Please enable JavaScript to support our website by allowing ads.

UP:आर्थिक जनगणना करने गई टीम के साथ मारपीट..CAA को लेकर फैला है भ्रम..!

UP:आर्थिक जनगणना करने गई टीम के साथ मारपीट..CAA को लेकर फैला है भ्रम..!
प्रतीकात्मक फ़ोटो साभार गूगल

यूपी के बिजनौर ज़िले में आर्थिक सर्वे करने गाँव पहुंची टीम के साथ हांथापाई करने की खबर सामने आ रही है..क्या है पूरा मामला पढ़े युगान्तर प्रवाह पर।

डेस्क:सीएए और एनआरसी को लेकर अभी भी देश के एक बड़े हिस्से में भ्रम की स्थिति बनी हुई है।गाँवो में विभिन्न तरीके के सरकारी सर्वे करने वाली टीमों को ख़ासकर मुस्लिम बहुल इलाकों में विरोध का सामना करना पड़ रहा है।ताजा मामला यूपी के बिजनौर ज़िले का है। ( caa nrc)

ये भी पढ़े-UPTET Result 2020:इस दिन जारी हो रहा है रिजल्ट..लाखों अभ्यर्थी इंतजार में..!

एनडीटीवी में प्रकाशित खबर के अनुसार बिजनौर जिले में आर्थिक गणनाकारों की एक टीम के साथ कथित रूप से हाथापाई की गई, और उन्हें जनता की ओर से कड़े विरोध का सामना कर पड़ रहा है।बुधवार को बिजनौर में आर्थिक गणनाकारों की एक टीम ने जिला मजिस्ट्रेट (DM) को खत लिखकर उन दिक्कतों के बारे में बताया है, जिनका सामना जिले के कुछ हिस्सों में 'गलत जानकारी की वजह से' उन्हें करना पड़ रहा है।

ये भी पढ़े-अयोध्या में राममंदिर निर्माण को लेकर मोदी कैबिनेट का बड़ा ऐलान..इतने लोगों को मिलेगी..जगह..!

Read More: Fatehpur News: फतेहपुर में ग्राम विकास अधिकारी के खाते से गायब हो गएं लाखों रुपए ! पुलिस ने दर्ज किया मुकदमा

जिला आर्थिक एवं सांख्यिकी अधिकारी हरेंद्र मलिक ने कहा, "हमारी टीमों को अल्पसंख्यक-बहुल इलाकों में विरोध का सामना करना पड़ा रहा है, क्योंकि लोग इसे NRC से जोड़ रहे हैं।टीम के कुछ सदस्यों के साथ हाथापाई की गई।" हरेंद्र मलिक ने बताया, "अब हमने ग्राम प्रमुखों तथा निगमाध्यक्षों से सर्वे करने तथा लोगों को समझाने में हमारी टीमों की मदद करने के लिए कहा है।हमारी टीमें उन्हें समझाने के प्रयास कर रही हैं कि यह रूटीन काम है, जो सालों से होता आ रहा है।इसका NRC या CAA से कोई लेना-देना नहीं है।"

Read More: Weather Update: यूपी समेत 22 राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट, 80 KM प्रति घंटे की रफ्तार से चलेंगी तेज हवाएं

Tags:

Latest News

Fatehpur News: खागा में भीषण सड़क हादसा, टायर फटने से तीन बार पलटी कार, पुल से 30 फीट नीचे गिरे PWD के JE की मौत Fatehpur News: खागा में भीषण सड़क हादसा, टायर फटने से तीन बार पलटी कार, पुल से 30 फीट नीचे गिरे PWD के JE की मौत
उत्तर प्रदेश के फतेहपुर जिले में खागा कोतवाली क्षेत्र के प्रयागराज-कानपुर हाईवे पर शुक्रवार दोपहर भीषण सड़क हादसा हो गया....
Fatehpur News: फतेहपुर में दिवाली की रात जेब में फटा सुतली बम, 10 वर्षीय मासूम की दर्दनाक मौत ! परिवार में मचा कोहराम
Diwali 2026: दिवाली पर 1 घंटा 56 मिनट रहेगा लक्ष्मी पूजन का शुभ मुहूर्त, 100 साल बाद बन रहा बुधादित्य राजयोग
Fatehpur News: फतेहपुर में पटाखा बनाते समय भीषण विस्फोट ! महिला के उड़े चीथड़े, 150 मीटर दूर जा गिरा हाथ
Fatehpur News: पत्नी की हत्या में भोजपुरी फिल्म लेखक पति और अभिनेत्री प्रेमिका को उम्रकैद, पढ़िए मर्डर मिस्ट्री
Fatehpur News: फतेहपुर में एसपी अभिमन्यु मांगलिक का बड़ा एक्शन, हथगाम इंस्पेक्टर और दरोगा निलंबित, हेड कांस्टेबल लाइन हाजिर
आज का राशिफल 07 नवंबर 2026: दीपावली पर इन राशियों के जातक रहें सावधान, शनि देव की कृपा से बनेंगे बिगड़े काम

Follow Us