Please enable JavaScript to support our website by allowing ads.

CM Yogi Birthday:सीएम योगी के जन्मदिन पर पीएम मोदी ने क्या कहा

CM Yogi Birthday:सीएम योगी के जन्मदिन पर पीएम मोदी ने क्या कहा
CM Yogi (फाइल फोटो)

रविवार (5 जून) को सीएम योगी कस 50वां जन्मदिन है, योगी भले ही अपना जन्मदिन न मनाते हों, लेकिन उनके प्रसंसक पूरे देश में उनका जन्मदिन मनाते हैं, साथ ही सोशल मीडिया पर बधाईयों का दौर चलता है.इस मौक़े पर देश के राष्ट्रपति, प्रधानमंत्री सहित कई वरिष्ठ नेताओं ने योगी को जन्मदिन की बधाई दी है. CM Yogi Birthday News

CM Yogi Birthday:सीएम योगी का पाँच जून को जन्मदिन मनाया जाता है.सीएम योगी भले ही अपना जन्मदिन न मनाते हों, लेकिन उनके प्रसंसक उनका जन्मदिन अपने अपने अंदाज में धूमधाम से मनाते हैं. सोशल मीडिया पर भी जन्मदिन के मौक़े पर बधाई देने वालों का तांता लगा रहता है.

इस मौके पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद, गृह मंत्री अमित शाह, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह समेत विभिन्न राजनेताओं ने उन्हें बधाई दी है। बसपा प्रमुख मायावती व गोरखपुर से सांसद रवि किशन ने उन्हें बधाई देते हुए उनकी दीर्घायु की कामना की है.

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सीएम योगी को जन्मदिन की बधाई देते हुए कहा, ''उत्तर प्रदेश के ऊर्जावान मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी को उनके जन्मदिन पर बधाई.उनके समर्थ नेतृत्व में प्रदेश ने प्रगति की नई ऊंचाइयों को छुआ है. उन्होंने प्रदेश की जनता के लिए जन-हितैषी शासन किया है.मैं जनता की सेवा में उनके लंबे और स्वस्थ जीवन की कामना करता हूं.''

सीएम योगी आदित्यनाथ ने उनकी बधाइयां स्वीकार करते हुए कहा, ''संबल प्रदान करतीं आपकी आत्मीय शुभकामनाओं एवं बधाई हेतु हृदयतल से आभार आदरणीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी.लोक-कल्याण के प्रति आपकी प्रतिबद्धता मुझे जन सेवा हेतु प्रति क्षण प्रेरित करती है.कामना है कि आपका संवेदनशील मार्गदर्शन एवं ऊर्जावान नेतृत्व सतत प्राप्त होता रहे.''

Read More: Muder In UP: बहन ने दूसरी जाति के युवक से किया था प्रेम, भाई ने जंगल में घोंट दिया गला, रातभर कुएं के पास बैठा रहा आरोपी

Tags:

Latest News

UP News: उत्तर प्रदेश के सरकारी डॉक्टरों के लिए खुशखबरी, अब 65 नहीं 70 साल तक दे सकेंगे सेवाएं UP News: उत्तर प्रदेश के सरकारी डॉक्टरों के लिए खुशखबरी, अब 65 नहीं 70 साल तक दे सकेंगे सेवाएं
उत्तर प्रदेश के सरकारी डॉक्टरों के लिए बड़ी राहत की खबर है. प्रदेश सरकार सेवानिवृत्त चिकित्सकों को 70 वर्ष की...
Fatehpur News: पुलिस मुठभेड़ में एक लाख का इनामी रियाज कुरैशी गिरफ्तार, भाई समेत पांच आरोपी पकड़े गए
Fatehpur News: फतेहपुर में पूर्व मंत्री धुन्नी सिंह को जान से मारने की धमकी, 50 लाख और फार्चुनर गाड़ी ईनाम, दर्ज हुआ मुकदमा
Delhi Building Collapse: सत्य निकेतन में 5 मंजिला इमारत भरभराकर गिरी ! एक छात्र की मौत, 30 से ज्यादा छात्रों के दबे होने की आशंका
Fatehpur News: फतेहपुर के एआरटीओ कार्यालय में छापेमारी, अवैध वसूली की शिकायत पर 12 लोग हिरासत में, चार पर केस दर्ज
Fatehpur Murder: जीजा पर सवार हुआ खून ! ससुराल पहुंचा दामाद, 5 लोगों पर बांके से हमला, पीट-पीट कर हुई हत्या
Janmashtami 2026: 15 साल बाद जन्माष्टमी पर बन रहा अष्टमी और रोहिणी नक्षत्र का दुर्लभ शुभ संयोग, जानें शुभ मुहूर्त

Follow Us