Please enable JavaScript to support our website by allowing ads.

Pandit Rajkumar Sharma:प्रख्यात साहित्यकार डॉ. राजकुमार शर्मा हुए सम्मानित

Pandit Rajkumar Sharma:प्रख्यात साहित्यकार डॉ. राजकुमार शर्मा हुए सम्मानित
डॉ राजकुमार शर्मा (बीच मे) को सम्मानित करते हुए आयोजक

हिंदुस्तानी एकेडमी इलाहाबाद के स्थापना दिवस के शुभ अवसर पर मंगलवार को प्रख्यात साहित्यकार पंडित डॉ. राजकुमार शर्मा को सम्मानित किया गया. पढ़ें युगान्तर प्रवाह पर पूरी ख़बर. Dr rajkumar sharma

Prayagraj News: मंगलवार को हिंदुस्तानी एकेडमी इलाहाबाद के स्थापना दिवस के शुभ अवसर पर प्रयागराज में आयोजित हुए कार्यक्रम में देश के कई चर्चित साहित्यकारों को सम्मानित किया गया.इस अवसर पर प्रयागराज के प्रख्यात साहित्यकार कवि डॉ राजकुमार शर्मा को भी सम्मानित किया गया.

एकेडमी के अध्यक्ष उदय प्रताप सिंह ने बताया कि इस सम्मान कार्यक्रम में डॉ राजकुमार शर्मा को सम्मानित किया गया है. उन्होंने बताया डॉ शर्मा हिंदी साहित्य क्षेत्र की सुविख्यात साहित्यकार महादेवी वर्मा के साथ भी कार्य कर चुके हैं.

डॉ शर्मा की रचनाओं की बात करें तो उन्होंने रावण की निगाहें, देवता नहीं हूँ मैं, मुक्तक शतक ,तथा निराला के स्मरणीय संस्मरण जैसी शानदार कृतियों की रचना की है.उन्होंने बताया कि एक कुशल लेखक होने के साथ ही राजकुमार जी एक बेहद संवेदनशील सामाजिक कार्यकर्ता के रूप में भी जाने जाते हैं.

इसके साथ साथ वह अपने समय के प्रखर पत्रकार भी रह चुके हैं.डॉ राजकुमार शर्मा वर्तमान में 89 वर्ष की आयु पूर्ण कर चुके हैं.लेकिन इस उम्र में भी वह समाजसेवा औऱ साहित्य के क्षेत्र में काफ़ी सक्रिय हैं.बता दें कि डॉ रामकुमार शर्मा सूचना एवं जनसंपर्क विभाग में उपनिदेशक श्रीमती कुमकुम शर्मा के पिता हैं.

Read More: Fatehpur UP News: फतेहपुर के इस मार्ग पर खर्च होंगे 18 करोड़ ! जर्जर सड़क से जल्द मिलेगी राहत, जानिए प्रस्ताव

इस मौके गिरीश चंद्र त्रिपाठी, बृजदेव पांडेय, प्रताप गोपेन्द्र, फतेह बहादुर सिंह, बाबू राम त्रिपाठी, प्रो मंगला प्रसाद सिंह, प्रो राम स्नेही लाल शर्मा,प्रो श्रद्धा सिहं, सुरेंद्र अग्निहोत्री को भी प्रतीक चिन्ह एवं शाल भेंटकर सम्मानित किया गया.

Read More: मुस्लिम विरोध करे तो पाकिस्तानी, हिंदू करें तो देशद्रोही: जानिए भाजपा पर कैसे कटाक्ष कर रहे हैं संतोष द्विवेदी

कार्यक्रम की अध्यक्षता पूर्व कैबिनेट मंत्री नरेन्द्र सिंह गौर ने की.इस अवसर पर हिंदुस्तानी एकेडमी के अध्यक्ष उदय प्रताप सिंह, स्नेहमधुर,आदि के साथ नगर के अनेक गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे.

Read More: Fatehpur News: व्यापारी कुंभ में फतेहपुर से जाएंगे 100 व्यापारी, 20 गाड़ियों से लखनऊ कूच की तैयारी, बैठक में बनी रणनीति

Tags:

Latest News

Who Is Nana Patekar: नाना पाटेकर का 75 साल की उम्र में निधन! जानिए परिवार, संघर्ष, फिल्मी करियर और जिंदगी से जुड़े खास किस्से Who Is Nana Patekar: नाना पाटेकर का 75 साल की उम्र में निधन! जानिए परिवार, संघर्ष, फिल्मी करियर और जिंदगी से जुड़े खास किस्से
बॉलीवुड के दिग्गज अभिनेता नाना पाटेकर ने अपने लंबे फिल्मी सफर में दमदार अभिनय और अलग अंदाज से दर्शकों के...
Fatehpur News: भाजपा नेता रिंकू लोहारी भेजा गया कानपुर जेल ! वजह कुछ ये बताई जा रही है
Fatehpur News: कलक्ट्रेट परिसर में CEC का पुतला फूंकना पड़ा भारी, सपा जिलाध्यक्ष समेत 11 नामजद 30 अज्ञात पर मुकदमा
Fatehpur News: विधिक जागरूकता कार्यक्रम में छात्रों ने सीखे कानून के गुर, अक्षिता शुक्ला समेत मेधावियों को मिला गोल्ड मेडल
Fatehpur Cylinder Blast: सिलेंडर या बारूद कैसे हुआ धमाका? पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद जांच का रुख बदला
Fatehpur Cylinder Blast: फतेहपुर में सिलेंडर धमाके से ढही दो मंजिला इमारत, 4 की मौत, कई घायल, CM योगी ने लिया संज्ञान
Bank Open Today: आज रविवार को खुले हैं सरकारी बैंक, 28 से 30 सितंबर तक हड़ताल से पहले निपटा लें जरूरी काम

Follow Us