Please enable JavaScript to support our website by allowing ads.

फतेहपुर:गांव में गंदगी व अवैध कब्जा देख चढ़ा डीएम का पारा प्रधान समेत मातहतों पर गिरी गाज..!

फतेहपुर:गांव में गंदगी व अवैध कब्जा देख चढ़ा डीएम का पारा प्रधान समेत मातहतों पर गिरी गाज..!

भिटौरा विकास खण्ड क्षेत्र के गांवों के औचक निरीक्षण में पहुंचे डीएम आञ्जनेय कुमार का पारा उस वक्त चढ़ गया जब वे भदसरी ग्राम पंचायत पहुंचे। ग्राम पंचायत में मिली तमाम खामियों पर डीएम ने बड़े पैमाने पर कार्यवाही की...पढ़े पूरे मामले पर युगान्तर प्रवाह से बातचीत करते डीएम ने कहा...

फ़तेहपुर: पूरे जिले अवैध कब्जों,अतिक्रमण,गंदगी सहित सभी तरह के अवैध कामों के खिलाफ जिलाधिकारी आञ्जनेय कुमार की ताबड़तोड़ कार्यवाही जारी है।
ताज़ा मामला भिटौरा ब्लाक के भदसरी गांव का है जहां से लगातार शिकायतें मिल रहीं थीं।बुधवार को औचक निरीक्षण में पहुंचे डीएम को गांव में जगह जगह गंदगी का अंबार लगा दिखा साथ ही प्राथमिक विद्यालय की  जमीनों पर ग्राम प्रधान द्वारा किए गए अवैध कब्जों को देखकर डीएम का पारा सातवें आसमान में पहुंच गया।ग्राम पंचायत स्तर पर मिली तमाम खामियों के चलते उन्होंने सम्बंधित क़ानूनगो व लेखपाल के ऊपर निलंबन की कार्यवाही कर दी साथ ही ग्राम प्रधान व पंचायत सचिव के खिलाफ जांच करने के आदेश भी दे दिए हैं।

युगान्तर प्रवाह से ख़ास बातचीत करते हुए आञ्जनेय कुमार ने बताया कि जमरावा के एक प्राथमिक विद्यालय की शिकायते लगातार मिल रही थी वहां मात्र 5 बच्चे हैं औऱ 4 अध्यापक नियुक्त हैं जिसकी जांच करने के लिए मैं पहुँचा था लेकिन जांच के दौरान पता चला कि वह प्राथमिक विद्यालय जमरावा में नहीं भदसरी ग्राम पंचायत में है।जांच के दौरान देखा गया कि भदसरी में सड़क,नाली औऱ विद्यालय की स्थित बद से बदतर है जिस पर प्रथम दृष्टया ग्राम प्रधान को दोषी मानते हुए उसके खिलाफ जांच बैठा दी गई है साथ ही पूरे मामले में क़ानूनगो औऱ लेखपाल की भी लापरवाही सामने आई है जिसके चलते दोनों को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया है। डीएम ने बताया कि गांव की जांच के दौरान पता चला कि ग्राम प्रधान बहुत ही दबंग किस्म का है जिसके चलते कोई भी प्रधान के खिलाफ बोलने की हिम्मत नहीं कर पा रहा है।

आपको बतादें कि बुधवार को हुई इस ताबड़तोड़ कार्यवाही से पूरे जिले के ग्राम प्रधानों में हड़कंप मचा हुआ है। और जिस ग्राम पंचायत में अभी भी सरकारी जमीनों पर अवैध कब्जें हैं साथ ही सड़कों के किनारों पर गन्दगी का अंबार लगा हुआ है।ऐसी ग्राम पंचायतों के ऊपर जल्द ही जिलाधिकारी आञ्जनेय कुमार की नजरें टेढ़ी हो सकती हैं।

Tags:

Latest News

Fatehpur News: डीसीएम चालक की हत्या कर लूटा था केमिकल से भरा वाहन, छह साल बाद चार दोषियों को उम्रकैद Fatehpur News: डीसीएम चालक की हत्या कर लूटा था केमिकल से भरा वाहन, छह साल बाद चार दोषियों को उम्रकैद
उत्तर प्रदेश के फतेहपुर में डीसीएम चालक राम आसरे की हत्या और केमिकल लदे वाहन की लूट के करीब छह...
UP Weather Update: यूपी में 28 अक्टूबर से फिर बदलेगा मौसम, पूर्वांचल में भारी बारिश का अलर्ट, 50 किमी की रफ्तार से चलेंगी हवाएं
Karwa Chauth Gift for Wife: करवा चौथ पर पत्नी को दें राशि के अनुसार खास तोहफा, मेष से मीन तक जानें क्या रहेगा बेस्ट गिफ्ट
आज का राशिफल 26 अक्टूबर 2026: कुंभ राशि के लिए बेहतर होगा समय, जानिए मेष से मीन तक सभी 12 राशियों का दैनिक राशिफल
Kanpur News: कानपुर में अपने देवर के प्राइवेट पार्ट को भाभी ने दांतों से काट डाला! डॉक्टरों को लगाने पड़े 55 टांके
UP School Holiday: यूपी में 26 अक्टूबर को स्कूलों की छुट्टी, इस वजह से योगी सरकार ने किया बड़ा ऐलान
Fatehpur News: फतेहपुर में वर्चस्व की जंग में खूनी बवाल, 10 महिलाओं समेत 20 गिरफ्तार! अब जेल की खानी होगी हवा

Follow Us