Please enable JavaScript to support our website by allowing ads.

फतेहपुर:हैण्डपम्प से अचानक निकलने लगा डीजल युक्त पानी..इलाके में हड़कम्प!

फतेहपुर:हैण्डपम्प से अचानक निकलने लगा डीजल युक्त पानी..इलाके में हड़कम्प!
फ़ोटो युगान्तर प्रवाह

ललौली थाना क्षेत्र के एक गाँव मे हैंडपम्प से अचानक डीजल युक्त पानी निकलने से हड़कम्प मचा हुआ है...पढ़े पूरी ख़बर युगान्तर प्रवाह पर।

फतेहपुर:शनिवार को ललौली थाना क्षेत्र के अंतर्गत एक गाँव मे उस वक्त हड़कम्प मच गया जब एक हैंडपंप से पानी की जगह पर डीजलयुक्त पानी निकलने लगा।सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस ने इस पूरे घटना क्रम की जानकारी अपने उच्चाधिकारियों को दे दी है।

यह भी पढ़े:फतेहपुर-सरकारी प्राथमिक विद्यालय की शिक्षिकाओं की मनमानी से तंग आकर नौनिहालों ने किया कलेक्ट्रेट में प्रदर्शन..हटाने की माँग.!

जानकारी के अनुसार ललौली थाना क्षेत्र के ओती गाँव में लल्लन सिंह भदौरिया के घर के सामने लगे हुए हैंडपंप से आज सुबह अचानक पानी के साथ मिला हुआ तेल युक्त द्रव निकल रहा था पहले तो लोगों ने इसे अनदेखा किया और सोचा की हो सकता है कि शायद पानी या हैंडपंप में कुछ दिक्कत हो लेक़िन लगातार हैण्डपम्प से निकाला जा रहा पानी तैलीय था।पानी को हाँथ से छूने पर तेल जैसी चिपचिपाहट थी साथ ही लोगों ने जब पानी को सूंघा तो उसमें से डीजल जैसी महक आ रही थी।जिसके बाद लल्लन सिंह भदौरिया ने इस मामले की सूचना पुलिस को दी।

पूरे क्षेत्र में चर्चाओं का बाज़ार गर्म...

Read More: Fatehpur News: तेजस द्विवेदी मौत प्रकरण में प्रधानाचार्य गिरफ्तार ! प्रबंधक राकेश त्रिवेदी फरार, पसलियों में मिला फ्रैक्चर

जैसे ही हैण्डपम्प से डीजल युक्त पानी की ख़बर गाँव मे फैली तो आस पास के इलाके से भी लोग देखने के लिए गाँव मे पहुंच गए।इस तरह से पानी के साथ डीजल निकलने से लोग तरह तरह की चर्चाएं करते हुए सुने जा सकते हैं।

Read More: Fatehpur Murder: जीजा पर सवार हुआ खून ! ससुराल पहुंचा दामाद, 5 लोगों पर बांके से हमला, पीट-पीट कर हुई हत्या

यह भी पढ़े:रामपुर:आज़म खान पर फ़िर कसा जिला प्रशासन ने शिकंजा..स्कूल निर्माण रोककर गिराने का दिया आदेश

Read More: UP Scholarship 2026-27: यूपी स्कॉलरशिप के लिए 31 अक्टूबर तक करें आवेदन, ग्रेजुएशन के नए छात्रों को मौका, जानें पूरी प्रक्रिया

कोई इसे जमीन के नीचे पड़ी हुई डीजल पाइप लाइन का रिसाव बता रहा है तो कोई यह कह रहा है कि हो सकता है इस जगह पर जमीन के नीचे पेट्रोलियम हो।फ़िलहाल इस मामले की सूचना पुलिस ने जिले के आलाधिकारियों को दे दी है।अब जांच के बाद ही पूरे मामले की सच्चाई से पर्दा उठ सकता है।

Tags:

Latest News

Fatehpur News: फतेहपुर में पत्नी के मायके से न लौटने पर युवक ने दी जान, घर के कमरे में फंदे से लटका मिला शव Fatehpur News: फतेहपुर में पत्नी के मायके से न लौटने पर युवक ने दी जान, घर के कमरे में फंदे से लटका मिला शव
उत्तर प्रदेश के फतेहपुर जिले में एक युवक ने पत्नी के घर ना लौटने से फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली....
Fatehpur News: खागा में भीषण सड़क हादसा, टायर फटने से तीन बार पलटी कार, पुल से 30 फीट नीचे गिरे PWD के JE की मौत
Fatehpur News: फतेहपुर में दिवाली की रात जेब में फटा सुतली बम, 10 वर्षीय मासूम की दर्दनाक मौत ! परिवार में मचा कोहराम
Diwali 2026: दिवाली पर 1 घंटा 56 मिनट रहेगा लक्ष्मी पूजन का शुभ मुहूर्त, 100 साल बाद बन रहा बुधादित्य राजयोग
Fatehpur News: फतेहपुर में पटाखा बनाते समय भीषण विस्फोट ! महिला के उड़े चीथड़े, 150 मीटर दूर जा गिरा हाथ
Fatehpur News: पत्नी की हत्या में भोजपुरी फिल्म लेखक पति और अभिनेत्री प्रेमिका को उम्रकैद, पढ़िए मर्डर मिस्ट्री
Fatehpur News: फतेहपुर में एसपी अभिमन्यु मांगलिक का बड़ा एक्शन, हथगाम इंस्पेक्टर और दरोगा निलंबित, हेड कांस्टेबल लाइन हाजिर

Follow Us