Please enable JavaScript to support our website by allowing ads.

Ambedkar Nagar Car Helicopter: दो भाइयों का अनोखा कार-नामा ! सड़क पर चलने वाले वाहन को बना डाला उड़नखटोला

Ambedkar Nagar Car Helicopter: दो भाइयों का अनोखा कार-नामा ! सड़क पर चलने वाले वाहन को बना डाला उड़नखटोला
कार को बना दिया हेलिकॉप्टर, image credit original source

Ambedkar Nagar Car News

यूपी (Up) के अंबेडकर नगर (Ambedkar Nagar) से एक बेहद हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है जिसे देखकर सभी के होश उड़ गए. दरअसल दो भाइयों ने अपनी कार को मॉडिफाई (Modify Car) करते हुए हेलीकॉप्टर (Helicopter) का रूप दे दिया लेकिन अफसोस जब पुलिस की नजर इस अनोखी कार पर पड़ी तो उन्होंने एमबी एक्ट के तहत कार चालक पर कड़ी कार्रवाई कर दी. आईए जानते हैं क्या है पूरी कहानी..

दो भाइयों ने कार को बना दिया हैलीकॉप्टर

यूपी (Up) में अंबेडकर नगर (Ambedkar Nagar) मैं दो भाइयों ने शादी में बुकिंग करवाने के लिए अपनी वेगनार कार को मॉडिफाई करते हुए उसे हेलीकॉप्टर (Helicopter) का रूप दे दिया, लेकिन वह अपनी इस अनोखी कार को फाइनल टच देने के लिए घर से पेंट करवाने के लिए जा रहे थे की तभी रास्ते में वाहन चेकिंग के दौरान पुलिस की नजर इस अनोखी कार पर पड़ी.

पुलिस ने जब उनसे पूछा तो उन्होंने बताया कि वह शादी-विवाह में इस कार को दुल्हन के विदा करवाने के लिए तैयार करवा रहे हैं ताकि वह इससे व्यापार कर रुपए कमा सके, लेकिन पुलिस को उनकी यह बात रास नहीं आई क्योंकि कार को इस तरह से मॉडिफाई करना मोटर व्हीकल एक्ट के तहत नाजायज है इसलिए पुलिस ने इस कार को सीज करते हुए कार्रवाई की है.

car_converted_into_helicopter
अम्बेडकर नगर में कार को बना दिया हेलिकॉप्टर, image credit original source

दोनों भाइयों ने पुलिस को बताई ये बात

जानकारी के मुताबिक यह दोनों भाई परमेश्वरदीन और ईश्वरदीन अंबेडकर नगर के कोतवाली थाना क्षेत्र में रहते हैं उन्होंने बताया कि वर्तमान में लोग शादी करने के बाद दुल्हन को अलग-अलग तरीकों से विदा कर लाते हैं ऐसे में कई लोग तो हेलीकॉप्टर का भी प्रयोग कर चुके हैं, लेकिन सबका इतना बजट नहीं होता है कि वह लोग हेलीकॉप्टर को अफोर्ड कर सके.

ऐसे में उनके मन में यह तरकीब आयी कि क्यों न कार को ही हेलीकॉप्टर का लुक दिया जाए जिससे कि यह आकर्षण का केंद्र भी बना रहे और कम पैसे में कार में बैठकर हेलीकॉप्टर का मजा भी लिया जाए इसी उद्देश्य के चलते उन्होंने इस कार को मॉडिफाई करवाते हुए हेलीकॉप्टर का लुक दिया था.

Read More: Ayodhya Ram Mandir CEO Vacancy 2026: राम मंदिर में CEO बनने का मौका, 18 जुलाई तक करें आवेदन, जानिए योग्यता, उम्र सीमा, वेतन और पूरी प्रक्रिया

पुलिस ने हेलीकॉप्टर कार को किया सीज

वही इस पूरे मामले को लेकर पुलिस ने बताया कि इन दोनों भाइयों ने मारुति सुजुकी कंपनी की वेगनार कार को बखूबी हेलीकॉप्टर का लुक दे दिया, बाकायदा इसके ऊपर एक पंखा भी लगाया गया था जो घूमता भी था लेकिन इन्होंने इस कार को मॉडिफाई करवाने से पहले किसी भी तरह की कोई परमिशन नहीं ली थी.

Read More: Jageshwar Temple History: अद्भुत है जागेश्वर धाम की महिमा ! हाथी भी नहीं हिला पाया था शिवलिंग, जानिए क्या है इसका इतिहास

कार पूरी तरह से तैयार थी, केवल इस पर पेंटिंग का काम रह गया था जिसे पूरा करवाने के लिए यह लोग जा रहे थे कि तभी रास्ते में वाहन चेकिंग के दौरान पुलिस की निगाह इन पर पड़ी इसके बाद पुलिस इस कार को थाने ले आई और इन दोनों भाइयों के खिलाफ एमवी एक्ट के तहत कार्रवाई करते हुए जुर्माना वसूलकर वाहन को सीज कर दिया गया है.

Read More: यूपी में 17 IAS अफसरों का तबादला: आंजनेय कुमार सिंह को नहीं मिला एक्सटेंशन ! योगी थे नाराज़, जानिए क्या रहीं चर्चाएं

Latest News

Fatehpur News: कलक्ट्रेट परिसर में CEC का पुतला फूंकना पड़ा भारी, सपा जिलाध्यक्ष समेत 11 नामजद 30 अज्ञात पर मुकदमा Fatehpur News: कलक्ट्रेट परिसर में CEC का पुतला फूंकना पड़ा भारी, सपा जिलाध्यक्ष समेत 11 नामजद 30 अज्ञात पर मुकदमा
फतेहपुर कलक्ट्रेट परिसर में मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार का पुतला जलाकर नारेबाजी करने के मामले में शहर कोतवाली पुलिस...
Fatehpur News: विधिक जागरूकता कार्यक्रम में छात्रों ने सीखे कानून के गुर, अक्षिता शुक्ला समेत मेधावियों को मिला गोल्ड मेडल
Fatehpur Cylinder Blast: सिलेंडर या बारूद कैसे हुआ धमाका? पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद जांच का रुख बदला
Fatehpur Cylinder Blast: फतेहपुर में सिलेंडर धमाके से ढही दो मंजिला इमारत, 4 की मौत, कई घायल, CM योगी ने लिया संज्ञान
Bank Open Today: आज रविवार को खुले हैं सरकारी बैंक, 28 से 30 सितंबर तक हड़ताल से पहले निपटा लें जरूरी काम
आज का राशिफल 27 सितंबर 2026: इन राशियों के जातकों को रहना होगा सावधान, श्री गणेश का ध्यान करके करें यात्रा
Fatehpur News: रात में थाने पहुंचे थे दंपति, सुबह कुछ दूरी पर मिला पति का शव! घटना के बाद फैली सनसनी, पुलिस जांच में जुटी

Follow Us