Please enable JavaScript to support our website by allowing ads.

Whatsapp New Features: व्हाट्सएप लाया नया फीचर ! आईफोन वालों को मिलेगी ये सुविधा, एंड्रॉयड वाले रखें सब्र

Whatsapp New Features: व्हाट्सएप लाया नया फीचर ! आईफोन वालों को मिलेगी ये सुविधा, एंड्रॉयड वाले रखें सब्र
व्हाट्सएप्प लाया आईफोन वालों के लिए नया फीचर, फोटो साभार सोशल मीडिया

Whatsapp Latest News

दुनिया का सबसे बड़ा मैसेंजर एप्लिकेशन व्हाट्सएप (Whatsapp) समय-समय पर अपने यूजर्स (Users) को नए-नए अपडेट्स भेजकर उसमें बदलाव करता रहता है, वैसे तो व्हाट्सएप में आर्टिफिशियल स्टिकर (Artificial Sticker) भेज सकते हैं, लेकिन अब कंपनी ने यूजर्स को अपने फोन की गैलरी में से फोटो से स्टीकर बनाकर उन्हें अपने ढंग से कस्टमाइज्ड (Customised) करते हुए किसी को भी भेज सकते हैं. यानी अब स्टीकर बनाने के लिए आपको किसी भी थर्ड पार्टी अप का प्रयोग नहीं करना पड़ेगा.

व्हाट्सएप लाया नया फीचर, आईफोन वालों के लिए यह सुविधा

नए साल के शुरुआत में व्हाट्सएप (Whatsapp) अपने यूजर्स (Users) को सौगात के रूप में नए फीचर अपडेट (New Update Features) करने जा रहा है. इस फीचर के ऐड हो जाने से अब यूजर्स को चैट करने में और भी ज्यादा मजा आएगा क्योंकि अब यूजर्स अपनी मनचाही फोटोज़ का स्टीकर (Photos Stickers) बनाकर किसी को भी भेज सकते हैं. लेकिन फिलहाल यह व्यवस्था आईफोन यूजर्स (Iphone Users) के लिए है, ऐंड्रॉयड यूजर्स (Android Users) को अभी थोड़ा इंतजार करना होगा.

कैसे काम करेगा यह स्पेशल फीचर?

जैसा कि यूजर्स को पहले से ही मालूम है कि कंपनी की ओर से बाय डिफ़ॉल्ट (Bydefault) स्टिकर इमोजीस (Emojis Sticker) वह GIF फाइल्स पहले से ही प्रोवाइड की जाती है, लेकिन अब इसके साथ-साथ आप अपनी गैलरी से किसी भी मनचाही फोटो को स्टीकर के रूप में बदल सकते हैं.

इसके लिए आपको स्टीकर वाले आइकन (Icon) पर क्लिक करना होगा जिसके बाद प्लस के आइकॉन पर क्लिक करते ही आपकी गैलरी खुल जाएगी फिर आप अपने मन से अपने फोटो को क्लिक करेंगे तो उसका बैकग्राउंड पूरी तरह से हट जाएगा. इसके साथ ही उस फोटो को आप अपने तरह से और भी ज्यादा कस्टमाइज (Customize) कर उसे बेहतर स्टिकर का रूप देते हुए किसी को भी सेंड कर सकेंगे.

आईफोन यूजर्स को मिल रहा ये फीचर, एंड्रायड वाले रखे सब्र

लेकिन अफसोस कंपनी के द्वारा लांच किया गया यह फीचर केवल अभी IOS यानी आईफोन के यूजर्स के लिए ही प्रोवाइड कराया जा रहा है कंपनी ने अपने जारी किए हुए मेल में यह आश्वासन देते हुए कहा है कि अभी यह फीचर टेस्टिंग पर है बहुत ही जल्द इसे एंड्रॉयड यूजर्स के लिए भी प्रोवाइड कराया जाएगा.

जिससे कि आईफोन के साथ-साथ एंड्रॉयड यूजर्स (Android Users) भी इस बेहतरीन फीचर का लुत्फ उठा सकेंगे, लेकिन तब तक आपको थर्ड पार्टी ऐप से ही काम चलाना पड़ेगा. क्योंकि अभी भी स्टीकर बनाने के लिए ऐसे तमाम एप्पस आपको इंटरनेट और प्ले स्टोर पर मिल जायँगे.

Related Posts

Latest News

UPTET 2026: यूपी शिक्षक पात्रता परीक्षा को लेकर बड़ा अपडेट, 24 नवंबर से शुरू होंगे आवेदन, जानिए इस बार क्या हुआ बदलाव UPTET 2026: यूपी शिक्षक पात्रता परीक्षा को लेकर बड़ा अपडेट, 24 नवंबर से शुरू होंगे आवेदन, जानिए इस बार क्या हुआ बदलाव
उत्तर प्रदेश में शिक्षक बनने की तैयारी कर रहे अभ्यर्थियों के लिए यूपी शिक्षक पात्रता परीक्षा (UPTET) 2026 को लेकर...
Fatehpur News: अवैध संबंधों में की गई विवाहिता की हत्या! मुठभेड़ में पकड़ा गया हत्यारोपी, निर्वस्त्र मिला था महिला का शव
Fatehpur News: सर्दी की पहली धुंध में मौत का तांडव! ट्रक की टक्कर से तीन दोस्तों की चली गई जिंदगी, हाईवे पर बिखरे शवों के टुकड़े
Fatehpur News: फतेहपुर में पत्नी के मायके से न लौटने पर युवक ने दी जान, घर के कमरे में फंदे से लटका मिला शव
Fatehpur News: खागा में भीषण सड़क हादसा, टायर फटने से तीन बार पलटी कार, पुल से 30 फीट नीचे गिरे PWD के JE की मौत
Fatehpur News: फतेहपुर में दिवाली की रात जेब में फटा सुतली बम, 10 वर्षीय मासूम की दर्दनाक मौत ! परिवार में मचा कोहराम
Diwali 2026: दिवाली पर 1 घंटा 56 मिनट रहेगा लक्ष्मी पूजन का शुभ मुहूर्त, 100 साल बाद बन रहा बुधादित्य राजयोग

Follow Us