरोध किया। बताया जा रहा है कि ग्रामीणों ने इसी वजह से रात में मशीनों को आग लगा दी।

Read More: Uttar Pradesh: फतेहपुर मेडिकल कॉलेज में करोड़ों खर्च, फिर भी MRI और CT Scan नहीं ! असुविधाओं से जूझ रहे मरीज

इस पूरे मामले में बोलते हुए एसपी राहुल राज ने कहा कि ग्रामीणों औऱ खदान में मौजूद कर्मचारियों के बीच कहासुनी की बात प्रकाश में आई है।फायरिंग और आगजनी की घटना असत्य है मामले की जांच कराई जा रही है जो भी दोषी होगा उसके खिलाफ कड़ी कार्यवाई की जाएगी।

Read More: Fatehpur News: धन्य है! फतेहपुर PWD कार्यालय में फहरा दिया तिरंगा, स्वतंत्रता दिवस पर राष्ट्रीय ध्वज का आपमन, बचते रहे जिम्मेदार

Tags:

Latest News

Lucknow News: पशुधन भर्ती घोटाले में पूर्व IAS योगेश कुमार गिरफ्तार, तत्कालीन मंत्री पर भी लटक रही कार्रवाई की तलवार Lucknow News: पशुधन भर्ती घोटाले में पूर्व IAS योगेश कुमार गिरफ्तार, तत्कालीन मंत्री पर भी लटक रही कार्रवाई की तलवार
उत्तर प्रदेश में वर्ष 2014 के पशुधन प्रसार अधिकारी भर्ती घोटाले में आर्थिक अपराध अनुसंधान संगठन (EOW) ने बड़ी कार्रवाई...
Who Is Nana Patekar: नाना पाटेकर का 75 साल की उम्र में निधन! जानिए परिवार, संघर्ष, फिल्मी करियर और जिंदगी से जुड़े खास किस्से
Fatehpur News: भाजपा नेता रिंकू लोहारी भेजा गया कानपुर जेल ! वजह कुछ ये बताई जा रही है
Fatehpur News: कलक्ट्रेट परिसर में CEC का पुतला फूंकना पड़ा भारी, सपा जिलाध्यक्ष समेत 11 नामजद 30 अज्ञात पर मुकदमा
Fatehpur News: विधिक जागरूकता कार्यक्रम में छात्रों ने सीखे कानून के गुर, अक्षिता शुक्ला समेत मेधावियों को मिला गोल्ड मेडल
Fatehpur Cylinder Blast: सिलेंडर या बारूद कैसे हुआ धमाका? पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद जांच का रुख बदला
Fatehpur Cylinder Blast: फतेहपुर में सिलेंडर धमाके से ढही दो मंजिला इमारत, 4 की मौत, कई घायल, CM योगी ने लिया संज्ञान

Follow Us