Please enable JavaScript to support our website by allowing ads.

Badaun Crime News: प्यार करने की सजा बेटी के पिता ने ऐसी दी ! प्रेमी-प्रेमिका को उतारा मौत के घाट, फावड़ा लेकर पहुंचा थाने

Badaun Crime News: प्यार करने की सजा बेटी के पिता ने ऐसी दी ! प्रेमी-प्रेमिका को उतारा मौत के घाट, फावड़ा लेकर पहुंचा थाने
बदायूं ऑनर किलिंग मामला, फोटो साभार सोशल मीडिया

बदायूं (Badaun News) से एक ऐसी घटना सामने आई है जिसे सुनकर आप सभी के होश उड़ जाएंगे, दरअसल यहां पर युवती के पिता ने प्रेमी-प्रेमिका को फावड़े (Shovel) से काट कर उन्हें मौत के घाट उतार दिया. इन सबमें सबसे चौका देने वाली बात यह है कि आरोपी ने ऑनर किलिंग (Honor Killing) की घटना को अंजाम देने के बाद खुद ही थाने पहुंचकर आत्मसमर्पण कर दिया.

बदायूं में ऑनर किलिंग का मामला

उत्तर प्रदेश के बदायूं (Badaun) में ऑनर किलिंग (Honor Killing) का एक ऐसा मामला आया है. जिसे सुनकर सभी हैरान और परेशान हैं जहां पर एक प्रेमी-प्रेमिका (Lover) को मौत (Killed) के घाट उतार दिया गया. प्रेमिका के परिजनों ने इस घटना को अंजाम दिया है. परिजन में और कोई नहीं बल्कि लड़की के पिता (Father) ने ही इस ह्रदयविदारक घटना को अंजाम दिया. दोनों को बेरहमी से फावड़े (Shovel) से काटकर मार डाला. फिलहाल इस घटना के बाद युवक के परिजनों ने लड़की के परिजनों के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज करवाया है.

चोरी चुप के प्रेमिका से मिलने पहुंचा था प्रेमी

जानकारी के मुताबिक बदायूं (Badaun) के बिल्सी थाना क्षेत्र के परौली गांव में जब चोरी चुपके प्रेमी अपनी प्रेमिका से मिलने पहुंचा तभी लड़की के परिजनों ने देख लिया और दोनों पर हमला बोल दिया और बड़े ही बेरहमी से दोनों की हत्या कर दी. वही इस घटना के बाद ग्रामीणों में दहशत व्याप्त है. बेटी और उसकी प्रेमी की हत्या करने के बाद आरोपी ने थाने में जाकर आत्मसमर्पण कर दिया.

आरोपी के खिलाफ पुलिस ने दर्ज किया मुकदमा

आरोपी (Accuse) के थाने पहुंचने के बाद उसकी बात सुनकर एक बार के लिए तो पुलिस भी चौंक (Shocked) गई हालांकि आरोपी की निशानदेही पर घटना स्थल पहुंचकर दोनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है, तो वहीं मृतक प्रेमी के परिजनों की शिकायत के आधार पर युवती के परिजनों के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज कर अब पुलिस कर मामले की जांच में जुट गई है.

Latest News

फतेहपुर स्वास्थ्य विभाग में 10 आउटसोर्स कर्मचारियों की भर्ती पर सवाल, तत्कालीन प्रभारी CMO से 8 बिंदुओं पर जवाब तलब फतेहपुर स्वास्थ्य विभाग में 10 आउटसोर्स कर्मचारियों की भर्ती पर सवाल, तत्कालीन प्रभारी CMO से 8 बिंदुओं पर जवाब तलब
फतेहपुर स्वास्थ्य विभाग में आउटसोर्सिंग के जरिए 10 कर्मचारियों की नियुक्ति का मामला जांच के घेरे में आ गया है....
Fatehpur News: पिता के अस्तित्व को बचाने कमिश्नर के पास पहुंची फहमीदा, बोली-आरोपियों को बचा रही पुलिस
यूपी में 17 IAS अफसरों का तबादला: आंजनेय कुमार सिंह को नहीं मिला एक्सटेंशन ! योगी थे नाराज़, जानिए क्या रहीं चर्चाएं
पुत्रदा एकादशी 2026: संतान सुख के लिए क्यों खास है यह व्रत? जानिए पौराणिक कथा और महत्व
आज का राशिफल 23 अगस्त 2026: कुंभ राशि वालों का बन रहा है धन योग, इन राशियों के जातकों को रहना है सावधान
Fatehpur News: फतेहपुर में ग्राम विकास अधिकारी के खाते से गायब हो गएं लाखों रुपए ! पुलिस ने दर्ज किया मुकदमा
Fatehpur News: फतेहपुर में चंगाई सभा पर पुलिस की छापेमारी ! धर्मांतरण करने के लगे आरोप, दर्ज हुआ मुकदमा

Follow Us