Please enable JavaScript to support our website by allowing ads.

Agniveer Air Force Exam 2022: अग्निवीर भर्ती परीक्षा देने पहुँचें अभ्यर्थियों से उतरवा ली गई शर्ट बनियान में परीक्षा देने को मजबूर

Agniveer Air Force Exam 2022: अग्निवीर भर्ती परीक्षा देने पहुँचें अभ्यर्थियों से उतरवा ली गई शर्ट बनियान में परीक्षा देने को मजबूर
एग्जाम सेंटर के बाहर बनियान पहने खड़े अभ्यर्थी

कानपुर में वायु सेना की अग्निवीर भर्ती परीक्षा में शामिल होने पहुँचें छात्रों से पूरी बांह की शर्ट औऱ टीशर्ट एग्जाम सेंटर के बाहर उतरवा ली गई है. मजबूरी में छात्र केवल बनियान में परीक्षा देने को मजबूर हैं. पढ़ें पूरी खबर युगान्तर प्रवाह पर. Air force agniveer exam 2022 Kanpur News

Kanpur News: अग्निपथ योजना के तहत होने वाली अग्निवीर सैनिकों की भर्ती प्रक्रिया रविवार से शुरू हो गई है. वायु सेना के लिए अग्निवीर भर्ती परीक्षा शुरू हो गई है. कानपुर में 17 परीक्षा केंद्रों में परीक्षा शुरू हो गई है. परीक्षा तीन पालियों में है. पहली पाली परीक्षा की सुबह 8:45 से शुरू हो गई है, जो सुबह 10:10 तक चली है. परीक्षा कुल 85 मिनट की है.

उतरवा लिए गए कपड़े..

परीक्षा केंद्रों में फुल बांह के कपड़े पहन के परीक्षा देने पहुँचें अभ्यर्थियों से परीक्षा प्रशासन ने कपड़े उतरवा लिए हैं. केवल हाफ़ टीशर्ट पैंट में परीक्षा केंद्रों के अंदर प्रवेश दिया जा रहा है. जो छात्र फुल स्लीव के कपड़े पहन के पहुँचें थे, उनके कपड़े उतर जाने के बाद वह बनियान में परीक्षा देने को मजबूर हैं. इतना ही नहीं जूते चप्पल भी उतरवा लिए गए हैं. नंगे पैरों ही परीक्षा देने दी जा रही है.

एयरफोर्स ने संभाली सुरक्षा व्यवस्था..

Read More: Uttar Pradesh: फतेहपुर मंदिर-मकबरा विवाद में मुस्लिम पक्ष को बड़ा झटका ! अब इस तारीख को होगी सुनवाई

अग्निपथ योजना के तहत होने वाली परीक्षा में सेंटर के अंदर की कमान वायुसेना को है.बाहर सुरक्षा में हर सेंटर पर 15 पुलिसकर्मी तैनात किए गए हैं. शनिवार को भारतीय वायुसेना और पुलिस के अधिकारियों ने एग्जाम सेंटर का दौरा किया.तीन पालियों में होने वाली परीक्षा में 31 हजार 875 कैंडिडेट आज शामिल होंगे.24 से 31 जुलाई तक चलने वाली परीक्षा में करीब ढाई लाख लोग शामिल होंगे.

Read More: लखनऊ में दिनदहाड़े सनसनीखेज वारदात: पति ने पत्नी की गोली मारकर की हत्या, बहन को भी उतारा मौत के घाट, फिर खुद दी जान

Tags:

Latest News

UP Scholarship 2026-27: यूपी स्कॉलरशिप के लिए 31 अक्टूबर तक करें आवेदन, ग्रेजुएशन के नए छात्रों को मौका, जानें पूरी प्रक्रिया UP Scholarship 2026-27: यूपी स्कॉलरशिप के लिए 31 अक्टूबर तक करें आवेदन, ग्रेजुएशन के नए छात्रों को मौका, जानें पूरी प्रक्रिया
उत्तर प्रदेश पोस्ट मैट्रिक स्कॉलरशिप 2026-27 के लिए आवेदन प्रक्रिया जारी है. दशमोत्तर (कक्षा 11 और 12 को छोड़कर) छात्रवृत्ति...
Fatehpur News: डीसीएम चालक की हत्या कर लूटा था केमिकल से भरा वाहन, छह साल बाद चार दोषियों को उम्रकैद
UP Weather Update: यूपी में 28 अक्टूबर से फिर बदलेगा मौसम, पूर्वांचल में भारी बारिश का अलर्ट, 50 किमी की रफ्तार से चलेंगी हवाएं
Karwa Chauth Gift for Wife: करवा चौथ पर पत्नी को दें राशि के अनुसार खास तोहफा, मेष से मीन तक जानें क्या रहेगा बेस्ट गिफ्ट
आज का राशिफल 26 अक्टूबर 2026: कुंभ राशि के लिए बेहतर होगा समय, जानिए मेष से मीन तक सभी 12 राशियों का दैनिक राशिफल
Kanpur News: कानपुर में अपने देवर के प्राइवेट पार्ट को भाभी ने दांतों से काट डाला! डॉक्टरों को लगाने पड़े 55 टांके
UP School Holiday: यूपी में 26 अक्टूबर को स्कूलों की छुट्टी, इस वजह से योगी सरकार ने किया बड़ा ऐलान

Follow Us