Please enable JavaScript to support our website by allowing ads.

CM Yogi Latest News:योगी आदित्यनाथ की यह फोटो क्यों हो रही है वायरल जान लें सच्चाई

CM Yogi Latest News:योगी आदित्यनाथ की यह फोटो क्यों हो रही है वायरल जान लें सच्चाई
CM Yogi की वायरल फ़ोटो

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की रविवार को एक फ़ोटो तेजी से सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है.इस फोटो में वह एक रायफल से निशाना साध रहे हैं.औऱ पास में ही केंद्रीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह खड़े हुए हैं.क्या है इस फोटो की सच्चाई आइए जानते हैं. CM Yogi Adityanath Viral Photo With Rajnath singh

CM Yogi Viral Photo News:यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की एक फोटो रविवार को तेज़ी से सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है.इस फोटो पर लोग कई तरह कमेंट कर रहे हैं.योगी के ज्यादातर समर्थक इस फोटो पर शस्त्र औऱ शास्त्र या इससे मिलता जुलता कमेंट कर रहे हैं. वहीं कुछ लोग इस फ़ोटो पर मजे ले रहे हैं. दरअसल इस फोटो पर योगी एक अत्याधुनिक रायफल को पकड़ कर उससे निशाना साध रहें हैं. उनके साथ पास में ही केंद्रीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह खड़े हुए हैं. CM Yogi Viral Photo Latest News

कहां की है ये फोटो..

दरअसल रविवार को लखनऊ में रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने ब्रह्मोस मिसाइल यूनिट और रक्षा प्रौद्योगिकी एवं परीक्षण केंद्र (डीआरडीओ) की लैब का शिलान्यास किया.यह तस्वीर भी उसी मौक़े की है. CM Yogi Viral Photo

इस अवसर पर राजनाथ सिंह ने कहा कि 

हम ब्रह्मोस मिसाइल दुनिया के किसी देश पर आक्रमण करने के लिए नहीं बना रहे हैं.हम ब्रह्मोस इसलिए बनाना चाहते हैं कि भारत के पास ऐसी ताकत हो कि दुनिया का कोई देश भारत की तरफ बुरी नज़र उठाकर देखने की जुर्रत न करे.

Read More: IAS Apurva Dubey: कौन हैं आईएएस अपूर्वा दुबे? जिन्हें केंद्र सरकार में उप सचिव बनाया गया, पति हैं लखनऊ के डीएम

इस कार्यक्रम में राजनाथ सिंह ने सीएम योगी आदित्यनाथ की खूब तारीफ भी की. उन्होंने कहा कि योगी एक दिलेर मुख्यमंत्री हैं लेकिन एक मामले में कंजूस हैं, माफियाओं को तनिक भी रियायत नहीं देते हैं.हर जगह बुलडोजर चल रहा है.यहां अपराधियों नहीं, बुलडोजर वालों की बल्ले-बल्ले है. CM Yogi Rajnath Singh Program In Lucknow

Read More: लखनऊ में दिनदहाड़े सनसनीखेज वारदात: पति ने पत्नी की गोली मारकर की हत्या, बहन को भी उतारा मौत के घाट, फिर खुद दी जान

वहीं,सीएम योगी आदित्यनाथ ने अपने संबोधन में कहा कि जिस डिफेंस कॉरिडोर के बारे में केवल चर्चा होती थी, 2018 में देश के अंदर दो डिफेंस कॉरिडोर घोषित हुए.मुझे खुशी है कि रक्षा मंत्री के विशेष रुचि लेने से उत्तर प्रदेश में डिफेंस मैन्युफैक्चरिंग कॉरिडोर की रफ्तार काफी आगे बढ़ी है. CM Yogi Latest News

Read More: Fatehpur News: भाजपा नेता रिंकू लोहारी भेजा गया कानपुर जेल ! वजह कुछ ये बताई जा रही है

Tags:

Latest News

Who Is Nana Patekar: नाना पाटेकर का 75 साल की उम्र में निधन! जानिए परिवार, संघर्ष, फिल्मी करियर और जिंदगी से जुड़े खास किस्से Who Is Nana Patekar: नाना पाटेकर का 75 साल की उम्र में निधन! जानिए परिवार, संघर्ष, फिल्मी करियर और जिंदगी से जुड़े खास किस्से
बॉलीवुड के दिग्गज अभिनेता नाना पाटेकर ने अपने लंबे फिल्मी सफर में दमदार अभिनय और अलग अंदाज से दर्शकों के...
Fatehpur News: भाजपा नेता रिंकू लोहारी भेजा गया कानपुर जेल ! वजह कुछ ये बताई जा रही है
Fatehpur News: कलक्ट्रेट परिसर में CEC का पुतला फूंकना पड़ा भारी, सपा जिलाध्यक्ष समेत 11 नामजद 30 अज्ञात पर मुकदमा
Fatehpur News: विधिक जागरूकता कार्यक्रम में छात्रों ने सीखे कानून के गुर, अक्षिता शुक्ला समेत मेधावियों को मिला गोल्ड मेडल
Fatehpur Cylinder Blast: सिलेंडर या बारूद कैसे हुआ धमाका? पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद जांच का रुख बदला
Fatehpur Cylinder Blast: फतेहपुर में सिलेंडर धमाके से ढही दो मंजिला इमारत, 4 की मौत, कई घायल, CM योगी ने लिया संज्ञान
Bank Open Today: आज रविवार को खुले हैं सरकारी बैंक, 28 से 30 सितंबर तक हड़ताल से पहले निपटा लें जरूरी काम

Follow Us