Please enable JavaScript to support our website by allowing ads.

Actor Arun Govil News: आख़िर टीवी के 'राम' क्यों हुए निराश ! कहा सपना तो पूरा हो गया, लेकिन..

Actor Arun Govil News: आख़िर टीवी के 'राम' क्यों हुए निराश ! कहा सपना तो पूरा हो गया, लेकिन..
टीवी के राम, अरुण गोविल, फोटो साभार सोशल मीडिया

अयोध्या में राम लला की प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम सकुशल सम्पन्न हुआ. इस बीच टीवी के राम यानी अरुण गोविल (Arun Govil) को एक बात का मलाल रहा. अरुण राम मंदिर बनने से तो बहुत प्रसन्न है. प्राण प्रतिष्ठा में उन्हें भी आमंत्रित किया गया था. लेकिन वह मन्दिर जाकर राम लला के ठीक से दर्शन (Visit) न कर सके. उन्होंने कहा सपना तो पूरा हो गया लेकिन अब अगली बार आकर दर्शन करूंगा.

टीवी के राम अरुण गोविल 

1980 और 90 के दशक में टीवी सीरियल रामानन्द सागर (Ramanand Sagar) की रामायण (Ramayan) आज भी देख लें तो सचमुच त्रेतायुग (Tretayug) कैसा रहा होगा उसकी छवि मन ही मन आ जाती है. रामायण के सभी पात्रों (Characters) ने बेहतर किरदार निभाया और सबके दिलों में बस गए थे. अरुण गोविल (Arun Govil) जिन्हें राम भगवान (Lord Ram) का किरदार दिया गया. बखूबी ढंग से इस रोल को उन्होंने निभाया. आज भी वे कहीं जाते हैं तो लोग उनमें भगवान राम वाली छवि देखकर उनके पैर छूने लगते हैं. दरअसल अरुण गोविल का किरदार सबके ह्रदय में उतर गया जो आजतक बना हुआ है. 

टीवी के राम हुए निराश कहा अगली बार आऊंगा

प्राण प्रतिष्ठा समारोह में टीवी के राम कहे जाने वाले अरुण गोविल (Arun Govil) भी हिस्सा थे. अयोध्या धाम वह कुछ दिन पहले ही पहुंच गए थे. उनके साथ दीपिका चिखलिया और सुनील लहरी भी थे. राम लला की प्राण प्रतिष्ठा बड़े ही सुंदर और विधि विधान से सम्पन्न हुई. अरुण इस ऐतिहासिक पल का हिस्सा बनने को लेकर बेहद खुश दिखाई दिए. लेकिन उन्हें एक बात का मलाल रहा. टीवी के राम भव्य मन्दिर में राम लला के दर्शन नहीं कर पाए. लेकिन उन्होंने इस ऐतिहासिक पल का हिस्सा बनने पर बेहद खुशी जताई.

arun_govil_with_chiranjivi_and_ramcharan
चिरंजीवी और रामचरण के साथ अरुण गोविल, फोटो साभार सोशल मीडिया
अरुण ने चिरंजीवी के साथ की तस्वीर शेयर

एक रिपोर्ट के मुताबिक अरुण गोविंल का कहना है कि सपना तो पूरा हो गया भैया लेकिन दर्शन नहीं हुए. मैं कुछ नहीं कह सकता इस समय, उन्होंने कहा मन्दिर में भीड़ होने के चलते ठीक से दर्शन नहीं हो सके. अरुण ने कहा कि अगली बार दर्शन करने जरूर आएंगे. प्राण प्रतिष्ठा समारोह के दौरान अरुण गोविल को अमिताभ बच्चन से भी मिलते देखा गया था. अरुण गोविल ने अपने इंस्टाग्राम से कुछ तस्वीर साझा की है. जिसमे वह चिरंजीवी और उनके सुपुत्र रामचरण के साथ नजर आ रहे हैं. 

Latest News

UPPSC के नए चेयरमैन बने IPS आलोक सिंह, जानिए कौन हैं 1995 बैच के अधिकारी, क्यों मिली इतनी बड़ी जिम्मेदारी UPPSC के नए चेयरमैन बने IPS आलोक सिंह, जानिए कौन हैं 1995 बैच के अधिकारी, क्यों मिली इतनी बड़ी जिम्मेदारी
उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग (UPPSC) को नया अध्यक्ष मिल गया है. योगी सरकार ने 1995 बैच के वरिष्ठ आईपीएस...
Fatehpur News: वाह री स्वास्थ्य व्यवस्था ! कोविड में मर चुके डॉक्टर के हस्ताक्षर से जारी हो रही थीं अल्ट्रासाउंड रिपोर्ट, डिप्टी सीएम ने दिए जांच के आदेश
Fatehpur News: फतेहपुर में भीषण सड़क हादसा, मां-बेटी समेत तीन की दर्दनाक मौत ! ट्रक की टक्कर से मचा कोहराम
UPTET 2026: यूपी शिक्षक पात्रता परीक्षा को लेकर बड़ा अपडेट, 24 नवंबर से शुरू होंगे आवेदन, जानिए इस बार क्या हुआ बदलाव
Fatehpur News: अवैध संबंधों में की गई विवाहिता की हत्या! मुठभेड़ में पकड़ा गया हत्यारोपी, निर्वस्त्र मिला था महिला का शव
Fatehpur News: सर्दी की पहली धुंध में मौत का तांडव! ट्रक की टक्कर से तीन दोस्तों की चली गई जिंदगी, हाईवे पर बिखरे शवों के टुकड़े
Fatehpur News: फतेहपुर में पत्नी के मायके से न लौटने पर युवक ने दी जान, घर के कमरे में फंदे से लटका मिला शव

Follow Us