Please enable JavaScript to support our website by allowing ads.

फतेहपुर:बीच भँवर दुल्हन ने किया शादी से इंकार..बिना शादी के वापस लौटी बारात!

फतेहपुर:बीच भँवर दुल्हन ने किया शादी से इंकार..बिना शादी के वापस लौटी बारात!
शादी समारोह में उदास बैठी महिलाएं

बिंदकी कोतवाली क्षेत्र के अंतर्गत एक गाँव मे गुरुवार रात पहुंची बारात बिदाई वाले दिन बिना दुल्हन के वापस लौटी..क्या है पूरा मामला पढ़े युगान्तर प्रवाह की एक रिपोर्ट।

फ़तेहपुर: विवाह की सारी प्रक्रिया ठीक ढंग से चल रही थी,दूल्हा बारात भी समय से लेकर पहुंचा,जयमाल भी समय से हो चुका था,सारे लोग बारात का लुफ़्त उठा रहे थे,भोर पहर भाँवरें पड़ने की प्रक्रिया चल रही थी,चार भाँवरें भी पड़ चुकी थी पर जैसे ही पांचवी भँवर का नम्बर आया सब कुछ बदल गया और दुल्हन ने शादी से इंकार कर दिया।

मामला बिंदकी कोतवाली क्षेत्र के फ़िरोजपुर गांव का है यहां के रहने वाले सोहनलाल लोधी की पुत्री सुनैना की बारात कोतवाली बिंदकी कस्बे के मोहल्ला कजियाना से आई हुई थी। भोर पहर भाँवर के समय चौथी भंवर पड़ जाने के बाद जैसी ही पांचवी भावर पड़ रही थी उसी समय लड़के को मिर्गी का दौरा पड़ गया और वह चक्कर खाकर गिर गया। यह देख दुल्हन अवाक रह गयी  और उसने शादी करने से इंकार कर दिया। देखते ही देखते मामला बढ़ गया और लड़की पक्ष के सभी लोगों ने शादी से इंकार कर दिया।

मजबूर होकर दूल्हे को बारात सहित बैरंग वापस अपने घर लौटना पड़ा। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस दोनों पक्षों के कुछ लोगों को लेकर कोतवाली आई कोतवाली मे दोनों पक्षों ने लेन-देन का समझौता कर शादी तोड़ दी गयी।

Tags:

Latest News

Who Is Nana Patekar: नाना पाटेकर का 75 साल की उम्र में निधन! जानिए परिवार, संघर्ष, फिल्मी करियर और जिंदगी से जुड़े खास किस्से Who Is Nana Patekar: नाना पाटेकर का 75 साल की उम्र में निधन! जानिए परिवार, संघर्ष, फिल्मी करियर और जिंदगी से जुड़े खास किस्से
बॉलीवुड के दिग्गज अभिनेता नाना पाटेकर ने अपने लंबे फिल्मी सफर में दमदार अभिनय और अलग अंदाज से दर्शकों के...
Fatehpur News: भाजपा नेता रिंकू लोहारी भेजा गया कानपुर जेल ! वजह कुछ ये बताई जा रही है
Fatehpur News: कलक्ट्रेट परिसर में CEC का पुतला फूंकना पड़ा भारी, सपा जिलाध्यक्ष समेत 11 नामजद 30 अज्ञात पर मुकदमा
Fatehpur News: विधिक जागरूकता कार्यक्रम में छात्रों ने सीखे कानून के गुर, अक्षिता शुक्ला समेत मेधावियों को मिला गोल्ड मेडल
Fatehpur Cylinder Blast: सिलेंडर या बारूद कैसे हुआ धमाका? पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद जांच का रुख बदला
Fatehpur Cylinder Blast: फतेहपुर में सिलेंडर धमाके से ढही दो मंजिला इमारत, 4 की मौत, कई घायल, CM योगी ने लिया संज्ञान
Bank Open Today: आज रविवार को खुले हैं सरकारी बैंक, 28 से 30 सितंबर तक हड़ताल से पहले निपटा लें जरूरी काम

Follow Us